Facebook Pixel बैंगन की खेती | Modern Kheti - Hindi - business - Lee esta historia en Magzter.com

Intentar ORO - Gratis

बैंगन की खेती

Modern Kheti - Hindi

|

15th July 2024

बैंगन सोलेनैसी जाति की फसल है जो कि मूल रूप से भारत की फसल है। आमतौर पर इसकी खेती सब्जी के लिए की जाती है। हमारे देश के अलावा भी यह अन्य कई देशों की प्रमुख सब्जी की फसल है। बैंगन की फसल बाकी फसलों से ज्यादा सख्त होती है। इसके सख्त होने के कारण इसे शुष्क या कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है। यह विटामिन तथा खनिजों का अच्छा स्त्रोत है।

बैंगन की खेती

भारत वर्ष में इसकी खेती लगभग पूरे साल की जा सकती है, यानि रबी, खरीफ और ग्रीष्मकालीन। चीन के बाद भारत दूसरा सबसे अधिक बैंगन उत्पादन वाला देश है। हमारे देश में बैंगन उगाने वाले मुख्य राज्य पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान हैं। बैंगन में विटामिन ए तथा बी के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस और लोहे जैसे खनिज भी होते हैं।

यदि इसकी उन्नत वैज्ञानिक कृषि सस्य क्रियाओं के साथ उन्नत या संकर किस्में उगाई जायें तो इसकी फसल से काफी अधिक उपज प्राप्त की जा सकती है। इस लेख में बैंगन की उन्नत खेती कैसे करें और उसकी वैज्ञानिक प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।

बैंगन की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

बैंगन की खेती से अधिकतम उत्पादन लेने के लिए लम्बे तथा गर्म मौसम की आवश्यकता होती है। इसके बीजों के अच्छे अंकुरण के लिए 25 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना गया है और पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए 13 से 21 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान सर्वोत्तम रहता है।

जब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से कम हो तो ऐसे समय में पौधों की रोपाई नहीं करनी चाहिए। लम्बे फल वाली किस्मों की अपेक्षा गोल फल वाली किस्में पाले के लिए सहनशील होती हैं तथा अधिक पाले के कारण पौधे मर या झाड़ीनुमा हो जाते हैं।

बैंगन की खेती के लिए भूमि का चयन

बैंगन का पौधा कठोर होने के कारण विभिन्न प्रकार की भूमि में उगाया जा सकता है। इसकी फसल से इच्छित उत्पादन के लिए उचित जल निकास और उपजाऊ भूमि की आवश्यकता होती है। अगेती फसल के लिए रेतीली दोमट भूमि तथा अधिक उपज के लिए मटियार दोमट भूमि अच्छी रहती है। मृदा का पीएचमान 5.5 से 6.5 के मध्य होना चाहिए।

बैंगन की खेती के लिए खेत की तैयारी

पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करनी चाहिए। उसके बाद 3 से 4 बार हैरो या देशी हल चलाकर पाटा लगायें। भूमि की प्रथम जुताई से पूर्व गोबर की खाद समान रूप से बिखेरनी चाहिए। यदि गोबर की खाद उपलब्ध न हो तो खेत में पहले हरी खाद का उपयोग करना चाहिए। रोपाई करने से पूर्व सिंचाई सुविधा के अनुसार क्यारियों तथा सिंचाई नालियों में विभाजित कर लेते हैं।

MÁS HISTORIAS DE Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया

उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी

पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें

डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।

time to read

3 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी

मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।

time to read

4 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश

पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।

time to read

2 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।

time to read

5 mins

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी

हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड

धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि

पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।

time to read

1 min

1st May 2026

Modern Kheti - Hindi

Modern Kheti - Hindi

बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार

दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।

time to read

2 mins

1st May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size