Versuchen GOLD - Frei
विभिन्न प्रकार के नमकीन चटपटे स्वादिष्ट स्टारटर्स
Grehlakshmi
|March 2023
सर्दी हो या गर्मी सूप के साथ स्टारटर्स जिसे हल्के स्नैक के रूप में सर्व किया जाता है, इसका चलन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आइए आप भी बनाएं नमकीन चटपटे स्टारटर्स।
तंदूरी आलू
सामग्री: बड़े आकार के 6 आलू, दरदरा कुटा धनिया 1 बड़ा चम्मच, खसखस 2 छोटे चम्मच, बारीक कतरा प्याज 2 बड़े चम्मच, बारीक कतरी अदरक 2 छोटे चम्मच, बारीक कटा पुदीना 1 बड़ा चम्मच, कतरा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, बारीक कतरी हरी मिर्च 2, बीज रहित क्यूब में कटा टमाटर 2 बड़े चम्मच, पनीर 100 ग्राम, उबली हरी मटर 1/2 कप।
मेरीनेशन के लिए: हैंग कर्ड 1 कप, क्रीम 2 बड़े चम्मच, धनिए-पुदीने की चटनी 1 बड़ा चम्मच, सफेद गोल मिर्च चूर्ण 1 छोटा चम्मच, कॉर्नफ्लोर 2 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार और रिफाइंड ऑयल 1 बड़ा चम्मच।
विधि: आलुओं को खुले बर्तन में पानी डालकर इतना उबालें कि उनका छिलका उतरने लगे व वे सख्त बने रहें। ठंडा करके तेज चाकू से एक इंच गहरा स्कूप बनाते हुए या स्कूपर की सहायता से आलू को खोखला कर लें। आलुओं को गरम तेल में सुनहरे होने तक डीप फ्राई कर लें।
एक दूसरे नॉनस्टिक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करके खसखस और दरदरे कुटे धनिए को डालें फिर हाथ से फोड़ा हुआ पनीर, उबली हरी मटर, धनिया, पुदीना, अदरक, टमाटर आदि डालकर सूखा मिश्रण तैयार करें। गैस पर रखें जब तक पानी न सूख जाए। इस मिश्रण को ठंडा करके स्कूप की सहायता से प्रत्येक आलू में भर दें। मेरीनेशन के लिए हैंग कर्ड में क्रीम, धनिये-पुदीने की चटनी, कॉर्नफ्लोर आदि सभी चीजें व रिफाइंड ऑयल मिलाएं। इनमें हर आलू को लपेटकर दस मिनट रखें फिर ओवन में मध्यम तापमान पर पन्द्रह मिनट तक या मसाले के ठीक से भुन जाने तक पकाएं। गर्मागर्म आलुओं को दो या तीन टुकड़ों में तेज चाकू से गोलाई में काटें और लच्छेदार प्याज व पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
राइस बाल्स
Diese Geschichte stammt aus der March 2023-Ausgabe von Grehlakshmi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Grehlakshmi
Grehlakshmi
डिजिटल बर्नआउटः महिलाओं की सेहत पर खतरा
डिजिटल बर्नआउट महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा असर डालता है, लेकिन कुछ सरल तरीके अपनाकर इससे बचा जा सकता है। संतुलित डिजिटल उपयोग और समय पर ब्रेक लेना इसकी रोकथाम में मदद करता है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
गंगा स्नान से मिलता है स्वास्थ्य और आध्यात्मिक शुद्धि
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान को मोक्ष, स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन से जोड़कर देखा जाता है। यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सच्ची शुद्धि आस्था, अनुशासन और सकारात्मक सोच से आती है- जो जीवन को नई दिशा देने का आधार बनती है।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
5 अनोखे अंदाज में गाजर हलवा घर पर बनाएं नया स्वाद
गाजर का हलवा हर घर की पहली पसंद होता है, लेकिन इस बार क्लासिक स्वाद में पांच नए फ्लेवर का ट्विस्ट लाकर इसे और मजेदार बनाएं। चॉकलेट, नारियल, गुड़ और खीर-स्टाइल जैसे यूनिक वेरिएशन हलवे को नया अनुभव दे देंगे।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
हेयर एक्सटेंशन बन रहा दुलहन का नंबर-1 ब्यूटी ट्रेंड
हेयर एक्सटेंशन काफी खूबसूरत होते हैं और यह आपके बालों में घुलमिल जाते हैं, इससे किसी को पता भी नहीं चलता कि आपने एक्सटेंशन लगाया है।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
जानिए रात में क्यों बार-बार टूटती है नींद
महिलाओं में स्लीप प्राइसिस वह स्थिति है जब लगातार नींद न आने, बार-बार नींद टूटने की समस्या बढ़ जाती है। इसका असर मूड, सेहत और रोजमर्रा की ऊर्जा पर साफ दिखाई देता है। समय रहते समझकर संभाला जाएं तो नींद और स्वास्थ्य- दोनों बेहतर बनाए जा सकते हैं।
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
रुखी त्वचा के लिए अपनाएं घरेलू मॉइस्चराइजर
ठंडी हवा त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन लेती है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय त्वचा को अंदर से हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करते हैं।
2 mins
January 2026
Grehlakshmi
गर्मियों की ड्रेसेज सर्दियों में भी दिखे स्टाइलिश
इस गुलाबी सर्दी में समर ड्रेसेज को अलविदा कहने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट विंटर फैशन ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी फ्लोरी, लाइटवेट समर आउटफिट्स को विंटर वियर के साथ स्टाइलिश तरीके से पहन सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
मजबूत दिल पाने के आसान उपाय
हमारे दिल तक खून पहुंचाने वाली आर्टरीज समय के साथ संकुचित हो जाती हैं, जिससे हार्ट अटैक और गंभीर कार्डियक समस्याएं हो सकती हैं।
3 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं को होने वाली गंभीर बीमारी है एंडोमेट्रियोसिस
महिलाओं की अधिकतर बीमारियां गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। यदि गर्भाशय में कहीं भी कोई दिक्कत पैदा होती है तो आगे जाकर एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इनमें से एक एंडोमेट्रियोसिस है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में
4 mins
January 2026
Grehlakshmi
महिलाओं की सेहत में टेक्नोलॉजी का सहारा
स्मार्ट वेलनेस टेक उन तकनीकों और डिवाइसों को कहते हैं जो हमारी सेहत का ध्यान रखने में मदद करती हैं। यह इसलिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि आज महिलाएं अपनी सेहत के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।
3 mins
January 2026
Translate
Change font size
