Versuchen GOLD - Frei

सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पी मोदी

Dainik Bhaskar Mumbai

|

September 17, 2025

17 सितंबर का दिन कई कारणों से इतिहास में महत्वपूर्ण है। आज के दिन सभी शिल्पकार बंधु व कामगार हर्षोल्लास से विश्वकर्मा जयंती मनाते हैं। आज ही के दिन हैदराबाद को क्रूर निजाम और रजाकारों से मुक्ति मिली थी और आज के ही दिन एक ऐसे जनसेवक का भी जन्म हुआ, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों को समर्पित कर दिया - हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

- अमित शाह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री

मोदी जी का यह जन्मदिन विशेष है, क्योंकि यह उनका 75वां जन्मदिन है। मैं 140 करोड़ देशवासियों की ओर से मोदी जी को मनपूर्वक जन्मदिन की बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भारत के मजबूत भविष्य के निमित्त लंबी आयु, ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दशकों से कार्य करते हुए मैंने यह अनुभव किया है कि उनका व्यक्तित्व एक राजनेता से कहीं बढ़कर राष्ट्रहित को समर्पित एक ध्येयनिष्ठ नेतृत्वकर्ता का है। ऐसे नेतृत्वकर्ता, जिनके नेतृत्व के मूल में राष्ट्र का उत्थान और जनता का कल्याण ध्येयवाक्य की तरह विद्यमान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की विशेषता है कि वे अपने शासन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दृष्टि रखते हैं। समाज का कोई भी वर्ग और व्यक्ति विकास से वंचित न रहे, इस उद्देश्य के साथ नीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन पर उनका जोर रहता है। वे शासन को सत्ता का साधन नहीं, सेवा का माध्यम मानते हैं। यही कारण है कि उनकी सरकार में गरीब-कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं न केवल शुरू हुईं, अपितु सफलता पूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त भी कर रही हैं। जनधन योजना ने पचास करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन की नई इबारत लिखी; उज्ज्वला योजना ने घर-घर तक धुएं से मुक्ति और सम्मानजनक जीवन का संदेश पहुंचाया; आयुष्मान भारत ने गरीबों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी, तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब वर्ग को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर दिया।

WEITERE GESCHICHTEN VON Dainik Bhaskar Mumbai

Dainik Bhaskar Mumbai

'राज की वजह से छोड़ा उद्धव का साथ'

वरिष्ठ संवाददाता | मुंबई. मुंबई मनपा चुनाव की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज ठाकरे के साथ गठबंधन ही वह मुख्य कारण है, जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा।

time to read

1 min

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

भाजपा नेता अन्नामलाई के बयान पर विवाद

तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई के 'मुंबई महाराष्ट्र का नहीं है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय शहर है' होने वाले बयान पर विवाद पैदा हो गया है।

time to read

1 min

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

किस तरह पर्वतों और नदियों से जुड़े हैं शिव और विष्णु

शक्ति पीठों के माध्यम से भी भारत के नक्शे को समझा जा सकता है।

time to read

3 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

भाजपा के स्वीकृत नगरसेवक तुषार आपटे ने इस्तीफा दिया

बदलापुर-कुलगांव नगर परिषद में स्वीकृत नगरसेवक मामले में बैकफुट पर भाजपा

time to read

1 min

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

नेमोम : भाजपा को इकलौती जीत दिलाने वाली सीट पर टिकट के लिए मारामारी

छह वरिष्ठ नेताओं के बीच खींचतान जारी

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

अब रैंकिंग से होंगे कर्मचारियों के तबादले और पदोन्नति

पहल : स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने मंत्री आबिटकर ने की घोषणा

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

जिस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप स्वास्थ्य विभाग ने उसी को सौंपी जांच की कमान

दवा खरीद में 105 करोड़ के घोटाला मामले में स्वास्थ्य विभाग के जांच आदेश पर प्रश्नचिह्न

time to read

3 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

साफ पानी अब भी सपना क्यों?

मप्र के इंदौर में हाल ही में दूषित पेयजल ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों की जान ले ली। इसलिए आश्चर्य नहीं कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की स्वच्छ जल रैंकिंग- 2025 के 172 देशों में भारत 138वें नंबर पर है।

time to read

4 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

सभी उद्योग यहीं रहेंगे अपात्रों को भी मिलेगा घर

कुंभारवाडा के मिट्टी के बर्तन, चमड़ा उद्योग धारावी की पहचान

time to read

1 mins

January 11, 2026

Dainik Bhaskar Mumbai

ईरान के दूसरे बड़े शहर मशहद पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, आगजनी

जनता सड़कों पर • सरकार की चेतावनी - सड़कों पर उतरे तो मौत की सजा

time to read

1 min

January 11, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size