Versuchen GOLD - Frei

जादू है आपकी झप्पी में

Anokhi

|

May 24, 2025

आप अपने बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखती हैं। उसकी छोटी-से-छोटी उपलब्धि पर भी हर जगह उसकी तारीफ करती हैं। पर, क्या आप उसे गले लगाती हैं? हाल में हुए अध्ययन के मुताबिक बच्चों को गले लगाना उनके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, बता रही हैं स्मिता

- स्मिता

जादू है आपकी झप्पी में

किसी का बचपन कैसा बीता है, इस बात पर उस व्यक्ति का भविष्य भी निर्भर करता है। यदि बच्चे को भरपूर प्यार दिया जाता है, उसे समय-समय पर गले लगाकर उसके प्रति प्यार प्रकट किया जाता है, तो उसका व्यवहार और व्यक्तित्व दोनों खास गुणों से भरपूर हो सकता है। अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट जर्नल में हाल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जब मांएं अपने पांच से 10 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों को बार-बार गले लगाती हैं, उन्हें प्रेम और स्नेह देती हैं, तो ऐसे बच्चे बड़े होकर अधिक जिम्मेदार बन सकते हैं। वे दूसरों का ज्यादा ध्यान रखते हैं। शोधकर्ताओं ने इसकी सच्चाई जांचने के लिए युनाइटेड किंगडम में 2,200 जुड़वां बच्चों पर परीक्षण किया। जुड़वां बच्चे न केवल एक ही डीएनए साझा करते हैं, बल्कि एक ही वातावरण में बड़े होते हैं। उनके बीच एकमात्र अंतर यह हो सकता है कि उन्हें अपनी मां से कितना प्रेम मिला। परिणाम में पाया गया कि जिस जुड़वां बच्चे को गले लगाकर अधिक प्यार और स्नेह दिया गया, वह बड़ा होकर दूसरों की ज्यादा परवाह करने वाला, जिम्मेदार और अपने काम के प्रति अधिक ईमानदार बना। मां-बाप द्वारा बच्चे को गले लगाना उसे किस तरह से फायदा पहुंचाता है, आइए जानेंः

स्वस्थ मस्तिष्क और शरीर

WEITERE GESCHICHTEN VON Anokhi

Anokhi

Anokhi

निढाल कर रहा काम का बोझ

करिअर कौन नहीं बनाना चाहता ? पैसे कौन नहीं कमाना चाहता ? लेकिन इस चाहत ने कामकाजी लोगों के एक बड़े समूह को निढाल कर दिया है। दोहरी जिम्मेदारी उठा रहीं कामकाजी महिलाओं की स्थिति और खराब है। यह स्थिति बर्न आउट की है, जो भारत में चिंताजनक होती जा रही है। इससे कैसे निपटें, बता रही हैं

time to read

4 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

थोड़ी सतर्कता से ठीक रहेगी सेहत

आसानी से उपलब्ध होने वाली चीजें सेहतमंद भी हों, यह जरूरी नहीं। घर के पास की दुकान से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक में मिलने वाले पैकेटबंद खाने में प्रोसेस्ड फूड को कैसे पहचानें और इनका सेहतमंद विकल्प कैसे परोसें, बता रही हैं

time to read

3 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

जंक फूड से कैसे पीछा छुड़ाएं

खाना तो सेहतमंद ही खाना चाहिए, पर उस मन का क्या करें, जो जंक फूड के बिना तृप्त ही नहीं होता ? जंक फूड की लत के हालात ऐसे हैं कि जंक फूड प्रोसेस्ड फूड से होते हुए बात अब अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड तक पहुंच गई है। यह सब शरीर ही नहीं, मन को भी बीमार कर रहे हैं। क्या है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, क्यों लग जाती है जंक फूड की लत और कैसे इस लत से प्रभावी तरीके से पीछा छुड़ाएं? बता रही हैं

time to read

5 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

ताकि जंक फूड की जिद न करें बच्चे

भारत में 23 फीसदी से ज्यादा बच्चे मोटापे के शिकार हैं। इसके लिए जंक फूड को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जा रहा है। अच्छी सेहत के लिए उन्हें जंक फूड से दूर रखना हमें सीखना होगा। बता रही हैं

time to read

3 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

नमी से दूर होगा बालों का रूखापन

त्वचा की देखभाल और मेकअप से जुड़े मुद्दों पर हमारे पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता वा पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक एक्सपर्ट की मदद से आपकी जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार आपके सवालों के जवाब दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट

time to read

2 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

मूंगफली के मजेदार अंदाज

सदी का मौसम आते ही मूंगफली खाने का मन करने लगता है। दिल की रखवाली कही जाने वाली मूंगफली आपको भी पसंद है, तो इससे कुछ नए व्यंजन बनाएं।

time to read

3 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

पहली उड़नपरी पी टी उषा

दौड़ने का शौक तो अमूमन हर बच्चे को होता है, पर 1980 के दशक में अपने इस शौक को अंतरराष्ट्रीय करिअर में तब्दील करने का माद्दा बड़ी बात है। पी टी उषा ने संसाधनों के अभाव में यह सब कर दिखाया और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की परंपरा में नई जान फूंक दी। जीवटता और प्रतिबद्धता से भरपूर उनकी जिंदगी की कहानी साझा कर रहे हैं

time to read

5 mins

January 03, 2026

Anokhi

Anokhi

हर सुबह कीजिए सधी शुरुआत

सुबह की शुरुआत सधी हुई हो, तो दिन भर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। हलांकि ठंड के मौसम में यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अपनी दिनचर्या में किन आदतों को शामिल करके आप दिन भर ऊर्जावान रह सकती हैं, बता रही हैं

time to read

4 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

मातृत्व को मौसम की मार से बचाएं

बढ़ता प्रदूषण न सिर्फ सांस से जुड़ी परेशानियों में इजाफा कर रहा है, बल्कि गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत से जुड़े खतरों को भी बढ़ा रहा है। कैसे वायु प्रदूषण से जुड़ी इन चुनौतियों से खुद को और अपने नवजात शिशु को महफूज रखें

time to read

5 mins

December 13, 2025

Anokhi

Anokhi

डिजिटल अपराध सतर्कता से होगा बचाव

डिजिटल अरेस्ट का नाम आपने कई दफा सुना होगा, लेकिन डर और दबाव की वजह से पढ़े-लिखे लोग भी डिजिटल अरेस्ट और अन्य तरह के डिजिटल अपराधों का शिकार बन ही जाते हैं। डिजिटल अपराधों से कैसे बचें और अपनी सुरक्षा के लिए क्या करें,

time to read

3 mins

December 13, 2025

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size