Versuchen GOLD - Frei
युवा हाथों में उत्तराखंड
DASTAKTIMES
|November - 2025
2007 के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उत्तराखंड विकास की वह रफ्तार नहीं पकड़ पाया जिसकी इस राज्य को सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। 2014 में जब केंद्र में पहली बार मोदी सरकार बनी तब उत्तराखंड की सत्ता कांग्रेस के हाथ में थी। उत्तराखंड में मार्च 2017 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई। लेकिन राज्य में बीजेपी अंदरूनी राजनीति और अंतर्कलह का शिकार हो गई। तब पहली बार बीजेपी हाईकमान को लगा कि राजनीतिक स्थिरता के अलावा इस नए और प्रगितशील राज्य को एक युवा और ऊर्जावान नेतृत्व की ज़रूरत है जो ज़रूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने से न चूके। और बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड की कमान युवा नेता पुष्कर सिंह धामी के हाथ में सौंप दी।
-
ठीक विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति के पके हुए धुरंधर खिलाड़ियों के बीच एक नौजवान के हाथ में सत्ता देने का प्रयोग कई मायनों में खतरनाक था। लेकिन प्रयोग कामयाब रहा और उत्तराखंड के इतिहास में जनता ने लगातार दूसरी बार बीजेपी को सत्ता की बागडोर सौंपी।
जनता ने बीजेपी पर यकीन किया और बीजेपी ने युवा नेतृत्व पर। धामी के नेतृत्व में बीते चार सालों में राज्य ने पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति की और अपनी लोकप्रियता और दूरदर्शिता के चलते युवा नेता पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी की ओर से बनाये मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले सीएम बन गए। 25 साल के इतिहास के छोटे से कालखंड में चार साल बेहद मायने रखते हैं। धामी सरकार ने देश में पहली बार यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। लैंगिक समानता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाला यह कानून पूरे देश में एक नज़ीर बना। उत्तराखंड में शुरू से ही सरकारी नौकरी के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति चल रही थी। पेपर लीक राज्य की एक बड़ी समस्या थी। इसकी जड़ें राजनीति में इतनी अंदर तक फैली थीं कि उसे उखाड़ फेंकना नामुमकिन था। ऐसे में सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी बनीं। इसके बावजूद बीते महीनों यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो गया। सरकार एक्शन में आई और उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द कर दी। धामी सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की। केंद्र सरकार ने उतनी ही तत्परता, गंभीरता और ज़िम्मेदारी निभाते हुए पूरे मामले की तत्काल सीबीआई जांच भी शुरू करा दी। यह कदम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे पहले 2022 में भी पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर नकल माफिया पर नकेल कसी गई थी। अवैध मदरसों को बंद कर 9000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि मुक्त कराई गई, जो सुशासन और पारदर्शिता का प्रतीक है। धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू कर सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया गया।
अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ्तार
Diese Geschichte stammt aus der November - 2025-Ausgabe von DASTAKTIMES.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size
