Versuchen GOLD - Frei
बच्चों के स्क्रीन टाइम की आदत पर इस तरह डालें नकेल
Grehlakshmi
|May 2025
छोटे हाथों में स्क्रीन की पकड़ गहरी होती जा रही है, लेकिन क्या यह सही है? बच्चों की सेहत और विकास के लिए डिजिटल डिटॉक्स जरूरी है। आइए जानें, स्क्रीन टाइम को संतुलित करने के आसान और असरदार तरीके!
आजकल बच्चों को फोन की लत लग गई है। वे अपना ज्यादातर समय फोन, टैबलेट और लैपटॉप पर बिताते हैं। उन्हें जैसे ही खाली समय मिलता है वे तुरंत फोन उठाते हैं और फोन में वीडियो देखना शुरू कर देते हैं। ज्यादा समय स्क्रीन पर बिताने से बच्चों के विकास और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वे ओवर-ईटिंग के शिकार होते हैं और उनकी नींद भी प्रभावित होती है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें, ताकि वे फोन पर ज्यादा समय बिताने के बजाए अपना कीमती समय पढ़ाई और बाकि चीजों में लगा सकें। आइए जानते हैं कि पेरेंट्स कैसे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम कर सकते हैं।
क्या होता है ज्यादा स्क्रीन टाइम का बच्चों पर असर
भाषा पर पड़ता है प्रभाव
जब बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने लगते हैं तो इसकी वजह से उनकी भाषा व हाव-भाव पर भी असर पड़ता है। वे स्क्रीन पर जो देखते हैं वैसा ही वास्तविक जीवन में भी व्यवहार करने लगते हैं।
पढ़ने की इच्छा होती है कम
कई शोध में यह बात कही जा चुकी है कि जो बच्चे ज्यादा टाइम स्क्रीन पर बिताते हैं, उन बच्चों में पढ़ने की इच्छा कम हो जाती है और उनका ध्यान भी पढ़ाई में नहीं लगता है।
नींद पर पड़ता है असर
स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू किरणें नींद से जुड़ी समस्याएं पैदा करती हैं, क्योंकि ये स्लीप हॉर्मोन मेलाटॉनिन के रिसने में रुकावट होती है। धीरे-धीरे इसकी वजह से बच्चों को नींद नहीं आती है और उनमें नींद नहीं आने की समस्या शुरू हो जाती है।
भावनात्मक रूप से होते हैं कमजोर
स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से बच्चों में इरिटेशन, फ्रस्ट्रेशन, चिंता और इंपल्सिव डिसॉर्डर्स की समस्या शुरू हो जाती है। कुछ बच्चों में ऐसा भी देखा जाता है कि वे एकदम वास्तविक दुनिया से दूर हो जाते हैं, उन्हें अकेले रहना अच्छा लगने लगता है। उसे समझ नहीं आता है कि दूसरों के सामने कैसे व्यवहार करना चाहिए।
Diese Geschichte stammt aus der May 2025-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
