Versuchen GOLD - Frei

पीरियड्स से मेनोपॉज तक हार्मोन की अहम भूमिका

Grehlakshmi

|

January 2026

महिलाओं के हार्मोन स्वास्थ्य का महत्व आज के समय में पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है, क्योंकि हार्मोन शरीर की लगभग हर प्रक्रिया जैसे- मासिक धर्म चक्र, मानसिक संतुलन, ऊर्जा का स्तर, नींद, फर्टिलिटी को प्रभावित करते हैं।

- स्पर्धा रानी

पीरियड्स से मेनोपॉज तक हार्मोन की अहम भूमिका

बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान और पर्यावरण में होने वाले बदलावों के कारण हार्मोनल असंतुलन की समस्याएं अधिक देखने को मिल रही हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर के संकेत समझें, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और संतुलित आहार, व्यायाम तथा मानसिक शांति पर ध्यान दें। आज इस लेख में नई दिल्ली मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर, फाउंडर व इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि महिलाओं के हार्मोन स्वास्थ्य पर ध्यान देना क्यों और कैसे जरूरी है।

क्या होते हैं हार्मोन और शरीर में क्या है इनकी भूमिका

हार्मोन हमारे शरीर के छोटे-छोटे केमिकल मैसेंजर (रासायनिक संदेशवाहक) हैं, जो खून के जरिए अलग-अलग अंगों तक संकेत पहुंचाते हैं। ये मेटाबॉलिज्म, रिप्रोडक्शन, मूड, ऊर्जा, भूख, त्वचा, बाल और पीरियड्स को नियमित रखते हैं। महिलाओं में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, थायरॉइड हार्मोन और इंसुलिन सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। जब ये संतुलन में होते हैं, तो शरीर सहज रूप से काम करता है, लेकिन जरा-सा असंतुलन भी पीरियड अनियमितता से लेकर वजन और मूड बदलाव तक असर डाल सकता है। इसलिए हार्मोन स्वास्थ्य को समझना महिलाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का आधार है।

क्यों बढ़ रहा है महिलाओं में हार्मोन असंतुलन

आज की महिलाओं में हार्मोन असंतुलन का सबसे बड़ा कारण तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन है। इसके अलावा देर से शादी, देर से गर्भावस्था, जंक फूड, प्लास्टिक में पैक भोजन और गतिहीन जीवनशैली भी हार्मोन को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। काम-काज और घर दोनों संभालते हुए लगातार कॉर्टिसॉल बढ़ता है, जिससे बाकी हार्मोन गड़बड़ाने लगते हैं। स्क्रीन पर बहुत समय देना, रात में जागना और लगातार डाइट करना भी महिलाओं के हार्मोन स्वास्थ्य को कमजोर कर रहे हैं। यही कारण है कि पहले जो समस्याएं केवल 35 की उम्र के बाद महिलाओं में दिखती थीं, अब 20-25 की युवतियों में भी आम हो गई हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size