CATEGORIES

तीन हजार करोड़ से अधिक का होगा विनिवेश
DASTAKTIMES

तीन हजार करोड़ से अधिक का होगा विनिवेश

असम में उद्योग लगाने के लिए सरकार के नया समझौता करने वाली इन कंपनियों में लांग स्पान स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने 139 करोड़, एसबीएल बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 139.15 करोड़, केसर पेट्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने 2000 करोड़, उमरांग्सो इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने 285 करोड़, मेसर्स सुनीत ब्रेवरीज प्राइवेट लिमिटेड ने 151 करोड़ और मेसर्स जेरिको फूड्स एंड बेवरेजेज ने 410 करोड़ के विनिवेश का प्रस्ताव रखा है।

time-read
4 mins  |
October 2023
सरना धर्म कोड पर गरमाई सियासत
DASTAKTIMES

सरना धर्म कोड पर गरमाई सियासत

साल 2021 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। झारखंड में आदिवासियों की संख्या एक करोड़ से भी अधिक है। झारखंड की एक बड़ी आबादी सरना धर्म को मानने वाली है। इस प्राचीनतम सरना धर्म का जीता-जागता ग्रंथ स्वयं जल, जंगल, जमीन और प्रकृति है। सरना धर्म की संस्कृति, पूजा पद्धिति, आदर्श और मान्यताएं प्रचलित सभी धर्मों से अलग है।

time-read
4 mins  |
October 2023
हरियाणा सिविल सर्विस परिणाम - क्या बुद्धि-बंजर हो चुकी है हरियाणा की धरती!
DASTAKTIMES

हरियाणा सिविल सर्विस परिणाम - क्या बुद्धि-बंजर हो चुकी है हरियाणा की धरती!

बड़ी दुखद बात है कि हरियाणा की इस मुख्य परीक्षा में 1190 अभ्यर्थियों में से केवल 61 अभ्यर्थी ही इन शर्तों को पूरा कर पाए और शेष 1129 अभ्यर्थी इस बाधा को पार करने में असफल रहे। इससे अधिक विडंबना क्या होगी कि कुछ अभ्यर्थी तो इंग्लिश व हिन्दी में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक भी नहीं ले सके। ऐसी स्थिति पहली बार उत्पन्न नहीं हुई है।

time-read
7 mins  |
October 2023
जातीय विद्वेष की नई प्रयोगशाला बनता बिहार
DASTAKTIMES

जातीय विद्वेष की नई प्रयोगशाला बनता बिहार

रामचरितमानस पर राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी कि ठाकुर (क्षत्रिय) जाति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। रामचरितमानस को लेकर विवाद खड़ा किया गया। इसके जरिए सवर्णों को निशाना बनाया गया। एक बार फिर सवर्ण ही निशाने पर हैं। यह सारा खेल पिछड़ी व दलित जातियों को लुभाने के लिए हो रहा है। हिंदुओं के वोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर जीत हासिल करने का फार्मूला खोजा जा रहा है।

time-read
4 mins  |
October 2023
जातीय जनगणना की मांग हुई तेज
DASTAKTIMES

जातीय जनगणना की मांग हुई तेज

बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना को लेकर लिए निर्णय के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है। इसमें सरकार ने कहा है कि जनगणना का अधिकार राज्यों के पास नहीं है। इससे पहले कोर्ट में बिहार सरकार ने दलील देते हुए कहा कि राज्य में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सारे डाटा भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं। इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से डाटा रिलीज करवाने की मांग की थी। इससे पूर्व पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना को लेकर उठ रहे सवालों पर सुनवाई की थी।

time-read
5 mins  |
October 2023
नारी शक्ति वंदन
DASTAKTIMES

नारी शक्ति वंदन

27 साल तक लटके रहा महिला आरक्षण विधेयक 19 सितम्बर को संसद की नई इमारत में पहले दिन पेश किया गया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पेश किया। इस विधेयक में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। वास्तव में महिला आरक्षण के लिए पेश किया गया विधेयक 128वां संविधान संशोधन विधेयक है। विधेयक में कहा गया है कि लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसका अर्थ यह हुआ कि लोकसभा की 543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

time-read
3 mins  |
October 2023
जोशीमठ का सच आया सामने अभी टला नहीं खतरा
DASTAKTIMES

जोशीमठ का सच आया सामने अभी टला नहीं खतरा

सीबीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जोशीमठ में 37 प्रतिशत भवन रहने लायक पाए गए हैं। 42 प्रतिशत भवन ऐसे हैं, जिनका पुनः आकलन जरूरी है। 20 प्रतिशत भवन ऐसे पाए गए, जो रहने लायक स्थिति में नहीं हैं और एक प्रतिशत भवनों को ध्वस्त करने की संस्तुति की गई है। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जोशीमठ के ढाल और भवनों की सुरक्षा को एक-दूसरे से सीधे तौर पर जोड़ा है।

time-read
6 mins  |
October 2023
जैविक राज्य बनता उत्तराखंड
DASTAKTIMES

जैविक राज्य बनता उत्तराखंड

पृथ्वी पर जब मानव का उद्भव हुआ तब वह पूरी तरह प्रकृति पर निर्भर था। आरंभिक मानव गुफाओं में रहता था और कंद मूल, फल खाकर अपना पेट भरता था। पत्थरों के औजारों से वह जंगली जानवरों का शिकार करता था और उससे भी अपनी पेट की क्षुधा शांत करता था। इन सबके लिए मानव को लम्बी-लम्बी यात्राएं करनी पड़ती थी।

time-read
4 mins  |
October 2023
पीस टू प्रोसपेरिटी में निवेश का नया डेस्टीनेशन उत्तराखंड
DASTAKTIMES

पीस टू प्रोसपेरिटी में निवेश का नया डेस्टीनेशन उत्तराखंड

धामी ने ब्रिटेन के लंदन की राह चुनी। उसी लंदन की जिसे ब्रिटेन की वित्तीय राजधानी के रूप में देखा जाता है। उसी ब्रिटेन की जहां कभी भारत से धन का पलायन होता था, जिस ड्रेन ऑफ वेल्थ की बात दादा भाई नौरोजी करते थे, उसी ब्रिटेन से उत्तराखंड के विकास के लिए पूंजी निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी अति उत्साह और रणनीति के साथ गये और उत्तराखंड की धरती से पहली बार किसी नेतृत्व द्वारा इकोनामिक पैराडिप्लोमेसी की शुरुआत की गई। एक राज्य, एक देश के साथ आर्थिक संपर्क स्थापित करने में लग गया और उसे अत्यन्त सकारात्मक परिणाम मिले।

time-read
8 mins  |
October 2023
जनता के संघर्ष के साथी योगी - यूपी में योगी ने खींची बड़ी सियासी लाइन
DASTAKTIMES

जनता के संघर्ष के साथी योगी - यूपी में योगी ने खींची बड़ी सियासी लाइन

योगी के दबदबे का यह हाल है कि दिल्ली का आलाकमान भी यूपी के बारे में ज्य सोचते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि चाहे बात विधानसभा चुनाव की हो या फिर लोकसभा की, दोनों ही चुनाव योगी अपने दम पर जीतने की कूबत रखते हैं, इसीलिए यूपी की 80 लोकसभा सीटों को लेकर मोदी भी ज्यादा चिंतित नहीं हैं। मोदी और उनकी पूरी टीम को यूपी में योगी के दम पर बड़ी जीत मिलती दिख रही है। राजनीति के जानकार और सर्वे रिपोर्ट तक में यूपी की 80 में से 70 सीटें बीजेपी की झोली में जाते दिख रही हैं। यह योगी का ही चमत्कार है।

time-read
6 mins  |
October 2023
आइएनडीआइए का 'मायाजाल' किधर जाएंगी मायावती?
DASTAKTIMES

आइएनडीआइए का 'मायाजाल' किधर जाएंगी मायावती?

कांग्रेस किसी भी तरह से बसपा को गठबंधन में शामिल करना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी इसमें कोई रुचि नहीं ले रही है। बहरहाल, बसपा सुप्रीमो मायावती किसी भी पार्टी के साथ हाथ मिलाने को तैयार नहीं हैं जिसके चलते राजनीति के गलियारों में हड़कम्प मचा हुआ है। वैसे तो पिछले दो दशकों में बसपा लगातार कमजोर हुई है, लेकिन अभी भी उसके पास 14 फीसदी दलित वोट बैंक मौजूद है। इसी के चलते बसपा से सब हाथ मिलाना चाहते हैं, तो मायावती को भी अपनी इस ताकत पर गुमान है, जिसके चलते वह फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही हैं।

time-read
7 mins  |
October 2023
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता भारत
DASTAKTIMES

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता भारत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया है कि कैसे विदेशी प्रतिरक्षा कंपनियों के साथ आज भारत संयुक्त अनुसंधान और विकास पर काम करे, भारत को किस तरह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाया जाय। भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम की मजबूती के लिए आवश्यक रक्षा साजोसामान को खरीदना और विदेशी कंपनियों को ठेके देना जारी रखा है लेकिन परिवर्तन यह आया है कि भारत अब विदेशी डिफेंस कंपनी की सारी शर्तों को मानते हुए काम करता हो, ऐसा नहीं है।

time-read
8 mins  |
October 2023
राष्ट्रीय 'इण्डिया गठबंधन' सीटों के बंटवारे का 'जाल'
DASTAKTIMES

राष्ट्रीय 'इण्डिया गठबंधन' सीटों के बंटवारे का 'जाल'

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस अपना वर्चस्व चाहती है। पहले भी कांग्रेस की मंशा का खुलासा हुआ था कि वह लोकसभा की 350 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि विपक्षी गठबंधन में शामिल दल उसे इतनी सीटें देने के मूड में नहीं हैं, खासकर आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस। कांग्रेस या किस सहयोगी दल को कितनी सीटें मिलें, वह उस राज्य का बड़ा दल ही त करेगा। कांग्रेस भले ही सभी शेष 27 दलों को साध ले तो भी उसके खाते में डेढ़-दो सौ से अधिक सीटें नहीं आएंगी।

time-read
8 mins  |
October 2023
भारत ने 5ए साइड हॉकी एशिया कप जीता
DASTAKTIMES

भारत ने 5ए साइड हॉकी एशिया कप जीता

पाकिस्तान को दी मात, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

time-read
2 mins  |
September 2023
इसरो ने कामयाबी का नया गीत लिखा
DASTAKTIMES

इसरो ने कामयाबी का नया गीत लिखा

वैदिककाल में भी सूर्य, पृथ्वी, सोम, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र और शनि जैसे ग्रह वैदिक ऋषियों की जिज्ञासा रहे हैं। इनकी गति के विज्ञान से ही ज्योतिर्विज्ञान का विकास संभव हुआ।

time-read
4 mins  |
September 2023
राह कोई भी हो, मंजिल पर पहुंचने की जिद: कृपाशंकर
DASTAKTIMES

राह कोई भी हो, मंजिल पर पहुंचने की जिद: कृपाशंकर

कमलदली कृपाशंकर कहते हैं कि पीएम मोदी, डीसीएम देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले के नेतृत्व में पार्टी सभी चुनावों में दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत

time-read
5 mins  |
September 2023
चंद्रयान-3 की सफलता में असम के पांच होनहार वैज्ञानिक
DASTAKTIMES

चंद्रयान-3 की सफलता में असम के पांच होनहार वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहीं निधि शर्मा तिनसुकिया की बहू हैं। वैज्ञानिक निधि शर्मा चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हैं। पिछले 10 वर्षों से इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहीं निधि इससे पहले चंद्रयान-2 में भी शामिल थीं। उनकी शादी तिनसुकिया निवासी दिवाकर देब से हुई थी। वर्तमान में अपने पांच महीने के बच्चे के साथ गर्भवती निधि शर्मा ने इसरो के इस बड़े और सफल मिशन की एक सदस्य के रूप में देश को अपना समर्पण और उत्साह दिखाया है।

time-read
4 mins  |
September 2023
'चंद्रयान' ने भारत के स्पेस मिशन को लगाए चार चांद
DASTAKTIMES

'चंद्रयान' ने भारत के स्पेस मिशन को लगाए चार चांद

मोदी सरकार की नई स्पेस पॉलिसी के तहत पिछले एक दशक में 55 स्पेसक्राफ्ट और 50 लॉच व्हीकल मिशन चलाए गए। साथ ही भारत ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड बनाया। भारत प्रथम प्रयास में ही मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला पहला देश बना और आज चंद्रयान-3 मिशन को भी सफलता मिली है। मोदी सरकार द्वारा 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों से प्राइवेट प्लेयर्स को मौका मिला है और इससे हमारे मिशन को गति मिलेगी। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

time-read
8 mins  |
September 2023
पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दरकार
DASTAKTIMES

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दरकार

अच्छी स्वास्थ्य सेवा न होने के कारण पहाड़ के लगभग सभी जिलों में अब तक कई गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशु और बुजुर्ग काल का ग्रास बन चुके हैं। ऐसी ही एक दुखद खबर पिछले दिनों पहाड़ के दूरस्थ जिले चंपावत से आई थी, जहां शिशु की मौत के 24 घंटे बाद ही प्रसूता महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि शिशु की मौत के 24 घंटे तक पीड़िता का प्रसव नहीं किया गया जिससे लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर गर्भवती महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि यदि समय रहते महिला का आपरेशन कर बच्चे को निकाल लिया जाता तो शायद महिला की जान बच सकती थी।

time-read
6 mins  |
September 2023
आपदाओं से इस बार सबसे अधिक सड़कों को नुकसान
DASTAKTIMES

आपदाओं से इस बार सबसे अधिक सड़कों को नुकसान

वहीं इस वर्ष प्रदेश में हुई भारी बरसात के कारण कई बड़े व छोटे पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण इन पुलों की बनावट व गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सरकार ने क्षतिग्रस्त पुल विशेषकर बड़े पुलों को हुए नुकसान और उन्हें ठीक कराने के लिए आइआइटी रुड़की समेत अन्य बड़े संस्थानों से थर्ड पार्टी सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे करने वाले संस्थानों से पुलों के डिजाइन समेत इनके निर्माण में इस्तेमाल की गई तकनीक व सामग्री का विवरण साझा किया जाएगा।

time-read
5 mins  |
September 2023
युवा तुर्क धामी के निर्णयों पर हाईकमान की मुहर
DASTAKTIMES

युवा तुर्क धामी के निर्णयों पर हाईकमान की मुहर

उत्तराखंड के एक दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में पार्टी के प्रांतीय कोर ग्रुप की बैठक से पहले और बाद में मुख्यमंत्री धामी से अलग से बातचीत भी की। सभी कार्यक्रमों में उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में धामी सरकार के कदमों की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने राज्य में जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कानून सख्त बनाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता और इन्हें नकलविहीन बनाने के दृष्टिगत सख्त नकलरोधी कानून, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को चलाए जा रहे अभियान के साथ ही धामी सरकार की अन्य नीतियों व निर्णयों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

time-read
5 mins  |
September 2023
किसकी झोली में गिरेगी 'अमरमणि'
DASTAKTIMES

किसकी झोली में गिरेगी 'अमरमणि'

अमरमणि त्रिपाठी महराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह समाजवादी पार्टी में भी रह चुके है। बाद में उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। बीजेपी के लिए अमरमणि इसलिए भी उपयोगी लग रहे हैं क्योंकि विरोधी दल के नेता लगातार योगी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप चस्पा करती रहती है, इसकी काट के लिए अमरमणि को बीजेपी बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में पेश करके ब्राह्मण वोटों की गोलबंदी कर सकती है।

time-read
4 mins  |
September 2023
मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ
DASTAKTIMES

मुस्लिमों को रास नहीं आता 'सपा-कांग्रेस' का साथ

प्रदेश कांग्रेस की कमान हाथ में आने के बाद जिस तरह से अजय राय ने राहुल-प्रियंका के क्रमशः अमेठी-वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर राग छेड़ा है, उससे कुछ समय के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया जोश भले भर गया हो, लेकिन संगठन के अभाव में किसी भी राजनैतिक पंडित को इस बात की उम्मीद नहीं है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कुछ ज्यादा बेहतर कर पायेगी।

time-read
5 mins  |
September 2023
बुलडोजर के विकास से गहराते रिश्ते
DASTAKTIMES

बुलडोजर के विकास से गहराते रिश्ते

वर्ष 2013-14 से वर्ष 2021-21 तक यानि सात वर्ष में बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा मंजूर परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी सिर्फ 4 प्रतिशत थी। वर्ष 2021.22 में इन परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर 12.8 प्रतिशत हुई। लगातार दो वर्षों में सबसे अधिक परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में लगाने के प्रस्ताव किए गए। वर्ष 2028 तक उत्तर प्रदेश 515 अरब डालर की अर्थ व्यवस्था के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक रूप से सम्पन्न राज्य होगा।

time-read
5 mins  |
September 2023
कांग्रेस को पुनर्जीवित स करने की कवायद
DASTAKTIMES

कांग्रेस को पुनर्जीवित स करने की कवायद

सीडब्ल्यूसी में उन कांग्रेस नेताओं को शामिल करना है जो कभी बगावती तेवर अपना कर गुट जी-23 का गठन किया था। खड़गे ने आनंद शर्मा से लेकर मुकुल वासनिक जैसे जी-23 के नेताओं को जगह दी है। आनंद शर्मा वह कांग्रेसी हैं, जिन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकित नहीं किया गया था। वहीं जी-23 की एक बैठक में शामिल हुए मुकुल वासनिक और पूर्व कर्नाटक सीएम एम वीरप्पा मोइली को सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है।

time-read
4 mins  |
September 2023
राजस्थान: किस करवट बैठेगा 'चुनावी ऊंट'
DASTAKTIMES

राजस्थान: किस करवट बैठेगा 'चुनावी ऊंट'

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी आलाकमान ने उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे राजे और उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को लेकर भी पार्टी ने राजे को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है। इससे पहले हुए भाजपा के कई कार्यक्रम में राजे शामिल नहीं हुई थीं। कुछ दिनो पूर्व गंगापुरसिटी में अमित शाह के कार्यक्रम में भी वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुईं जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

time-read
4 mins  |
September 2023
दोषमुक्त अवस्था ही समस्त दुखों का निदान
DASTAKTIMES

दोषमुक्त अवस्था ही समस्त दुखों का निदान

आध्यात्मवादी भौतिकता का गलत मूल्य अंकित नहीं करता और कर्तव्य के नाते सबकी सेवा तो करता है किन्तु अपनत्व का भाव प्रभु स मानता है। विभिन्न सूचनाओं के लिए पुस्तकों का अध्ययन तो करता है किन्तु ज्ञान का सम्बन्ध प्रभु से मानता है। वस्तुओं के क्रय के लिए धन का आवश्यकतानुसार संग्रह भी करता है किन्तु आनन्द का सम्बन्ध प्रभु से ही मानता है। श्रम से हुई क्षति की पूर्ति हेतु भोजन करता है किन्तु शक्ति का सम्बन्ध प्रभु से ही मानता है।

time-read
2 mins  |
September 2023
'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन
DASTAKTIMES

'एक देश एक चुनाव' से बढ़ी 'I.N.D.I.A.' की टेंशन

'एक देश एक चुनाव' की संभावनाओं को तलाशने के लिए बनाई गई कमेटी से देश की सियासत में उबाल आ गया है। वहीं यह भी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार एक और बड़ा दांव खेलने जा रही है और वह है महिला आरक्षण का। प्रधानमंत्री मोदी के इस दांव से उन्हें घेरने में जुटे विपक्षी दलों की पेशानी पर बल पड़ गया है। साफ है कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इण्डिया' को 'टेंशन' में डाल दिया है।

time-read
7 mins  |
September 2023
तो इसलिए शिव को प्रिय है सावन
DASTAKTIMES

तो इसलिए शिव को प्रिय है सावन

सावन वनस्पतियों के युवा हो जाने का काल हैं। झमाझम वर्षा का महीना। वायु भी शिव संकल्प सूक्त गुनगुनाते हुए बहती है और रुकती है, उमस सहित तो शिव का रुद्राभिषेक करने के लिए। वनस्पतियों के राजा हैं। वे सोम प्रसन्न होते हैं, वनस्पतियां औषधियां उगती हैं, खिलती हैं, खिलखिलाती हैं।

time-read
4 mins  |
August 2023
रेल से मजबूत होती रिश्ते की डोर
DASTAKTIMES

रेल से मजबूत होती रिश्ते की डोर

भारत सरकार ने भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के तहत वर्ष 2010 में इसे बड़ी लाइन में बदलने की योजना बनाई। जयनगर से बर्दीबास तक 65 किलोमीटर में काम करने का निर्णय लिया गया। जिम्मेदारी भारत सरकार के उपक्रम इरकान इंटरनेशनल को मिली। वर्ष 2014 में ट्रेनों का परिचालन बंद कर बड़ी लाइन का निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रथम चरण में जयनगर से कुर्था तक 31 किलोमीटर में वर्ष 2022 में काम पूरा हुआ।

time-read
4 mins  |
August 2023