Facebook Pixel चक्रव्यूह में मारा गया गैंगस्टर दीपक मान | Manohar Kahaniyan - entertainment - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

चक्रव्यूह में मारा गया गैंगस्टर दीपक मान

Manohar Kahaniyan

|

November 2023

बंबीहा गैंग के गैंगस्टर दीपक मान की हत्या की जिम्मेदारी सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी लारेंस विश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है. दीपक मान कौन था और वह बंबीहा गैंग से जुड़ कर गैंगस्टर कैसे बना? लारेंस विश्नोई गैंग और बंबीहा गैंग की दुश्मनी की वजह आखिर क्या थी? जानिए, इस कहानी में.

चक्रव्यूह में मारा गया गैंगस्टर दीपक मान

लारेंस विश्नोई इस वक्त जेल में है, लेकिन जेल में रहने के बाद भी उस के अपराधों में कमी नहीं आई. वह आज भी एक ही इशारे पर किसी की भी हत्या करवा देता है. इस वक्त लारेंस विश्नोई पर अलगअलग अपराधों के लगभग 50 मुकदमे दर्ज हैं.

लारेंस विश्नोई ने जिस बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाया था, उस का नाम था जग्गू भगवानपुरिया. एक समय था जब पंजाब की राजनीति और अपराध की दुनिया में जग्गू के नाम से ही कई काम हो जाते थे. जुर्म की दुनिया की सारी कला जग्गू से सीख कर लारेंस विश्नोई ने हथियारों के दम पर उगाही का नेटवर्क पूरे देश में फैला दिया था. जिस के बल पर आज भी वह जेल में रहते हुए देश भर में फैले अपने नेटवर्क के दम पर गुंडागर्दी कर पा रहा है.

कई शहरों में उस के शार्पशूटर हैं, जो बस इशारे मात्र से किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे डालते हैं.

पहली अक्तूबर, 2023 रविवार की देर शाम हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव हरसना निवासी किसान सतबीर सिंह अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे. उसी दौरान उन्हें रजबाहे के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ नजर आया. उन्होंने सोचा कि शायद कोई शराबी रहा होगा, लेकिन जैसे ही उन्होंने उस के पास जा कर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था.

लाश देखते ही सतबीर सिंह अपने खेतों की सिंचाई करना भूल गए. वह उसी वक्त उल्टे पैर अपने गांव वापस चले आए. गांव में आते ही उन्होंने यह बात गांव वालों को बताई तो गांव वाले भी मरने वाले को देखने के लिए चल पड़े. उसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी थाना सदर पुलिस को दे दी.

सूचना मिलते ही सदर थाने के एसएचओ कर्मजीत सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृत व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से खून से लथपथ था. घटनास्थल पर पहुंचते ही कर्मजीत सिंह ने लाश के आसपास निरीक्षण किया तो वहां कारतूस के कई खाली खोखे मिले. मृतक की कलाई में एक कड़ा था, जिस में गुरमुखी में नाम लिखा था. उस के दूसरे हाथ में 'मान' शब्द गुदा हुआ था.

घटनास्थल से सारी जानकारी जुटाने के बाद कर्मजीत सिंह ने इस की सूचना एसपी जीत सिंह, एसपी ( क्राइम) राहुल देव, एसटीएफ डीएसपी इंडीवर को भी दी.

MÁS HISTORIAS DE Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मामी से मोहब्बत

मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

शादी में छिपी साजिश

पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.

time to read

13 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा

बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे

डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.

time to read

9 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

ठगी का फरजी दूतावास

नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...

time to read

12 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज

'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?

time to read

5 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.

time to read

14 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल

लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?

time to read

7 mins

December 2025

Manohar Kahaniyan

भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका

उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.

time to read

1 mins

November 2025

Manohar Kahaniyan

Manohar Kahaniyan

फरजी सीबीआई असली डकैती

फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?

time to read

13 mins

November 2025

Translate

Share

-
+

Change font size