Versuchen GOLD - Frei
तबाही के मंजर
Outlook Hindi
|June 09, 2025
चार दिन की लड़ाई में भारी गोलाबारी से एलओसी के आसपास के गांवों में बर्बादी की मौके से रिपोर्ट
नरगिस बेगम के चेहरे से खून टपक रहा था। उनकी 21 साल की बेटी सनम बशीर ने उन्हें अपनी बाहों में भरे उनकी नब्ज पर हाथ रखा और राहत महसूस की, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं। जल्द ही 45 वर्षीय नरगिस ने दम तोड़ दिया। उन्हें पाकिस्तानी मोर्टार शेल के छर्रे लगे थे, जो 8 मई की रात को जम्मू-कश्मीर की उड़ी तहसील में राजरवानी के उनके घर से बाहर निकलते ही उनके पास फटा था। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से तोपखाने की गोलाबारी में ग्रामीणों के घर निशाना बनाए गए थे।
गोलाबारी शुरू हुई तो 8 मई की रात गांव के गांव खाली हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों को छोड़ सुरक्षित जगह की ओर जा रहे थे। नरगिस के रिश्तेदार अल्ताफ हुसैन खान बताते हैं, “रात करीब 8.30 बजे गोलाबारी शुरू हुई और एक गोला उस वाहन के पिछले हिस्से पर लगा जिसमें नरगिस अपने रिश्तेदारों के साथ बारामूला जा रही थीं।” उनके पति बशीर अहमद खान तबसे सदमे में हैं।
पाकिस्तान की गोलाबारी से अब तक नरगिस और कम से कम 22 दूसरे लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें भारतीय सेना का एक जवान और सीमावर्ती शहर पुंछ में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त भी हैं। वहां सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार भी हुई।
दो दिन बाद, 10 मई की शाम को संघर्ष विराम का ऐलान सनम के परिवार जैसों के लिए राहत की तरह आया, जो एलओसी या अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहते हैं। पुंछ के मेंढर शहर के हबीबुल्लाह खान कहते हैं, “हमारे इलाके में भारी मोर्टार गोलाबारी से जानमाल का नुकसान सबसे ज्यादा हुआ। सुबह गोलाबारी बंद हो गई, लेकिन हमें डर था कि शाम को फिर से शुरू हो जाएगी। जंगबंदी राहत लेकर आई है।” उन्हें उम्मीद है कि यह टिकाऊ होगी।

Diese Geschichte stammt aus der June 09, 2025-Ausgabe von Outlook Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
