Versuchen GOLD - Frei
आपदा प्रबंधन में अव्वल उत्तराखंड
DASTAKTIMES
|October 2025
उत्तराखंड आपदा कि उस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह अपनी निगरानी में त्वरित राहत कार्यों को अंजाम दिया, बचाव एवं पुनर्वास योजनाओं को लागू किया और प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर पीड़ितों से उनका हाल-चाल पूछा, उससे न केवल उन्हें वहां के लोगों का प्यार और विश्वास मिला बल्कि लोगों का उनके नेतृत्व में विश्वास और भी पक्का हुआ। धामी की कार्यप्रणाली ने उन्हें बाकी नेताओं से अलग और कतार में सबसे आगे खड़ा कर दिया है।
-
प्राकृतिक आपदाओं पर भले ही किसी का वश नहीं होता लेकिन आपदा के समय और उसके बाद उसका प्रबंधन कैसे किया गया, यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस साल देश के कई राज्यों को प्राकृतिक कहर से गुजरना पड़ा। टाइम्स ग्रुप ने हाल में आपदा प्रभावित राज्यों हिमाचल, कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच आपदा के दौरान उनके प्रदर्शन को लेकर एक ऑनलाइन सर्वे कराया था। इस सर्वे में बाकी मुख्यमंत्रियों को पछाड़ते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टॉप पोजिशन हासिल किया। टाइम्स द्वारा कराए गए इस ऑनलाइन सर्वे में सवाल पूछा गया था, 'आपदा प्रभावित राज्यों में सबसे बेहतर काम करने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?' इस सर्वे में चार नाम शामिल थे- उमर अब्दुल्ला, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पुष्कर सिंह धामी और भगवंत मान।
सर्वे के जो नतीजे सामने आये उसने सबको चौंका दिया। ये नतीजे पूरी तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में रहे। सर्वे में सीएम धामी को जहां सबसे अधिक 78.50% वोट मिले वहीं कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला को 20.4%, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को 0.6% और पंजाब के सीएम भगवंत मान को मात्र 0.5% वोट ही मिले। इतना ही नहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की व्हाट्सअप कम्यूनिटी पर भी जनता ने पुष्कर सिंह धामी को अपनी 'पहली पसंद' बताया। इस प्लेटफ़ॉर्म पर भी यूज़र्स ने उनकी नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की शैली और संवेदनशील दृष्टिकोण की जमकर तारीफ की।
Diese Geschichte stammt aus der October 2025-Ausgabe von DASTAKTIMES.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
अमेरिकी एच-1बी वीज़ा का खेल
एच-1बी वीज़ा की फीस करीब 50 गुना बढ़ाकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया दांव खेला है। इस एक फैसले ने लाखों भारतीय युवा प्रोफेशनलों के भविष्य में अमेरिका जाने की राह में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अमेरिका को एक सर्वशक्तिमान देश बनाने में इन अप्रवासी प्रोफेशनलों की बड़ी भूमिका रही है। इस फैसले से सिलिकॉन वैली की कंपनियों और भारतीय प्रतिभाओं पर क्या असर पड़ेगा? क्या फीस बढ़ाकर अमेरिका ने अपने पांव पर कुल्हाड़ी दे मारी है ? इसका अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? अमेरिका के लोकप्रिय एच-1बी वीज़ा पर दस्तक टाइम्स के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की रिपोर्ट।
12 mins
October 2025
DASTAKTIMES
अब जनजाति पहचान की जंग
कुड़मी समाज, आदिवासी दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर है जबकि इस मांग के खिलाफ तमाम आदिवासी संगठन एकजुट हो गए हैं
7 mins
October 2025
DASTAKTIMES
जेन ज़ी क्रांति के बाद नेपाल
नेपाल में जेन जी की क्रांति से तख्तापलट हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन लोगों के मन में बहुत सारे सवाल है जैसे अचानक हुए इन विरोध प्रदर्शनों का कारण क्या था? नेपाल की युवा पीढ़ी आखिर इतनी नाराज़ क्यों हो गई? अब वहां कैसे हालात है? इस घटनाक्रम के बाद पड़ोसी देश भारत के साथ नेपाल के रिश्ते कैसे होंगे? इन सभी सवालों पर 'दस्तक टाइम्स' के संपादक दयाशंकर शुक्ल सागर की एक रिपोर्ट।
6 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन होगा सीएम, सब हैं खामोश!
एनडीए और महागठबंधन में तनाव और चुनौतियां
8 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कंगारुओं के देश के टीम इंडिया
अक्टूबर में कंगारूओं के देश में क्रिकेट का एक महा मुकाबला होने जा रहा है। भारत के दो धुरंधर खिलाड़ियों की यह विदाई सीरीज़ है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ को एक मेगा इवेंट में बदलने जा रही है। टीम इंडिया का यह दौरा क्यों अहम है, बता रहे हैं युवा खेल समीक्षक अधृत पांडेय।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
प्रकृति का रास्ता रोकने की सजा
जाते-जाते भी मानसून उत्तराखंड पर कहर बन कर टूटा। देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिसमें दुकानें बह गईं और कई लोग लापता हो गए। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उत्तराखंड में जगह-जगह आई प्राकृतिक आपदाओं से इतना ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ? क्या ये प्रकृति से छेड़छाड़ की सजा है? इन सब सवालों का जवाब तलाशती देहरादून से गोपाल सिंह पोखरिया की रिपोर्ट
10 mins
October 2025
DASTAKTIMES
एकतरफा इतिहास का सच
इतिहास हमारे समाज का आईना होता है, इस पर भविष्य की नींव रखी जाती है... लेकिन अगर नींव मिलावटी हो तो... भारत के इतिहास खासकर मध्यकालीन इतिहास को जिस तरह तोड़-मरोड़कर, मुगल शासकों का महिमा मंडन कर स्कूल कॉलेज में सालों से पढ़ाया जाता रहा है, अब उसकी पोल खुल चुकी है। मीडिया से जुड़े सीनियर जर्नलिस्ट, विजय मनोहर तिवारी ने एक खुला खत लिखकर इरफान हबीब और रोमिला थापर से कड़े सवाल किये हैं और उनसे गलत इतिहास लिखकर लोगों को गुमराह करने को लेकर जवाब मांगा है।
14 mins
October 2025
DASTAKTIMES
उदास कर गया जुबिन का यूं चले जाना
देहरादून में जन्मे लोकप्रिय लोक गायक जुबिन गर्ग का एक हादसे में यूं चले जाना न केवल पूर्वोत्तर राज्य असम नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बहुत तकलीफदेह घटना है। असम आज भी रो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अवंतिका की रिपोर्ट।
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
सीएम धामी ने जीता युवाओं का दिल
आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंच विपक्ष को किया चित सीबीआई जांच की सिफारिश
5 mins
October 2025
DASTAKTIMES
कौन भड़का रहा है युवाओं को?
नेपाल में हुई जेन-ज़ी क्रांति की तर्ज पर देश के कई राज्यों जैसे लद्दाख, उत्तराखंड और यूपी में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, आखिर इसके पीछे कौन है?
9 mins
October 2025
Listen
Translate
Change font size
