Versuchen GOLD - Frei
प्राकृतिक आपदाओं में जोखिम का दायरा
Jansatta Lucknow
|July 05, 2025
कोई भी प्राकृतिक आपदा अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच भेद नहीं करती, लेकिन उनके प्रभाव सामाजिक व्यवस्था में निहित असमानताओं के कारण असमान रूप से महसूस किए जाते हैं। विशेषकर ग्रामीण, आदिवासी और वंचित समुदायों की महिलाएं इस असमानता का सबसे बड़ा भार उठाती हैं।
प्रा कृतिक आपदाएं केवल भौतिक रूप से ही विनाश नहीं लातीं, बल्कि वे उन अदृश्य सामाजिक खामियों को भी उजागर कर देती हैं, जो अलग-अलग सामाजिक वर्गों के आधार पर लोगों के जीवन को प्रभावित करती हैं।
ये घटनाएं समाज में पहले से मौजूद असमानताओं को और गहरा कर देती हैं। यों प्रभावित इलाकों में सभी पर इनका असर पड़ता है, लेकिन विशेष रूप से महिलाएं और लड़कियां इन आपदाओं के प्रभाव से ज्यादा जोखिम झेलती हैं। उनके स्वास्थ्य, विस्थापन, शिक्षा, आजीविका और सुरक्षा जैसे मूलभूत अधिकार संकट में पड़ जाते हैं।
अध्ययन बताते हैं कि चाहे चक्रवात हो, बाढ़ व सूखा हो या फिर भूकम्प, इन आपदाओं के समय महिलाओं और बच्चों की मृत्यु की संभावना पुरुषों की तुलना में कई गुना अधिक होती है। जलवायु परिवर्तन के कारण जो लोग विस्थापित होते हैं, उनमें से लगभग अस्सी फीसद महिलाएं होती हैं। यह आंकड़ा तब और भयावह हो जाता है, जब हम यह देखते हैं कि मौजूदा सामाजिक-आर्थिक व्यवस्थाएं महिलाओं को न तो वैकल्पिक आजीविका के पर्याप्त अवसर देती हैं और न ही उन्हें प्रकृति के साथ अपनी पारंपरिक गतिशीलता बनाए रखने की स्वतंत्रता देती हैं। वर्ष 2010 में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ ने भी इस कठोर सच्चाई को उजागर किया था। सीमित स्वतंत्रता और संसाधनों तक कठिन पहुंच ने वहां की महिलाओं को और अधिक असुरक्षित बना दिया।
Diese Geschichte stammt aus der July 05, 2025-Ausgabe von Jansatta Lucknow.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
संकल्प की महत्ता
संकल्प अंतर्मन में उत्पन्न होने वाली एक ऐसी अद्भुत शक्ति है, जो जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने और साथ ही दुस्साध्य लक्ष्य को भी भेदने में समर्थ होती है।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
'हम दो हमारे दो वाला स्वरूप निजी निवेश वृद्धि को हतोत्साहित कर रहा'
महंगाई के हिसाब से समायोजन के बाद जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दरों के जो आंकड़े सामने रखे जा रहे हैं, वे भ्रामक हैं।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
हिमाचल के सिरमौर में घर में लगी आग, तीन बच्चों सहित छह की मौत
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौराधार क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक घर में लगी आग में तीन बच्चों सहित छह लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
'एक्स' ने ग्रोक संबंधी जानकारी दी एआइ से अश्लील सामग्री रोकने के लिए प्रौद्योगिकी उपाय लागू
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' ने उसके एआइ चैटबाट 'ग्रोक' को अवैध रूप से आपत्तिजनक कपड़ों में लोगों की तस्वीरें बनाने से रोकने के लिए प्रौद्योगिकी उपाय लागू किए हैं।
1 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
सुरक्षा और कूटनीति
ईरान संकट गहरा गया है।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
शहरी क्षेत्रों में बढ़ी बेरोजगारी दर, 6.7 फीसद पर पहुंची
देश में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर दिसंबर महीने में मामूली रूप से बढ़कर 4.8 फीसद पर पहुंच गई, जबकि नवंबर में यह 4.7 फीसद थी।
1 min
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
2030 तक सालाना सौ अरब डालर का निवेश जरूरी
रपट विश्व आर्थिक मंच के अध्ययन से मिली जानकारी
1 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
शिक्षा के साथ अब कौशल का दौर
पहले यह धारणा थी कि अगर सफल होना है, तो शिक्षा में उच्च डिग्री हासिल करना जरूरी है।
5 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
अभिनेता विजय को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की मंजूरी के लिए हाई कोर्ट जाएं निर्माता
विजय-अभिनीत फिल्म 'जन नायकन'का प्रदर्शन टलता जा रहा है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश देने संबंधी फिल्म निर्माता की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी तथा उन्हें 20 जनवरी को फिर से मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष जाने को कहा।
2 mins
January 16, 2026
Jansatta Lucknow
आयुष और हर्बल निर्यात में 6.11 फीसद की बढ़ोतरी
आयुष उत्पाद की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है।
1 min
January 16, 2026
Listen
Translate
Change font size
