Versuchen GOLD - Frei

बदलती दुनिया में भारत-रूस की अटल साझेदारी

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

|

December 08, 2025

वि श्व राजनीति की जटिलताओं और शक्ति- संतुलन के नए उभार के बीच कुछ संबंध ऐसे होते हैं, जो समय के साथ अपनी प्रासंगिकता को विस्तार देते हुए नई दिशाएं निर्धारित करते हैं।

- योगेश कुमार गोयल

भारत और रूस का रिश्ता ऐसे ही संबंध का उदाहरण है, जो युद्धों, तकनीकी क्रांतियों, आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक संरेखणों के अनेक चक्रों से गुजरते हुए भी ध्रुव तारे की तरह स्थिर बना रहा है। यह स्थिरता वैश्विक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता, रूसी विश्वास और दोनों देशों के साझा हितों का परिणाम है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 5 दिसंबर को आयोजित 23वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन ने इस ऐतिहासिक स्थिरता को पुनर्पुष्ट करते हुए भविष्य की दिशा स्पष्ट कर दी। यह रिश्ता अब अतीत का बोझ नहीं, भविष्य की वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में एक सक्रिय और आवश्यक घटक है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस संबंधों को ध्रुव तारे की तरह स्थिर' कहा तो वह केवल एक कूटनीतिक प्रशंसा वाक्य नहीं था। ध्रुव तारा दिशा दिखाने वाला स्थायी प्रकाश-स्रोत है और भारत-रूस संबंध भी आज वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं, ऊर्जा-भू- राजनीति, उभरती तकनीकों, व्यापारिक विविधीकरण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा तय करते प्रतीत होते हैं।

इस शिखर वार्ता ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत और रूस के बीच संबंध राष्ट्रीय हित, परस्पर सम्मान और साझा दृष्टिकोण की दृढ़ बुनियाद पर टिके हैं। ऐसे समय में, जब वैश्विक राजनीति अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता, यूरोपीय सुरक्षा संकट, पश्चिमी प्रतिबंधों, नाटो विस्तार और यूक्रेन युद्ध के दबावों से आकंठ भरी हुई है, भारत और रूस का संबंध संतुलन, स्वायत्तता और दीर्घकालिक नीति- दृष्टि का मॉडल बनकर उभर रहा है। दोनों देशों ने 'भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030' नामक नए रोडमैप को मूर्त रूप दिया, जो व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, तकनीकी नवाचार, समुद्री अवसंरचना, श्रम गतिशीलता और रणनीतिक उद्योगों में साझेदारी को एक व्यापक और भविष्यनिष्ठ आधार प्रदान करता है। यह समझौता दो देशों के व्यापारिक हितों का विस्तार नहीं बल्कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में डॉलर वर्चस्व को चुनौती देने वाली और बहुध्रुवीय आर्थिक संरचना को स्थापित करने वाली एक साहसिक पहल भी है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

नई शिक्षा नीति संघीय व्यवस्था के खिलाफ: डेरेक ओ' ब्रायन

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने आईसीएसई-आईएससी स्कूल के प्रधानाचार्यों से एकजुट होकर नई शिक्षा नीति (एनईपी) का विरोध करने का सोमवार को आह्वान किया और आरोप लगाया कि यह नीति संघीय ढांचे के खिलाफ है एवं राज्यों या प्रमुख हितधारकों से परामर्श किए बिना तैयार की गई।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

भाजपा हमेशा उद्योगपतियों के लिए काम करती है : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में होती है, वह पूरी तरह उद्योगपतियों के लिए काम करती है, जबकि कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए योजनाएं बनाती है और मनरेगा जैसी योजनाएं लागू करती है।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मलयालम अभिनेता कन्नन पट्टांबी का निधन

मलयालम फिल्मों के प्रोडक्शन कंट्रोलर' और सहअभिनेता कन्नन पट्टांबी का निधन हो गया है।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

नेहरू, वामपंथी इतिहासकारों ने गजनी को ‘महज लुटेरा' बताकर इतिहास को विकृत किया : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महमूद गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर के पहले विध्वंस की 1,000वीं बरसी पर सोमवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह दिन ये याद रखने और समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि कैसे जवाहरलाल नेहरू और वामपंथी इतिहासकारों ने मुस्लिम आक्रमणकारी को केवल एक

time to read

2 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मैसूरु के ओसवाल साजनान संघ का स्नेह मिलन आयोजित

स्थानीय जैन ओसवाल साजनान संघ मदारिया मैसूरु क्षेत्र का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह एक रिसोर्ट में मनाया गया।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

'अगर हम समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, तो हमें शिक्षित होना होगा'

मैसूरु।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

हाड़ौती में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं : ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाड़ौती क्षेत्र को 'जल, वन, विरासत और संस्कृति का एक अनूठा संगम' बताते हुए क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

एमजीसी के अधिवेशन में दक्षिण से अनेक समाजबंधु भाग लेगें

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के तत्वावधान में राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जोधपुर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन में देश-विदेश से माहेश्वरी समाज के हजारों प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

time to read

1 min

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

सोमनाथ मंदिर भारत की अदम्य भावना का प्रतीक : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विदेशी आक्रमणकारियों के बार-बार हमलों के बाद पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर का 11 जनवरी को दौरा करेंगे।

time to read

1 mins

January 06, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

अमित शाह तिरुचिरापल्ली में भाजपा के पोंगल उत्सव में शामिल हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां मन्नारपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य पोंगल उत्सव में भाग लिया।

time to read

1 min

January 06, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size