Versuchen GOLD - Frei
ग्रीनलैंड विवाद और बदलती वैश्विक धुरी
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 19, 2026
डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर अपनाई गई आक्रामक नीति अब न तो सनक भर रह गई है और न ही चुनावी बयानबाज़ी तक सीमित है।
यह 2026 की वैश्विक राजनीति का एक गंभीर और निर्णायक संकट बन चुकी है। जनवरी 2026 में ट्रंप के ऐलान किया कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंडस और फिनलैंड (आठ नाटो देशों) के आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, जो 1 जून 2026 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा-जब तक ग्रीनलैंड की 'पूर्ण और संपूर्ण खरीद' पर डील नहीं हो जाती। यह बयान उस सोच को उजागर करता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति को कूटनीति नहीं, बल्कि दबाव और सौदेबाजी का खेल माना जा रहा है।
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का यह रवैया नया नहीं है। 2019 में भी उन्होंने इसे एक रियल एस्टेट डील बताया था, जिसे उस समय मज़ाक या कूटनीतिक अपरिपक्वता कहकर टाल दिया गया। लेकिन सात साल बाद वही विचार एक अलग, अधिक संगठित और खतरनाक रूप में सामने आया है। अब इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्कटिक क्षेत्र में चीन और रूस की बढ़ती मौजूदगी और दुर्लभ खनिजों पर नियंत्रण जैसे तर्कों से जोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि यह मुद्दा अब केवल अमेरिका और डेनमार्क के बीच सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे नाटो और वैश्विक व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है।
यूरोप की प्रतिक्रिया इस संकट की गंभीरता को रेखांकित करती है। डेनमार्क ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है, जबकि ग्रीनलैंड के लोग भी सडकों पर उतरकर अपनी स्वायत्तता और पहचान की रक्षा कर रहे हैं। कोई दबाव नहीं, कोई संकेत नहीं जैसे बयान यह दर्शाते हैं कि स्थानीय नेतृत्व किसी भी सूरत में बाहरी दबाव स्वीकार करने को तैयार नहीं है। फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों ने भी एकजुट होकर ट्रंप की धमकी को अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के खिलाफ बताया है। यूरोप की सड़कों पर गूंजते यांकी गो होम जैसे नारे इस असंतोष की तीव्रता को उजागर करते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der January 19, 2026-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
हैदराबादः मंदिर को अपवित्र करने की घटना के बाद 11 लोग गिरफ्तार
हैदराबाद के एक मंदिर को अपवित्र करने की घटना के बाद कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने तथा सांप्रदायिक अशांति फैलाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
आदिवासी युवाओं को शिक्षा के बाद उच्च सरकारी पदों का लक्ष्य रखना चाहिए : बागड़े
जयपुर।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
शांति का मुखौटा, सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास
नो बेल शांति पुरस्कार की उत्कट अभिलाषा में डूबे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्यक्तित्व और कार्यशैली वैश्विक राजनीति के लिए एक गहरी विडंबना एवं विरोधाभास बनकर उभरी है।
5 mins
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अजय देवगन की 'बाल तन्हाजी' की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी पहली एआई जनरेटिव फिल्म 'बाल तन्हाजी' से पर्दा उठा दिया है।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
चिल्ली के जंगलों में आग ने मचाई तबाही
चि ली इस समय भयावह आपदा की चपेट में है।
3 mins
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मनरेगा को कमजोर कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सत्ता का केंद्रीकरण करने और गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की कार्यशाला का समापन
प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग की दो दिवसीय जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी संयुक्त कार्यशाला का पीसीसी में समापन हुआ।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
वृद्धि रफ्तार कायम रखने के लिए ट्रकों की नई श्रृंखला से उम्मीदें : टाटा मोटर्स सीईओ
जीएसटी दरों में कटौती के बाद वाणिज्यिक वाहनों की मांग में आई तेजी का लाभ उठाने के मकसद से टाटा मोटर्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन दोनों श्रेणियों में 17 ट्रकों का नया पोर्टफोलियो लेकर आई है।
1 mins
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मैसूरु के केआरएस रोड आईमाता बडेर में माही बीज पर्व संपन्न
मैसूरु।
1 min
January 21, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
तकनीक के प्रयोग से विभागीय कार्यों में बढ़ रही पारदर्शिता और शुद्धता : श्रीनिवास
जयपुर।
1 mins
January 21, 2026
Listen
Translate
Change font size

