Intentar ORO - Gratis
अस्पताल में ही छिपा है हत्या का राज
Manohar Kahaniyan
|January 2024
रामसेवक विश्वकर्मा ने पत्नी प्रतिभा विश्वकर्मा की डिलीवरी के लिए बांदा के रानी दुर्गावती मैडिकल कालेज में भरती कराया. वहां बेटी को जन्म देने के अगले दिन अस्पताल में ही दूसरी जगह नाली में प्रतिभा की नग्न लाश मिली. उस के शरीर पर चोटों के भी निशान थे. आखिर उस की हत्या किस ने और क्यों की?
प्रशासन के कुछ लोगों ने नाले के पास जा कर देखा तो वहां पर प्रतिभा पूरी तरह से नग्न अवस्था में मृत पड़ी हुई थी. इस जानकारी के मिलते ही अस्पताल प्रशासन के हाथपांव फूल गए. प्रतिभा के मृत पाए जाने की सूचना पुलिस को भी दे दी गई.
सभी लोग इस बात पर हैरान थे कि 8 नवंबर, 2023 को दोपहर ढाई बजे से शाम करीब 7 बजे तक उस स्थान पर प्रतिभा को खोजा गया, लेकिन उस वक्त वहां पर उस का कोई नामोनिशान नहीं था. फिर 29 घंटे बाद उस का शव उसी जगह पर कहां से आ गया था ? पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. प्रतिभा के घर वालों का कहना था कि उस के साथ अस्पताल के ही किसी कर्मचारी ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी. उस के एक हाथ पर कई घाव थे. पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनवाने का निर्णय भी लिया गया था. साथ ही इस केस की जांच के लिए नगर मजिस्ट्रैट विजयशंकर तिवारी को चुना गया था. लेकिन इस घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद भी मैडिकल कालेज में एडमिट प्रतिभा की मौत के रहस्य से परदा नहीं उठ सका.
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना अतरा के अनथुवा गांव निवासी रामसेवक विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी प्रतिभा को 3 नवंबर, 2023 को रानी दुर्गा मैडिकल कालेज में प्रसव पीड़ा के चलते भरती कराया. प्रसव पीड़ा के चलते प्रतिभा को प्रसूति रोग वार्ड का बैड नंबर 3 दिया गया था.
प्रतिभा विश्वकर्मा के साथ ज्यादा ही परेशानी थी, जिस कारण डाक्टरों ने उस का औपरेशन करने की सलाह दी थी. उसी शाम को प्रतिभा ने औपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया. प्रतिभा के एक बच्ची के जन्म के बाद रामसेवक के परिवार में खुशी का माहौल था. प्रतिभा ने सर्जरी के द्वारा बच्ची को जन्म दिया था. जच्चाबच्चा दोनों ही सुरक्षित थे.
7 नवंबर, 2023 को प्रतिभा को डिसचार्ज होना था. लेकिन उस से पहले ही अचानक प्रतिभा की तबियत कुछ खराब हो गई, जिस के बाद उसे फिर से इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया. जहां पर उस का उपचार शुरू किया गया था. लेकिन 8 नवंबर की सुबह को प्रतिभा अपने बैड से गायब मिली.
उस के इमरजेंसी वार्ड से अचानक गायब होने से उस के घर वाले परेशान हो गए. प्रतिभा को पूरे अस्पताल में खोजा गया, लेकिन उस का कहीं भी अतापता नहीं लग सका.
Esta historia es de la edición January 2024 de Manohar Kahaniyan.
Suscríbete a Magzter GOLD para acceder a miles de historias premium seleccionadas y a más de 9000 revistas y periódicos.
¿Ya eres suscriptor? Iniciar sesión
MÁS HISTORIAS DE Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

