Versuchen GOLD - Frei
शादी को बनाएं कानूनी और पक्का
Grehlakshmi
|November 2025
जब दो लोग एक ही दिशा में सोचते हैं तो मान लिया जाता है कि वे सोलमेट हैं और जब दोनों विवाह के सूत्र में बंध जाते हैं तो वे जन्मों-जन्मों के साथी बन जाते हैं। लेकिन कानून की दृष्टि से इसे मान्यता देना भी उतना ही आवश्यक है।
वर्तमान समय में विवाह केवल दो परिवारों का आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक योजना की बड़ी चुनौती बन गई है। हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, और मध्यम वर्ग भी लाखों का बजट रखता है। यह अनुमानित खर्च 35 से 36 लाख रुपये तक का होता है और अगर लग्जरी शादियों की बात करें तो यह 50 से 1 करोड़ के ऊपर तक चला है। यह केवल वेन्यू की लागत है, ब्राइडल वियर, मेकअप, दानदहेज और गहनों इत्यादि का खर्च अलग है। विचार कीजिए, दिल्ली, मुंबई या पंजाब जैसे महानगरों में एक औसत विवाह का खर्च किसी माध्यम वर्गीय परिवार के कई वर्षों के राशन के बराबर हो जाता है।
और फिर भी इतनी भव्यता और खर्च के बीच, ऐसे शिक्षित और समझदार जोड़े हैं जिन्होंने आज तक अपनी शादी का औपचारिक पंजीकरण कराना जरूरी नहीं समझा।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में 20.8% पुरुष अविवाहित थे, जो 2019 में बढ़कर 26.1% हो गए। इसी तरह, महिलाओं का अनुपात 13.5% से बढ़कर 19.9% हो गया। शहरी क्षेत्रों में लगभग 70.80% और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 99% शादियां पंजीकृत नहीं होती हैं।
पंजीकरण के बिना पति-पत्नी को अपने विवाह के अधिकार साबित करने में भी परेशानी हो सकती है। आइए आगे इस लेख में जानते हैं कि आज के समय में शादी का पंजीकरण क्यों जरूरी है।
विवाह पंजीकरण: कानूनी मान्यता और सामाजिक सुरक्षा
विवाह केवल दो व्यक्तियों का व्यक्तिगत संबंध नहीं, बल्कि समाज और कानून दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संस्था है। भारत में विवाह पंजीकरण का उद्देश्य इस संबंध को कानूनी मान्यता देना और पति-पत्नी के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब सभी विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य है, ताकि बाल विवाह, बहुविवाह और धोखाधड़ी जैसी अवैध प्रथाओं पर रोक लगाई जा सके।
विवाह पंजीकरण के कानूनी प्रावधान
Diese Geschichte stammt aus der November 2025-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
