Versuchen GOLD - Frei
आज ही से शुरू कर दें ये प्री वेडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट्स
Grehlakshmi
|September 2024
शादी के दिन हर दुलहन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। भले ही आप प्री वेडिंग में स्किनकेयर ले रहे हों लेकिन इसके साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेते रहें।
शादी के दिन हर लड़की सुंदर और चमकदार त्वचा पाना चाहती है। इसके लिए लड़कियां पार्लर में हजारों रुपये खर्च करती हैं। अगर आप भी जल्दी ही दुलहन बनने वाली हैं और अपनी शादी में सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं, तो आपको आज ही से कुछ काम करने शुरू कर देने चाहिए। इससे आपको अपने शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखने में मदद मिल सकती है। आइए जानें होममेड प्री वेडिंग ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में-
नाइट स्किन केयर रूटीन शुरू करें
दुलहन को अपनी शादी के 2-3 महीने पहले से रात को स्किन केयर करना शुरू कर देना चाहिए। इससे शादी का दिन आते-आते आपके चेहरे पर अलग सा नूर दिखेगा। रोजाना रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें। साथ ही त्वचा को टोनर की मदद से साफ करें। इससे आपके पोर्स अच्छे से क्लीन रहेंगे। चेहरे को साफ करने के बाद नाइट क्रीम लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहेगी।
पौष्टिक आहार लें
त्वचा पर चमक चाहिए, तो इसके लिए ऊपर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी त्वचा को सेहतमंद रखना जरूरी है। ऐसे में पौष्टिक आहार लेना शुरू करें। ऑयली और जंक फूड को अपनी थाली से बाहर कर दें। इससे त्वचा पर मुहांसे पैदा होने लगते हैं। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करने से त्वचा सेहतमंद रहती है। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे कम होते हैं।
बादाम का फेस पैक लगाएं
त्वचा को मॉइश्चराइज रखने के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार बादाम का फेस पैक लगा सकते हैं। इससे त्वचा निखरी -निखरी रहेगी। इसके लिए 2 चम्मच बादाम को पीस लें। अब इसमें शहद और गुलाबजल की कुछ बूंदें मिला लें। बादाम के पैक को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे सूखने पर स्क्रब की तरह हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें।
Diese Geschichte stammt aus der September 2024-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
