Versuchen GOLD - Frei
शांति का मुखौटा, सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|January 21, 2026
नो बेल शांति पुरस्कार की उत्कट अभिलाषा में डूबे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्यक्तित्व और कार्यशैली वैश्विक राजनीति के लिए एक गहरी विडंबना एवं विरोधाभास बनकर उभरी है।
शांति का मसीहा बनने का उनका दावा जितना आकर्षक दिखता है, उतना ही विरोधाभासी उनके कदमों का यथार्थ है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में वे जहां शांति स्थापित करने का श्रेय लेना चाहते हैं, वहीं उनके निर्णय, वक्तव्य और नीतियां अक्सर युद्ध, अशांति, भय और अस्थिरता को जन्म देती दिखाई देती हैं। यह कैसी शांति है, जो बमों की गूंज, प्रतिबंधों की मार और नफरत की भाषा के साथ चलती है? यह कैसा शांति-दूत होने का नाटक है, जिसमें मानवता का रक्त बहता रहे और सत्ता अपने हित साधती रहे? गाजा में शांति स्थापना के लिए ट्रंप की प्रस्तावित योजना इसी विरोधाभास का नवीन उदाहरण है। इसे शांति से अधिक व्यापारिक सौदे की तरह प्रस्तुत किया गया, मानो दशकों से हिंसा, विस्थापन और अस्मिता के संकट से जूझ रहे लोगों का भविष्य किसी रियल एस्टेट या आर्थिक पैकेज से तय किया जा सकता हो। अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका, स्थानीय जनता की सहमति और जवाबदेही-इन सबको दरकिनार कर शांति थोपने की यह कोशिश बताती है कि ट्रंप की दृष्टि में शांति कोई नैतिक या मानवीय मूल्य नहीं, बल्कि शक्ति-प्रदर्शन और राजनीतिक लाभ का औजार है। इस तरह बमों के साये में शांति का दावा डकोसला ही है, जिसमें शांति का सौदा एवं सत्ता की भूख ही दिखती है। ट्रंप की कथित शांति योजना, शांति के नाम पर वर्चस्व की राजनीति ही है। ऐसा लगता है शब्द अहिंसा के और कर्म हिंसा के है। ट्रंप संयुक्त राष्ट्र को अक्षम, पक्षपाती और नौकरशाही से ग्रस्त बताकर उसकी अवहेलना करते रहे हैं, जबकि सच यह है कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुपक्षीय संस्थाओं का ढांचा अनिवार्य है। शक्तिशाली देशों को जब यह ढांचा अपने अनुकूल नहीं लगता, तो वे उसे कमजोर करने लगते हैं-ट्रंप इसी प्रवृत्ति का मुखर चेहरा हैं।
Diese Geschichte stammt aus der January 21, 2026-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
जोकोविच ने गैंडस्लैम में दर्ज की रिकॉर्ड 400वीं जीत
ऑस्ट्रेलिया ओपन में की फेडरर से बराबरी
2 mins
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
होमी भाभा ने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा : हिमंत शर्मा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने होमी जे. भाभा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़ा।
1 min
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कला, सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत- फ्रांस के बीच सेतु बन सकते हैं : 'एलायंस फ्रांसेज' के निदेशक
कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत-फ्रांस की संस्कृतियों के बीच सेतु का निर्माण कर सकते हैं।
1 min
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अंधकारयुक्त जीवन को प्रकाश प्रदान करते है गुरु : मुनिश्री चरित्ररत्नविजय
जैनाचार्यश्री जयन्तसेनसूरी के दीक्षातिथि पर हुए अनेक कार्यक्रम
1 mins
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'भारतीय विकटों पर खेलने के लिए अच्छी तैयारी की'
रचिन रविंद्र को भारतीय परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है और अब जबकि यहां जल्द ही टी20 विश्व कप होने वाला है तब न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को अपनी लय मिलती दिख रही है।
1 mins
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
युवाओं को हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि ऐसे वक्त जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, तब भारत के युवाओं को मजबूत रहना चाहिए एवं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
1 min
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
त्रिपुरा की अगरवुड आधारित अर्थव्यवस्था जल्द ही 2,000 करोड़ रुपए की होगी : सिंधिया
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अनुमान जताया कि नीतिगत सहायता और बुनियादी ढांचे के विकास के दम पर त्रिपुरा की अगरवुड (अगर की लकड़ी) आधारित अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में सालाना 2,000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी।
1 min
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
धोनी ने किया अभ्यास, आईपीएल की तैयारी को लेकर अटकलें
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे उनकी आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
1 min
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ट्रंप ने 'शांति बोर्ड' में शामिल होने का कनाडा को दिया निमंत्रण वापस लिया
वाशिंगटन।
1 mins
January 25, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
विकसित भारत का इंजन बनेगा उप्र : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश को देश की आत्मा बताते हुए शनिवार को कहा कि 2047 में देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक यह राज्य विकसित भारत के इंजन के रूप में उभरेगा।
2 mins
January 25, 2026
Listen
Translate
Change font size

