Versuchen GOLD - Frei
किशोर क्यों नहीं बताते मन की बात
Anokhi
|July 12, 2025
किशोरावस्था बच्चे के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी चुनौती भरा समय है। इस उम्र में बच्चे के साथ संवाद करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मुश्किल काम को किन तरीकों से बनाएं आसान, बता रही हैं
किशोरों में अकेलापन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। किशोर मन में क्या चल रहा है, इसका पता लगाना आसान नहीं है। आए दिन किशोरों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या की खबरें इस बात की गंभीरता को बयान करने के लिए काफी हैं। ग्लोबल स्टेट ऑफ कनेक्शंस की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 1.25 अरब से ज्यादा लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 13-15 वर्ष की उम्र के किशोरों में से करीब 25 प्रतिशत किशोर अकेलेपन और अवसाद से पीड़ित हैं। इसी प्रकार 2022 में किए गए एक अन्य शोध में पता चला है कि 18-29 वर्ष के भारतीय युवाओं में से 57 प्रतिशत ने कभी ना कभी अकेलेपन का अनुभव किया है।
क्यों बढ़ रहा है अकेलापन
आपका बड़ा होता हुआ बच्चा दुनिया के सामने बिलकुल सामान्य लग सकता है, लेकिन उसके मन में चल रहे उतार-चढ़ाव और उलझनों को पढ़ पाना आसान काम नहीं है। असल में पढ़ाई और करिअर का तनाव, पारिवारिक समस्याएं, अच्छी सामाजिक छवि बनाए रखने का दबाव और अत्यधिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल किशोरों को भावनात्मक और मानसिक रूप से बहुत उलझा देता है। इस उलझन को हार्मोनल बदलाव और बढ़ा देते हैं। टीनएजर बच्चों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रखना उन्हें अपने ही माता-पिता से दूर करने लगता है। खुद को मजबूत दिखाने के लिए वे अपनी भावनाओं को घरवालों से साझा करना ही बंद कर देते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der July 12, 2025-Ausgabe von Anokhi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Anokhi
Anokhi
संक्रांति के स्वाद
मकर संक्रांति का त्योहार तिल-गुड़ और खिचड़ी के बिना अधूरा है। देश भर में इस दिन तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे ही कुछ पारंपरिक व्यंजनों की रेसिपी बता रही हैं,
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
नए श्रम कानून से हमें मिलेगी नई शक्ति
भारत सरकार ने कुछ माह पहले श्रम कानून में संशोधन किए हैं। अगर ये कानून ठीक तरह से लागू हो जाएं, तो कामकाजी महिलाओं के सुरक्षित भविष्य के लिहाज से काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। श्रम कानूनों में महिलाओं के लिहाज से हुए इन बदलावों के बारे में बता रही हैं
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
सौंदर्य का शिखर ऐश्वर्या
उनकी खूबसूरती जितनी बेमिसाल है, उतनी ही उनकी अदाकारी भी। अपनी विनम्रता से वह लोगों का दिल जीत लेती हैं। बच्चन परिवार की बहू के ठप्पे से अलग एक स्वतंत्र और सशक्त पहचान रखने वाली ऐश्वर्या राय की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में बता रहे हैं
5 mins
January 10, 2026
Anokhi
किसी और की राय को खुद पर हावी न होने दें
मन और उसकी सेहत से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
बर्तन से जुड़ी सेहत की बात
रसोई के लिए बर्तन का चुनाव करने के मामले में अब कीमत के साथ-साथ सेहत की परवाह भी जाने लगी है। इस मामले में लगातार हो रहे शोध ग्राहकों को पहले से कहीं ज्यादा जागरूक बना रहे हैं। रसोई के लिए कड़ाही से लेकर कुकर चुनते वक्त तक किन बातों का रखें ध्यान, बता रही हैं तनिषा सक्सेना
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
गर्माहट का हल्का-फुल्का फैशन फ्लीस
ठंड के मौसम में एक नए फैब्रिक ने दस्तक दी है। फ्लीस नाम का यह फैब्रिक अपनी कम कीमत, ज्यादा गर्माहट और आसान रखरखाव की वजह से काफी लोकप्रिय हो रहा है। क्या है फ्लीस और कैसे करें इसकी स्टाइलिंग, बता रही स्वाति गौड़
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
अकेले रहने का भी अपना आनंद
भारत की युवा महिलाएं अब अपने जीवन को समाज का चश्मा उतारकर पढ़ने की कोशिश में हैं। बड़ी संख्या में भारतीय महिलाएं शादी न करके अकेले रहने का फैसला ले रही हैं। उनके लिए अविवाहित होना कोई मजबूरी नहीं, निजी चयन है। क्या है इस बदलाव की वजह ? कहां से आई ये मजबूती ?
3 mins
January 10, 2026
Anokhi
निढाल कर रहा काम का बोझ
करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं
4 mins
January 03, 2026
Anokhi
थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत
आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं
3 mins
January 03, 2026
Anokhi
जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं
खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं
5 mins
January 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
