Versuchen GOLD - Frei

प्रोटीन पावर के लिए बच्चों को दें रोजाना सेहत की एक डोज

Grehlakshmi

|

January 2025

प्रोटीन शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। इसका मुख्य काम है बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करना। यह सिर्फ ऊतकों का निर्माण और मरम्मत ही नहीं करता, बल्कि एंजाइम और हार्मोन उत्पादन में भी मददगार होता है।

- मोनिका अग्रवाल

प्रोटीन पावर के लिए बच्चों को दें रोजाना सेहत की एक डोज

प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो बच्चों के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर कोई बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से विकसित नहीं हो रहा है या उसका विकास बहुत ही धीमा है तो इसका मतलब है कि उसे प्रोटीन सहित अन्य पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। मांसपेशियां, त्वचा, अंगों, रक्त, बालों और नाखूनों में ऊतकों की मरम्मत के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। प्रोटीन बनाने वाले 20 अमीनो एसिड में से शरीर 11 का उत्पादन कर सकता है, लेकिन बाकी नौ बच्चों को भोजन से लेने होते हैं। प्रोटीन से भरपूर भोजन बच्चों को सिर्फ प्रोटीन ही नहीं देता बल्कि विटामिन ई, विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी इसका हिस्सा होते हैं। ऐसे में आप इसे संपूर्ण आहार बोल सकते हैं। जिन बच्चों की डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन शामिल नहीं होता वे अक्सर थकान, धीमे विकास, एकाग्रता में कमी, कमजोर हड्डियों, जोड़ों में दर्द और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या से जूझते रहते हैं।

प्रोटीन की कमी से होने वाले नुकसान

प्रोटीन बच्चों की सिनैप्टिक ताकत के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे उनकी सीखने और याद करने की क्षमता प्रभावित होती है। प्रोटीन में मौजूद अमीनो एसिड न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करते हैं, जिससे याददाश्त बढ़ती है। जब बच्चे प्रोटीन का सेवन कम करते हैं तो ये सभी विकास प्रभावित होने लगते हैं।

हर उम्र के लिए अलग है प्रोटीन की जरूरत

प्रोटीन शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आप इसका बिना सोचे समझे सेवन करें। हर उम्र में प्रोटीन की अलग-अलग मात्रा की आवश्यकता होती है। द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के अनुसार यह मात्रा इस प्रकार है। 1 से 3 साल के बच्चे को प्रतिदिन 13 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं 4 से 8 साल के बच्चों के विकास के लिए यह मात्रा 19 ग्राम है। बच्चे की उम्र अगर 9 से 13 साल के बीच है तो उसे प्रतिदिन 34 ग्राम प्रोटीन डाइट में देना चाहिए। किशोरावस्था में बच्चों का विकास तेजी से होता है। इसलिए इस उम्र में उन्हें प्रोटीन की जरूरत भी ज्यादा होती है। 14 से 18 साल के किशोरों को 52 ग्राम और किशोरियों को करीब 46 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size