मुस्कराहट
Dainik Bhaskar Satna
|December 24, 2025
जैसा भाव मन का, वैसी मुस्कान जवाब में।
अभय के लिए उसकी मुस्कान अलग थी और स्नेहा के लिए बिलकुल अलग। गौर से देखें, तो जवाब वाली मुस्कान से सवाल का भाव दिख जाएगा। अभय को इसी का डर लगा।अहिल्या बाई के क़िले में घूमते-घूमते एक आवाज कानों में पड़ी, ‘सर, एक माला ले लीजिए।'
पंद्रह-सोलह साल की लड़की ढेर सारी मालाएं हाथों में फंसाए अभय से माला ख़रीद लेने का इसरार कर रही थी। अभय ने अनिच्छा दिखाते हुए मुंह फेर लिया, पर वह कहां पीछा छोड़ने वाली थी, 'ले लीजिए न, असली पत्थर की हैं।' उसके इतने बड़े झूठ पर अभय ने हैरत भरी नज़र उस पर डाली, फिर उपेक्षा से उसके हाथों में लटकी अनगिनत मालाओं में से एक को छूकर बोला, 'ये, और असली पत्थर की? और कोई बेवकूफ नहीं मिला?'
'अरे नहीं, सच में... असली पत्थर की ही हैं।' उसने बड़ी-बड़ी आंखें फैलाकर और बड़ी कर दीं तो अभय ने ग़ौर किया उसकी आंखें नीली थीं, या शायद थोड़ी हरी-सी भी। अभय को उसकी आंखों में मासूमियत की जगह चपलता दिखी, चपलता ग्राहक को फंसाने की।
'ले लीजिए सर, यहां की निशानी रहेगी।'
'पर माला मेरे काम की नहीं है। तुम उनके पास जाओ, शायद तुम्हारा काम बन जाए।'
अभय ने दूर खड़ी अपनी पत्नी स्नेहा की ओर इशारा किया। इतिहास में रुचि रखने वाली स्नेहा इस समय बड़े ग़ौर से किले में खुदे शिलालेखों को पढ़ रही थी।
अभय के हाथ के इशारे पर वह लड़की फुर्ती से उस ओर बढ़ी। जैसा कि अभय को विश्वास था, स्नेहा ने हर बार उसे न ही कहा। वह अच्छी तरह से जानता था कि उस लड़की की दाल वहां नहीं गलने वाली।
स्नेहा को गले में सोने की पतली-सी जंजीर और कानों में हीरे के टॉप्स पहने वह जमाने से देख रहा है।
Diese Geschichte stammt aus der December 24, 2025-Ausgabe von Dainik Bhaskar Satna.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Satna
Dainik Bhaskar Satna
लोकसभा • हंगामे के बीच 'वीबी-जी राम जी' बिल ध्वनिमत से पारित विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़ी; शिवराज ने कहा- कांग्रेस ने बापू के आदर्श मिटाए
भास्कर न्यूज. नई दिल्ली | विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी 'वीबी जी राम जी' बिल गुरुवार को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया।
1 min
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
रीढ़ की चोट से अंतरिक्ष में जाने का सपना टूटा, अब व्हीलचेयर समेत उड़ान भर रहीं पहली एस्ट्रोनॉट
भास्कर न्यूज | टेक्सास. जर्मनी की मिखाएला बेंथाउस अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती थीं।
1 min
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
स्मॉग... 27 उड़ानें रद्द, 80 ट्रेन और 100 विमान लेट
दिल्ली में गुरुवार से कड़े प्रदूषण रोधी उपाय लागू हो गए।
1 min
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
चिंता... बांग्लादेश में चीन बना रहा एयरबेस, 8 पनडुब्बियों वाला अड्डा
पड़ोसी देश बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार अपदस्थ होने के बाद से कई चिंताजनक घटनाक्रम हुए हैं।
1 mins
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
तीसरा टेस्ट • न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम (137) और कॉनवे (178*) ने शतक जमाए पहले विकेट के लिए विंडीज का 86.4 ओवर इंतजार, सदी में चौथा सबसे लंबा
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने माउंट माउंगानुई में वेस्ट इंडीज को पहले ही दिन ऐसा थकाया कि मैच की दिशा लगभग तय होती दिखने लगी।
3 mins
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
नेपालः आम चुनाव टालने के फेर में बड़ी पार्टियां; नेतृत्व के अभाव में बिखरे जेन-जी
नेपाल में प्रतिनिधि सभा के आम चुनाव को अब ढाई महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन राजनीतिक तस्वीर अभी भी साफ नहीं है।
2 mins
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
कैशलेस से किया इनकार, अब क्लेम के लिए भटकना पड़ रहा बीमित को
सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को इलाज का भुगतान नहीं मिल रहा है।
1 min
December 19, 2025
Dainik Bhaskar Satna
पीएम रहते अटल जी की सुरक्षा में हुई थी... चूक; आतंकी जिस रास्ते से कंधार हाईजैक वाला विमान ले जा रहे थे, उसी रूट पर था पीएम का प्लेन
कंधार विमान अपहरण कांड के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई थी।
2 mins
December 18, 2025
Dainik Bhaskar Satna
चांदी 2 लाख रुपए पार
चांदी ने बुधवार को कमाल कर दिया।
1 min
December 18, 2025
Dainik Bhaskar Satna
हिजाब विवाद से आहत डॉ. नुसरत ने बिहार छोड़ा, कहा- अब नौकरी जॉइन नहीं करूंगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचने से आहत डॉ. नुसरत परवीन बिहार सरकार की नौकरी नहीं करेंगी।
1 min
December 18, 2025
Listen
Translate
Change font size

