يحاول ذهب - حر
बदलती दुनिया में भारत-रूस की अटल साझेदारी
December 08, 2025
|Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
वि श्व राजनीति की जटिलताओं और शक्ति- संतुलन के नए उभार के बीच कुछ संबंध ऐसे होते हैं, जो समय के साथ अपनी प्रासंगिकता को विस्तार देते हुए नई दिशाएं निर्धारित करते हैं।
भारत और रूस का रिश्ता ऐसे ही संबंध का उदाहरण है, जो युद्धों, तकनीकी क्रांतियों, आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक संरेखणों के अनेक चक्रों से गुजरते हुए भी ध्रुव तारे की तरह स्थिर बना रहा है। यह स्थिरता वैश्विक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता, रूसी विश्वास और दोनों देशों के साझा हितों का परिणाम है। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में 5 दिसंबर को आयोजित 23वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन ने इस ऐतिहासिक स्थिरता को पुनर्पुष्ट करते हुए भविष्य की दिशा स्पष्ट कर दी। यह रिश्ता अब अतीत का बोझ नहीं, भविष्य की वैश्विक व्यवस्था के निर्माण में एक सक्रिय और आवश्यक घटक है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस संबंधों को ध्रुव तारे की तरह स्थिर' कहा तो वह केवल एक कूटनीतिक प्रशंसा वाक्य नहीं था। ध्रुव तारा दिशा दिखाने वाला स्थायी प्रकाश-स्रोत है और भारत-रूस संबंध भी आज वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं, ऊर्जा-भू- राजनीति, उभरती तकनीकों, व्यापारिक विविधीकरण और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा तय करते प्रतीत होते हैं।
इस शिखर वार्ता ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत और रूस के बीच संबंध राष्ट्रीय हित, परस्पर सम्मान और साझा दृष्टिकोण की दृढ़ बुनियाद पर टिके हैं। ऐसे समय में, जब वैश्विक राजनीति अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता, यूरोपीय सुरक्षा संकट, पश्चिमी प्रतिबंधों, नाटो विस्तार और यूक्रेन युद्ध के दबावों से आकंठ भरी हुई है, भारत और रूस का संबंध संतुलन, स्वायत्तता और दीर्घकालिक नीति- दृष्टि का मॉडल बनकर उभर रहा है। दोनों देशों ने 'भारत-रूस आर्थिक सहयोग कार्यक्रम 2030' नामक नए रोडमैप को मूर्त रूप दिया, जो व्यापार, ऊर्जा, उर्वरक, तकनीकी नवाचार, समुद्री अवसंरचना, श्रम गतिशीलता और रणनीतिक उद्योगों में साझेदारी को एक व्यापक और भविष्यनिष्ठ आधार प्रदान करता है। यह समझौता दो देशों के व्यापारिक हितों का विस्तार नहीं बल्कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में डॉलर वर्चस्व को चुनौती देने वाली और बहुध्रुवीय आर्थिक संरचना को स्थापित करने वाली एक साहसिक पहल भी है।
هذه القصة من طبعة December 08, 2025 من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
आवारा कुत्ते मामला: उच्चतम न्यायालय ने कहा, सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सड़कों से हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है और उसका निर्देश पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के तहत इन आवारा कुत्तों से निपटने से संबंधित था।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
कावेरी अस्पताल जटिल अतालताओं के उपचार के लिए उन्नत उडी तकनीक शुरू करने वाला पहला अस्पताल
तमिलनाडु में पहली बार, वडपलानी स्थित कावेरी अस्पताल ने जटिल हृदय लय विकारों, जिनमें ऊपरी कक्षों का एट्रियल फाइब्रिलेशन और निचले कक्षों का खतरनाक रूप से तेज वेंट्रिकुलर टैचीकार्डिया शामिल है
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सिंधू आसान जीत के साथ मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां अपने से अधिक रैंकिंग वाली जापान की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मदुरै प्रवासियों ने किया सम्मान
राजस्थान के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का मदुरै आगमन पर मदुरै प्रवासी राजस्थानी समाज की और से स्वागत सत्कार किया।
1 min
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
वैश्विक राजनीति का नया डॉक्ट्रिन : डिप्लोमेसी आउट, किडनैप इन
विडंबना यह है कि वेनेजुएला की घटना विश्व की कोई पहली घटना नहीं है।
6 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
सेना की दुनिया को अच्छी तरह समझती हूं: चित्रांगदा सिंह
फिल्मों की दुनिया में कई बार कुछ मौके अचानक ही मिल जाते हैं, जिनकी उम्मीद नहीं होती।
1 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
एयर इंडिया को निजीकरण के बाद मिला अपना पहला ड्रीमलाइनर विमान
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने निजीकरण के बाद अपना पहला बोइंग 787-9 विमान प्राप्त कर लिया है।
1 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
बॉलीवुड की प्यारी 'छोटी बहन' नंदा ने लोगों के दिलों पर छोटी अमिट छाप
हिंदी फिल्मों की दुनिया में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी यादें हमेशा दर्शकों के दिल में बस जाती हैं।
2 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
आईयूएमएल और जमात-ए-इस्लामी कर रही है धर्म की 'खतरनाक राजनीति' : केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के घटक दलों -- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और जमात-ए-इस्लामी पर केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए धर्म के इस्तेमाल की 'खतरनाक राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य राज्य में विकास लाना है।
1 mins
January 09, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Chennai
आई-पैक के कार्यालय पर ईडी छापेमारी के खिलाफ आज निकालेंगे विरोध रैली : ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर की गई छापेमारी की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को विरोध रैली निकालने की घोषणा की है।
1 min
January 09, 2026
Listen
Translate
Change font size
