CATEGORIES
Kategorien
भ्रष्टाचारमुक्त देश के लिए एकता जरूरी
कभी रिश्वत नहीं लेंगे और न ही देंगे। सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे। जनहित में कार्य करेंगे।
बढ़ते प्रदूषण से संक्रामक बीमारियों का खतरा
इस बार दीपावली के तुरंत बाद भले ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंचा था लेकिन अब यह क्षेत्र हर साल की भांति प्रदूषण से कराहता नजर आने लगा है।
धरती संरक्षण की राह तलाशती दुनिया
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के सन्दर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाते हैं। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के द्वारा आयोजित किया जाता है। पिछले करीब दो-तीन दशकों से ऐसा महसूस किया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण से जुड़ी हुई है, बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, भयंकर तूफान, सुनामी और भी कई प्राकृतिक आपदाओं का होना आदि ज्वलंत समस्याएं विकराल होती जा रही है। ये समस्याएं जितनी गंभीर होती जा रही है, इससे निपटने के गंभीर प्रयासों का उतना ही अभाव महसूस हो रहा है। अमीर एवं शक्ति शाली देश इस वैश्विक समस्या के प्रति उदासीन है। गरीब देश इस समस्या से जूझ रहे हैं और उनके पास इसके निदान के साधनों का अभाव है। इस सन्दर्भ में ध्यान देने वाली बात है कि करीब दस वैश्विक पर्यावरण संधियां और करीब सौ के आस-पास क्षेत्रीय और द्विपक्षीय वार्ताएं एवं समझौते संपन्न किये गये हैं। लेकिन उनके प्रति अमीर देशों की उपेक्षा समस्या को अधिक विकराल बना रही है। इस समस्या से निजात पाने की दिशा में दुनिया में जागरूकता लाना ही इस दिवस का उद्देश्य है।
काशी देश की सांस्कृतिक राजधानी
प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस में अपनी संस्कृति को एकसूत्र में बांधने वाली काशी तमिल संगमम का आह्वान देकर इसे विविधताओं का उत्सव मनाने की बात कही है। यही हमारे संविधान की आवाज है, अनेकता में एकता। यह एकता जब होगी तो वह ऊर्जावान राष्ट्रीय एकता बनेगी। अपने-अपने हिस्से का हिंदुस्तान नहीं बांटना चाहिए। ऐसे दो भाग भारत के न बनें कि जहां उत्तरी भारत के सांस्कृतिक स्वर दक्षिण तक नहीं जाते और दक्षिण के स्वर उत्तर भारतीयों को अजनबी लगते हैं। इसकी वजह से ही कट्टरता पैदा होती है। क्षेत्रवाद पैदा होता है और एक-दूसरे को न सहने की भावना पैदा होती है।
आम बजट 2023-24 की कवायद हुई शुरू
वैश्विक स्तरपर आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कुशल समृद्ध अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में है। जबकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह रैंकिंग शीघ्र ही तीसरे नंबर पर होने की संभावना है और विजन 2047 के पूर्व ही भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के खिताब से नवाजी जाएगी ऐसा मेरा विश्वास है।
हिजाब मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाना उचित नहीं
विगत कई वर्षों से मुसलमानों के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व उनके शरई मामलों में दखलअंदाजी करने की गोया एक अंतर्राष्ट्रीय मुहिम सी छिड़ी हुई है।
ऐतिहासिक क्रूरता का दस्तावेज है, 'द कश्मीर फाइल्स'
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में वैश्विक फिल्मों की जूरी के प्रमुख नदव लापिड द्वारा चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर की गई विवादित टिप्पणी पर बढ़ता बवाल देख इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने अपने हमवतन फिल्मकार को फटकार लगाते हुए उनके बयान की तीखी निंदा की और इस गलती के लिए भारत से माफी भी मांगी।
मध्य प्रदेश में आयुर्वेद और शिवराज सरकार
भारत की ज्ञान परम्परा अद्भुत है, जिसने इस ज्ञान की थाह लेना चाही, वास्तव में वही कुछ पा सका है।
शीतकालीन सत्र सार्थक संवाद का माध्यम बने
लोकतंत्र में सफलता की कसौटी है- संसद की कार्रवाही का निर्विघ्न संचालित होना। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पूर्व ही हंगामा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
दिल्ली में ढहा भाजपा का 15 साल पुराना किला
दिल्ली महानगर पालिका निगम में 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी का शासन था। इसके चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं।
आप की राजनीति में बढ़ता अपराध का साया
हाल ही में सम्पन्न दिल्ली नगर निगम चुनावों में जीते पार्षदों के संदर्भ में 'एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्मूस' यानी एडीआर और 'दिल्ली इलेक्शन वाच' ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी कर यह बताया गया है कि दो सौ अड़तालीस विजेताओं में से बयालीस यानी सत्रह प्रतिशत निर्वाचित पार्षद ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आखिर बोरवेल में कब तक बच्चों का दम टूटेगा
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसे आठ वर्षीय मासूम तन्मय साहू की मौत ने फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 84 घंटों की जद्दोजहद के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। हालांकि इसी साल 10 जून को छत्तीसग? के जांजगीरचांपा जिले में 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 11 साल के राहुल को 104 घंटे के अब तक के सबसे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन 22 मई को पंजाब के होशियारपुर जिले के गड़दीवाला के समीप बहरामपुर में 300 फीट गहरे बोरवेल में करीब 95 फुट नीचे फंसकर छह वर्षीय बच्चा ऋतिक मौत की नींद सो गया था।
चीन ने तवांग में पैदा किए टकराव के हालात
अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमने सामने का संघर्श हुआ है।
आज भी प्रासंगिक हैं सरदार पटेल के संदेश
स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का भारत के राजनीतिक एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान है।
राजस्थान में भाजपा को लगा जोर का झटका
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों सदमे की हालत में है।
संसदीय राजनीति के शिखर पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी
बहुआयामी प्रतिभा के धनी और विशाल व्यक्ति त्व वाले भारत र अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के नाम से स्मरणीय रहेंगे। उनके विराट राजनीतिक व्यक्ति त्व और कृतित्व की चर्चा स्वतंत्र भारत के इतिहास के हर मोड़ पर खूब होती है और होती ही रहेगी। भारत की संसदीय राजनीति के वे आधार स्तंभ और शिखर पुरुष थे, जिनके इर्दगिर्द संसदीय इतिहास घूम रहा है। उनका संसदीय कार्यकाल उनके व्यक्तित्व का अनुपम अध्याय था। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां की संसदीय शासन व्यवस्था में संसद सर्वोच्च है। भारतीय संसद की जब भी चर्चा होती है, उसके इतिहास को टटोला जाता है तो इसमें यदि किसी एक व्यक्ति त्व का नाम हर भारतीय और राजनीतिज्ञ के मानस पटल पर उभरता है, वह नाम है श्रद्धेय अटलजी का, जिन्हें संसदीय राजनीति का शिखर पुरुष कहा जाता है।
अब प्राकृतिक आपदाओं पर आसमान से नजर रख सकेगा भारत
इसरो के वैज्ञानिकों ने बीते कुछ वर्षों में अंतरिक्ष की दुनिया में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। पिछले दिनों भी इसरो ने अंतरिक्ष में सफलता का ऐसा ही परचम लहराया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो ने महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर नजर रखने के लिए तीसरी पीढ़ी के ओशनसैट सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया। इसरो ने 44.4 मीटर लंबे अपने विश्वसनीय पीएसएलवी-54 रॉकेट से ईओएस - 06 मिशन के तहत कुल 321 टन भार के साथ उड़ान भरी और ओशनसैट-3 सैटेलाइट के अलावा भूटान के एक उपग्रह सहित 8 नैनो उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया। इस वर्ष का इसरो का यह पांचवां और आखिरी मिशन था, जो वैज्ञानिकों द्वारा किए गए सबसे लंबे समय तक चलने वाले मिशनों में से एक था। इसरो के पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल) रॉकेट का यह 54वां तथा पीएसएलवी-एक्सएल प्रारूप का 24वां मिशन था, इसीलिए इसरो द्वारा अपने इस मिशन को पीएसलीवी सी-54 नाम दिया गया।
भारत में चीतों की वापसी के साथ मना मोदी का जन्मदिन
यह संयोग ही है कि करीब 75 साल पहले भारत की धरती से चीते विलुप्त हो गए थे, लेकिन अब सर्वोच्च न्यायालय के आदेष से चीतों के पुनर्वास की अनुमति मध्य प्रदेष सरकार के वन-विभाग को मिली थी।
श्रमशीलता को बनायें देश विकास का मंत्र
आजकल हमारे देश में महंगाई, बेकारी, गरीबी और गिरती विकास दर का तुलनात्मक अध्ययन होता है। नतीजा यह निकलता है कि देश की आर्थिक स्थिति उतनी खराब नहीं है, जिसकी आशंका जतायी गयी।
गांधी- शास्त्री के आदर्शों को करें आत्मसात
इसमें कोई शक नहीं है कि सोशल मीडिया ने आमजन के मुद्दों पर लामबंदी करने का बेहतरीन काम किया है। साथ ही इस सच्चाई से कौन इनकार कर सकता है कि इस मंच पर आने वाले अधकचरे ज्ञान ने समाज का बड़ा नुकसान भी किया है। इसी कारण 'व्हाट्स ऐप यूनिवर्सिटी का ज्ञान' जैसा जुमला भी चल पड़ा है। दरअसल, सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है, जहां संपादक नाम की संस्था नहीं होती। परिणाम यह है कि किसी व्यक्ति के मन की भड़ास एक झटके में लाखों लोगों तक पहुंच जाती है। वह सच है अथवा नहीं, तत्काल इसका पता नहीं लगाया जा सकता। यह जाने बिना फारवर्ड करने की प्रवृति के बहुत से शिकार हो जाया करते हैं। कथित भड़ास किस हद तक जहरबुझी हो सकती है, उससे हम-आप आए दिन दो-चार होते ही हैं।
ईश्वरतुल्य है दादा-दादी का स्थान
भारत आदि अनादि काल से बड़े बुजुर्गों माता पिता दादा-दादी नाना नानी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते आया है, जिनकी गाथाओं से भारत के साहित्य पुराण ग्रंथ राम लक्ष्मण रामायण गीता श्रावण भगत प्रल्हाद इत्यादि अनेकों महान योनियां भारत माता की गोद में अवतरित हुई है जो आज भी इस आस्था का बहुत सटीक प्रमाण है।
पर्यटन है सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि की कुंजी
दुनिया भर में कई अर्थव्यवस्थाओं की सफलता के लिए पर्यटन महत्वपूर्ण है। मेजबान स्थलों पर पर्यटन के कई लाभ हैं।
भारतीयता और सामाजिक समरसता का अनुपमेय उदाहरण है संघ
पूर्वाग्रह से ग्रसित कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति टिप्पणियां, बयान आते रहते हैं जो बहुत आपत्तिजनक होते हैं।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा
समुद्री सीमाओं को मिला स्वदेशी रक्षा कवच
आखिरकार स्वदेश निर्मित भारत का पहला विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रान्त राष्ट्र सेवा में मुस्तैद हो गया। बकौल प्रधानमंत्री यह विश्व क्षितिज पर भारत के बुलन्द होते हौसलों की हुंकार है।
मजबूत विपक्ष देश की सबसे बड़ी जरुरत
वैसे तो राजनीति शास्त्र के अनुसार लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता पर नकेल कसने के लिये विपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी है।
कहीं दंतविहीन शेर तो नहीं है केंद्रीय भूजल बोर्ड
'पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 के तहत संवैधानिक रूप से गठित केंद्रीय भूजल अथार्टी संभवतः एक दंत विहीन शेर साबित हो रहा है, क्योंकि जिस गति से ये बोर्ड उद्योगों की ग्राऊंड वॉटर के लिए एनओसी लेने हेतु नोटिस जारी कर रहा है, उस गति से न तो उद्योग आवेदन कर रहे है और न ही उन पर कोई वैधानिक कार्रवाई हो रही है। नतीजा, ग्राऊंड वॉटर के लिए बने अधिनियम कागजी शेर बनकर रह गए है।'
राजस्थान की राजनीति में आया भूचाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों अपनों के ही निशाने पर हैं।
आदिवासियों को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी
जब देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद की शपथ ले रही थीं, उसी के आसपास अखबारों में एक समाचार इस आशय का भी छपा था कि बस्तर में कार्यरत गांधीवादी कार्यकर्ता हिमांशु कुमार पर शीर्ष अदालत ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
मानवीय ऊर्जा और स्पंदन को उठाती है ताली
भारत के हजारों वर्षों के इतिहास का अगर हम अध्ययन करें तो हमें हर सामायिक अंतर में हमें अनमोल गाथाएं महसूस करने को मिलेगी, कि क्यों भारत को सोने की चिड़िया का दर्जा दिया जाता था, क्यों हजारों हमारे पूर्वजों, बड़े बुजुर्गों की अनमोल संस्कृति सभ्यता वैश्विक स्तर पर सटीक लुभावने, आकर्षित करने वाली हैं जिसपर बुरी नजरें अंग्रेजों की पड़ी और इस सोने की चिड़िया को गुलाम बनाकर अनमोल संसाधनों का दोहन किया।