Versuchen GOLD - Frei

उच्च आर्थिक वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण जीवन के बीच संतुलन जरूरी

Business Standard - Hindi

|

December 16, 2025

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान दिल्ली और देश के अन्य महानगरों में बढ़ते वायु प्रदूषण ने भारतीय नीति निर्माताओं को एक ऐसे विषय का सामना करने के लिए विवश कर दिया है जिसकी वे अक्सर अनदेखी करते रहे हैं।

वह विषय है कुल उत्सर्जन पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत न कि केवल अर्थव्यवस्था की उत्सर्जन तीव्रता पर। वायु प्रदूषण की यह विकट समस्या ऐसे समय में सरकार सहित सबकी सांसे रोक रही है, जब भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर तेज करने और वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है।

कुल उत्सर्जन और अर्थव्यवस्था की उत्सर्जन तीव्रता के बीच का अंतर बेहद महत्त्वपूर्ण है। भारत ने उत्सर्जन तीव्रता कम करने पर ध्यान केंद्रित किया है यानी वह आर्थिक उत्पादन की प्रति इकाई उत्सर्जन कम करना रहा है। भारत ने वर्ष 2030 तक जीडीपी की उत्सर्जन तीव्रता वर्ष 2005 के स्तर से 45 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य निश्चित रूप से साधा जा सकता है क्योंकि भारत 2005 से उत्सर्जन तीव्रता लगभग 36 फीसदी तक कम करने में सफल रहा है।

मगर समस्या यह है कि इससे वास्तव में हवा स्वच्छ नहीं होती है या वैश्विक तापमान में वृद्धि थमती नहीं। पूर्ण स्तर पर उत्सर्जन अभी भी बढ़ रहा है और तब तक बढ़ता रहेगा जब तक नीति निर्माता आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए नीतियां तैयार करते समय उत्सर्जन कम करने या कम से कम इसे सीमित रखने का तरीका नहीं खोज लेते। मौजूदा अध्ययनों से पता चलता है कि भारत का कुल उत्सर्जन वर्ष 2040 तक या जीडीपी की मौजूदा वृद्धि दर पर और अधिक समय तक बढ़ता ही रहेगा।

तेज आर्थिक तरक्की और ऊंची आर्थिक वृद्धि के साथ उत्पन्न होने वाली उत्सर्जन की अपरिहार्य समस्या के बीच संतुलन साधना एक ऐसी चुनौती रही है जिसका सामना सभी विकासशील देश कर रहे हैं। त्वरित विकास के लिए अनिवार्य रूप से ऊर्जा की अधिक खपत, उच्च निर्माण गतिविधियों और उच्च औद्योगिक उत्पादन आदि की जरूरत होती है।

WEITERE GESCHICHTEN VON Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

देश के लिए लाभदायक है नियंत्रणों का हटना

एक-एक कर सावधानीपूर्वक नियंत्रण हटाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े लाभ हासिल हो रहे हैं। बता रहे हैं अजय शाह

time to read

5 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

मंत्रालय ने बनाया तीन साल की पीपीपी परियोजनाओं का खाका

आर्थिक मामलों के विभाग ने तीन साल की सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजना पाइपलाइन बनाई है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

नए हवाई अड्डों के पास होटल उद्योग भरेगा उड़ान

बड़े शहरों में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने से कमरों की मांग-आपूर्ति का अंतर होगा कम

time to read

3 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

बांग्लादेश में भारतीयों के 'वर्क परमिट' पर रोक की मांग

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को ढाका में रैली निकाली गई।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

एक्सयूवी 7एक्सओ के जरिये महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट पर नजर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में एक्सयूवी 7 एक्सओ के साथ अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी में है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

वेनेजुएला: तेल के लिए चाहिए मोटी रकम

संकटग्रस्त देश को 30 लाख बीपीडी तक उत्पादन पहुंचाने के लिए 183 अरब डॉलर निवेश की जरूरत

time to read

3 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

शिक्षा के लिए 30 दिन पहले के प्राइस डेटा के इस्तेमाल का प्रस्ताव

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शैक्षिक और निवेशक जागरूकता गतिविधियों के लिए सूचीबद्ध कंपनियों के प्राइस डेटा को साझा करने और उनका उपयोग करने के लिए 30 दिन की समान अवधि का प्रस्ताव दिया है।

time to read

1 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

स्टील फर्मों पर सांठगांठ का आरोप

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की जांच में मिलीभगत कर कीमतें तय करने का चला पता

time to read

2 mins

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

कई राज्यों में सेहत पर भारी दूषित पानी

लगातार आठ वर्षों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का शहर इंदौर जल प्रदूषण के कारण बड़े स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है।

time to read

1 min

January 07, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

2024 के बाद रिलायंस में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

time to read

2 mins

January 07, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size