Versuchen GOLD - Frei
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
Grehlakshmi
|December 2024
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
ठंड के मौसम में इम्यूनिटी को ठ मजबूत बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी बीमारियां काफी आम हो जाती हैं। सर्दियों में तापमान कम होने से शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में आपको अपने आहार में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल करने की जरूरत होती है, जिससे शरीर को मजबूत, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिल सके। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विंटर सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं बल्कि शरीर को गर्म भी रखते हैं, जिससे ठंड से लड़ने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं सर्दियों में खाए जाने वाले सुपरफूड्स के बारे में -
जरूर खाएं आंवला आंवला को सर्दियों का सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है, जो विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं। आंवला को आप जूस, मुरब्बा, अचार या पाउडर के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन रोजाना करने से त्वचा पर भी निखार आता है। साथ ही बाल बढ़ते हैं और सर्दियों में होने वाले इन्फेक्शन से भी आपको सुरक्षा मिलती है।
गुड़ और तिल है फायदेमंद
सर्दियों में गुड़ और तिल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बढ़ाता है और इसमें आयरन, पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। जो खून की कमी को दूर करते हैं। तिल में स्वास्थ्यवर्धक वसा, कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं। सर्दियों में तिल और गुड़ से बने लड्डू खाए जाते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं।
Diese Geschichte stammt aus der December 2024-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
छरहरी काया के लिए अपनाएं सेलेब्रिटीज का फिटनेस मंत्र
सर्दियों में हमारा मेटाबॉलिज्म काफी तेज हो जाता है इसलिए भूख भी बहुत लगती है। कई बार इस चक्कर में मोटापा घेर लेता है। यदि आप पतला होना चाहती हैं तो फॉलो कीजिए अभिनेत्रियों का वर्कआउट रूटीन
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
कार्डियक सर्जरी के बाद करें नई शुरुआत
हृदय हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए जब भी कार्डियक सर्जरी होती है तो डॉक्टर मरीज को कुछ दिनों के आराम के बाद हल्का व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इसका उद्देश्य हृदय की सेहत को मजबूत करना होता है।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
रिश्तों में अहंकार और भावनाओं की अनदेखी
रिश्ते केवल प्यार और नजदीकियों का नाम नहीं होते। वे विश्वास, सम्मान और समझ पर टिकते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ रिश्तों में अहंकार और नियंत्रण इतना बढ़ जाता है कि साथी की भावनाओं की परवाह नहीं की जाती।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है टीवी देखते-देखते सोना
कुछ लोगों को टीवी देखते हुए सोने की आदत होती है। ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है जो लोग रात को नींद देर से आती है या फिर वो लोग जो अकेले रहते हैं। अगर आपकी भी आदत टीवी देखकर सोने की है तो संभल जाएं क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित होता है।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शादी से पहले होने वाली दुलहन कैसे करे अपनी त्वचा की देखभाल
शादी की तैयारियों में प्री-ब्राइडल सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी से शादी के दिन दुलहन में निखार आता है। चलिए जानते हैं इन प्री-ब्राइडल के बारे में।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
चॉकलेट से खतरनाक होते हैं बिस्कुट
सुबह की चाय हो या शाम की चुस्कियां, बिस्कुट स्नैक्स का एक अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर लोग इसे एक लाइट स्नैक मानते हैं। यही कारण है कि जो लोग बच्चों को चॉकलेट खाने के लिए मना करते हैं, वो भी आसानी से उन्हें बिस्कुट दे देते हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
साड़ी के साथ दुपट्टे को दें फैशनेबल ट्विस्ट
दुपट्टा सिर्फ साड़ी का हिस्सा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। थोड़े से ड्रेपिंग एक्सपेरिमेंट्स से आप हर मौके पर अपना लुक नया बना सकती हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
डांस या घूंघट नहीं अब इन तरीकों से लें ब्राइडल एंट्री
वो दिन गए जब दुलहन की एंट्री बस दो मिनट में वॉक करते हुए कंप्लीट हो जाती थी। अब हर दुलहन एक यूनिक अंदाज में शादी के दिन एंट्री करना चाहती है। अब लड़कियां पुराने जमाने की तरह प्रिंसेस बनकर नहीं, बल्कि एक सुपरस्टार की तरह स्टेज पर एंट्री लेती हैं।
3 mins
November 2025
Grehlakshmi
शेफ हरपाल सिंह सोखी के साथ बनाएं स्वादिष्ट मिष्ठान
सर्दियो की हल्की-हल्की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों मीठा खाने का खूब मन करता है क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा देता है। ठंड में आपकी सेहत बनी रहे इसके लिए मशहूर सेलेब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कुछ स्पेशल रेसिपीज साझा की हैं।
4 mins
November 2025
Grehlakshmi
हनीमून डेस्टिनेशन, जो हर पल को बनाएंगे खास
शादी की भागदौड और रस्मों के बीच जोड़े को अक्सर एक-दूसरे को समय देने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में हनीमून वो पल होता है, जब पतिपत्नी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं और खूबसूरत यादें बनाते हैं।
3 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

