Versuchen GOLD - Frei

सनडाउनर वेडिंग: जादुई शाम में हर पल बनता है खास

Grehlakshmi

|

November 2024

शाम के समय होने वाली सनडाउनर वेडिंग्स आजकल काफी प्रचलित हो रही हैं, क्योंकि इनका अनूठा आकर्षण और रोमांटिक माहौल इन्हें खास बना देता है। इस तरह की शादी में दिन और रात दोनों का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो आपके खास पलों को और भी जादुई बना सकता है।

- सोनल शर्मा

सनडाउनर वेडिंग: जादुई शाम में हर पल बनता है खास

शाम के समय की शादियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दिन और रात का अनोखा मेल देखने को मिलता है। जब सूर्य अस्त होने लगता है और आसमान रंग-बिरंगे बादलों से सज जाता है, उस समय की फोटोज और माहौल दोनों ही जादुई होते हैं। जैसे-जैसे दिन ढलता है और रात की ठंडक बढ़ती है, वैसा माहौल किसी भी दिन की शादी में संभव नहीं हो पाता। इसके साथ ही, शाम की रोशनी और झालरों का खास संयोजन फोटोग्राफी को और भी दिलचस्प बना देता है।

बीच और आउटडोर शादियों के लिए परफेक्ट

सनडाउनर वेडिंग्स के लिए डेस्टिनेशन का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल समारोह के माहौल को बढ़ाता है, बल्कि आपकी शादी के अनुभव को भी विशेष बनाता है। सनडाउनर वेडिंग्स खासतौर पर बीच वेडिंग्स के लिए बेहतरीन विकल्प मानी जाती हैं। समुद्र किनारे सूरज के ढलने के समय का रोमांटिक दृश्य हर किसी के दिल को छू जाता है। बीच वेडिंग के लिए आप गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे डेस्टिनेशन चुन सकते हैं।

इसके अलावा, पहाड़ों या बगीचों जैसी आउटडोर लोकेशंस भी इस कॉन्सेप्ट के लिए एकदम फिट बैठती हैं। अगर आप पहाड़ी क्षेत्र पसंद करते हैं, तो मनाली या नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और सूर्यास्त के दृश्य आपकी शादी को एक रोमांटिक टच देंगे। वहीं, केरल के बैकवाटर और हरियाली के बीच शादी भी अद्वितीय अनुभव देती करती है। इन सभी डेस्टिनेशनों में सनडाउनर वेडिंग्स को खास बनाने के लिए जरूरी प्राकृतिक सौंदर्य हैं, जो आपकी यादों में हमेशा बसी रहेगी। राजस्थान के महल/किले भी सनडाउनर वेडिंग के लिए अच्छा विकल्प है।

imageसनडाउनर वेडिंग्स के आउटफिट्स

शाम के समय की शादी के लिए आउटफिट्स का चयन करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। चूंकि यह शादियां शाम से रात तक चलती हैं, इसलिए ब्राइड और ग्रूम के कपड़े आरामदायक, स्टाइलिश और मौसम के हिसाब से होने चाहिए।

ब्राइड के लिए आउटफिट टिप्स

WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi

Grehlakshmi

Grehlakshmi

डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा

डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद

गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड

हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद

महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर

ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।

time to read

2 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश

इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

मजबूत दिल पाने के आसान उपाय

हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस

महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में

time to read

4 mins

January 2026

Grehlakshmi

Grehlakshmi

महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा

स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

time to read

3 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size