Versuchen GOLD - Frei
परफ्यूम उड़ जाता है जल्दी तो अपनाएं ये 10 टिप्स
Grehlakshmi
|May 2025
परफ्यूम हमारी पर्सनालिटी को एक अलग आकर्षण देता है, लेकिन अगर वह जल्दी उड़ जाए तो उसका असर फीका पड़ जाता है। ऊपर दिए गए टिप्स को अपनाकर आप अपने परफ्यूम को ज्यादा देर तक टिकाने में मदद कर सकते हैं।
एक अच्छा परफ्यूम आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है, एक स्थायी छाप छोड़ सकता है और आपके पूरे व्यक्तित्व को निखार सकता है। आप में से कई लोग अपने परफ्यूम को पूरे दिन टिकाए रखने की जीतोड़ कोशिश करती हैं, बावजूद इसके परफ्यूम टिकता नहीं है। अगर आप अपने फेवरेट परफ्यूम को लंबे समय तक महसूस करने के तरीके खोज रहे हैं, तो ये 10 टिप्स आपके जानने के लिए जरूरी हैं-
लंबे समय तक टिकने वाला परफ्यूम
सभी परफ्यूम एक जैसे नहीं होते हैं। ऑ द परफ्यूम (EDP) और परफ्यूम में एसेंशियल ऑयल ज्यादा मात्रा में होती है, जिससे वे ऑ द टॉयलेट (EDT) या बॉडी मिस्ट से ज्यादा समय तक टिकते हैं।
नमीयुक्त स्किन पर लगाएं
अच्छी तरह से हाइड्रेटेड स्किन पर परफ्यूम लगाने से यह ज्यादा समय तक टिकता है। खुशबू को लॉक करने में मदद करने के लिए परफ्यूम स्प्रे करने से पहले पल्स पॉइंट पर बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
पल्स पॉइंट पर लगाएं
गर्मी से परफ्यूम और एक्टिव हो जाता है, इसलिए अपने परफ्यूम को अपने शरीर के गर्म एरिया पर लगाएं। बेहतर तो यह होगा कि परफ्यूम को कलाई, गर्दन, कान के पीछे, कोहनी के अंदर, घुटनों के पीछे और टखनों पर लगाएं। ये जगह पूरे दिन खुशबू को धीरे-धीरे फैलाने में मदद करते हैं।
अपनी कलाइयों को रगड़ें नहीं
परफ्यूम लगाने के बाद कलाइयों को आपस में रगड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे खुशबू के मॉल्यूकल्स टूट जाते हैं, जिससे खुशबू जल्दी कम हो जाती है। इसके बजाय, परफ्यूम को प्राकृतिक रूप से जमने दें।
बालों पर लगाएं परफ्यूमअगर आप चाहते हैं कि आपकी खुशबू पूरे दिन बनी रहे, तो हल्के हाथों से अपने बालों पर भी परफ्यूम स्प्रे करें। लेकिन सीधे बालों पर स्प्रे करने की बजाय, पहले ब्रश पर परफ्यूम छिड़कें और फिर बालों में चलाएं। इससे खुशबू धीरे-धीरे फैलती है और लंबे समय तक बनी रहती है।
Diese Geschichte stammt aus der May 2025-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
