Versuchen GOLD - Frei
अरावली पर्वत श्रृंखला : भविष्य की आखिरी दीवार
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
|December 23, 2025
ज ब पृथ्वी ने अपने विकास की पहली लंबी साँस ली होगी, जब महाद्वीपों का आकार तय हो रहा होगा और जीवन की संभावना धीरे-धीरे आकार ले रही होगी, तब अरावली पर्वतमाला धरती की देह पर एक स्थिर, धैर्यवान और मौन संरक्षक के रूप में उभरी।
लगभग दो सौ करोड़ वर्ष पुरानी यह पर्वत शृंखला केवल भूगर्भीय संरचना नहीं, बल्कि पृथ्वी के इतिहास की जीवित स्मृति है। यह वह साक्षी है जिसने जीवन के उद्धव को देखा, जलवायु के अनगिनत उतार-चढ़ाव सहे और मनुष्य के आगमन से बहुत पहले प्राकृतिक संतुलन की रक्षा का भार अपने कंधों पर लिया। अरावली हमें यह सिखाती है कि प्रकृति की महानता उसकी ऊँचाई या चमक से नहीं, बल्कि उसकी भूमिका, धैर्य और निरंतरता से मापी जाती है।
अरावली सदियों से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर भारत के लिए एक प्राकृतिक कवच बनी हुई है। यह पर्वतमाला थार रेगिस्तान और शेष उपजाऊ भारत के बीच एक अदृश्य दीवार की तरह खड़ी रही है। इसकी चट्टानें और पहाड़ियाँ तेज़ हवाओं की गति को रोकती हैं, धूल और रेत को आगे बढ़ने से थामती हैं और इस प्रकार रेगिस्तान को बेकाबू फैलने से रोकती हैं। यदि आज भी राजस्थान पूरी तरह रेगिस्तान में नहीं बदला है, यदि हरियाणा और दिल्ली अब तक पूर्ण मरुस्थलीकरण से बचे हैं, तो इसके पीछे अरावली का मौन योगदान है। यह योगदान इतना स्वाभाविक रहा कि मनुष्य ने इसे कभी महसूस ही नहीं किया, और शायद यही उसकी सबसे बड़ी त्रासदी है।
जल संरक्षण के क्षेत्र में अरावली की भूमिका किसी वरदान से कम नहीं रही। इसकी प्राचीन चट्टानें वर्षा जल को रोककर धीरे-धीरे धरती के गर्भ में समाहित करती हैं। यही जल भूजल बनकर कुओं, बावड़ियों, झीलों और नदियों को जीवन देता है। अरावली को सही अर्थों में वॉटर रिचार्ज ज़ोन कहा जा सकता है। जब मानसून की बारिश तेज़ होती है, तब यह पर्वतमाला जल की गति को नियंत्रित करती है, बाढ़ की विभीषिका को कम करती है और पानी को बह जाने के बजाय संचित होने का अवसर देती है। यदि यह संरचना टूटती है, तो पानी केवल कुछ घंटों में बहकर नष्ट हो जाएगा, और धरती के नीचे का जल भंडार धीरे-धीरे खाली हो जाएगा। यही कारण है कि आज दिल्ली-एनसीआर और
आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट की जड़ें कहीं न कहीं अरावली के क्षरण से जुड़ी हैं।
Diese Geschichte stammt aus der December 23, 2025-Ausgabe von Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ओडिशा में एसआई भर्ती घोटाला मामले में तथ्यों को छिपा रही सीबीआई : बीजद
ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राज्य में करोड़ों रुपए के उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती घोटाले से संबंधित आरोप-पत्र में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मन की पवित्रता से ही जीवन आगे बढ़ता है : साध्वी भव्यगुणाश्री
शहर के वीवी पुरम में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्रीजी ने कहा कि मन को नियंत्रण कर लो, जीवन सुधर जाएगा।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पर्दे पर फिर लौट रही सैयामी खेर
बॉलीवुड में कुछ कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि वे पर्दे पर उस जोडी को फिर से देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
वैज्ञानिकों ने एआई आधारित मॉडल बनाया, नींद के आंकड़ों से बीमारी के खतरे का लगायेगा पता
अनुसंधानकर्ताओं ने कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करके एक मॉडल बनाया है जो नींद के आंकड़ों से 100 से अधिक अलग-अलग स्वास्थ्य स्थिति के खतरे का अनुमान लगा सकता है।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला जरूरी मुद्दों पर चुप हैं, पीडीपी की आलोचना में व्यस्त हैं : महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश के लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
बांग्लादेश 29 जनवरी से पाकिस्तान के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगा
बांग्लादेश सरकार के स्वामित्व वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी।
1 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने की जरूरत : मंत्री सुदिव्य कुमार
झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप स्कूली बच्चों को बहुभाषी शिक्षा प्रदान करने में आने वाली चुनौतियों पर मंथन के लिए यहां आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ब्यावर संघ का स्नेह मिलन 11 को, तैयारियां जोरों पर
बेंगलूरु।
1 min
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भाजपा ने सिद्धरामय्या को ‘सबसे अधिक कर्ज लेने वाला मुख्यमंत्री’ बताया
बेंगलुरु।
2 mins
January 08, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
किसानों की महापंचायत, इथेनॉल फैक्टरी के लिए हुआ समझौता रद्द करने की मांग
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्टरी के विरोध और किसानों पर दर्ज मुकदमों को रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को संगरिया कस्बे की धान मंडी में किसान महापंचायत हुई।
1 mins
January 08, 2026
Listen
Translate
Change font size
