Versuchen GOLD - Frei

पौष्टिक आहार का गहराता संकट

Jansatta Lucknow

|

December 11, 2025

भारत में भोजन और पोषण का संकट दो ध्रुवों में बंटा दिखता है। ग्रामीण भारत में अब भी कुपोषण, रक्ताल्पता, कम वजन जैसे मामलों का उच्च स्तर पाया जाता है। यहां बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति विशेष चिंता का विषय है। दूसरी ओर, शहरी क्षेत्र में भोजन की उपलब्धता तो है, पर उसकी गुणवत्ता की समस्या है।

- मनीष जैसल

दु निया आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां आर्थिक तरक्की और तकनीक की चमक के बीच भोजन जैसी बुनियादी जरूरत इंसान की पहुंच से दूर होती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम रपट बताती है कि दुनिया की बयालीस फीसद आबादी पौष्टिक भोजन पर खर्च नहीं कर पाती। यह केवल गरीबी का आंकड़ा नहीं, बल्कि वैश्विक नीतियों, बाजार व्यवस्थाओं और आर्थिक असमानताओं का ऐसा आईना है, जिसमें हमारी सामूहिक विफलता दिखती है। जब भोजन जैसे मानव अधिकार को भी बाजार के हवाले कर दिया जाए, तो समाज कमजोर होता है, चाहे वह कितना ही विकसित क्यों न दिखे। भारत का विकास ढांचा मजबूत दिख सकता है, पर उसकी बुनियाद में पोषण का अभाव साफ महसूस होता है।

वैश्विक स्तर पर देखें तो अफ्रीका, दक्षिण एशिया और लैटिन अमेरिका के कई देश पौष्टिक भोजन के संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सहारा के दक्षिण वाले अफ्रीकी क्षेत्र में तो हालात इतने खराब हैं कि 60 से 80 फीसद आबादी पौष्टिक भोजन का खर्च ही नहीं उठा सकती। वहीं यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर अमेरिका जैसे क्षेत्रों में भोजन की पहुंच बेहतर है, पर वहां असंतुलित आहार, प्रसंस्कृत खाद्य और मोटापे जैसी समस्याएं स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर रही हैं। भारत में भोजन और पोषण का संकट दो ध्रुवों में बंटा दिखता है। ग्रामीण भारत में अब भी कुपोषण, रक्ताल्पता, कम वजन जैसे मामलों का उच्च स्तर पाया जाता है। बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति विशेष चिंता का विषय है। दूसरी ओर, शहरी भारत में खाने की उपलब्धता तो है, पर उसकी गुणवत्ता की समस्या है। समय की कमी, काम का तनाव, और तेज बाजारचालित संस्कृति ने डिब्बाबंद खाद्य, जंक फूड और मीठे पेयों को रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बना दिया है। एक तरफ कुपोषण और दूसरी ओर अतिपोषण, दोनों मिलकर स्वास्थ्य संकट को और जटिल बनाते हैं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow

Jansatta Lucknow

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

हल्द्वानी : युवक की हत्या, भाजपा पार्षद हिरासत में

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने कथित रूप से गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

गेहूं की बुवाई का रकबा बढ़ा, आंकड़ा पहुंचा 3.34 करोड़

गेहूं की बुवाई पिछले साल के स्तर को पार कर गई है और चालू रबी सत्र 2025-26 में अब तक 3.34 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गई है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या, पूर्व प्रेमी संदेह के घेरे में

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत पाई गई है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को किया तलब

सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तलब किया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

काम्याः महज 18 साल की उम्र में दक्षिणी ध्रुव का साहसिक अभियान

रत की 18 वर्षीय युवती काम्या कार्तिकेयन ने भा इतिहास रच दिया है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

नए सत्र की मजबूत शुरुआत करने पर भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें

मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में उतरेंगे पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन

time to read

1 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

'पीजीटीआइ में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अभी फैसला नहीं'

महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआइ) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

पुनरीक्षण : संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार व दिव्यांग

नाम हटाए जाने के बाद मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई।

time to read

2 mins

January 06, 2026

Jansatta Lucknow

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला

एक व्यक्ति हिरासत में, जांच शुरू की गई

time to read

1 min

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size