क्यों करते हैं लोग दिवाली पर टोने टोटके?
Sadhana Path|October 2022
दीपावली के अवसर पर टोने-टोटके या फिर तंत्र-मंत्र का सहारा लेकर अपने जीवन को समृद्ध बनाने का प्रयास हमारे समाज में काफी समय से हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है इसका प्रमुख कारण और क्यों दीपावली के अवसर पर इस तरह की चीजों को बढ़वा मिलता है?
गीता सिंह
क्यों करते हैं लोग दिवाली पर टोने टोटके?

दीपावली का त्योहार आने से पूर्व लोग लक्ष्मी जी के आगमन के लिए घर में साफ-सफाई का कार्य शुरू कर देते हैं। पूरे जोश से हर कोई अपने-अपने घर को सजाने-संवारने में जुट जाता है क्योंकि सभी को दीपावली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है, हो भी क्यों न आखिर इस त्योहार के आते ही हर घर रोशनी से जगमगाने जो लगता है। हर कोई दीपावली के दिन पूरे जत्न से पूजा-अर्चना कर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें दीपावली के त्योहार का इंतजार अपनी अतृप्त इच्छाओं को तंत्र-मंत्र के माध्यम से पूर्ण करने के लिए होता है। जी हां, हमारे इस पढ़े-लिखे समाज में हजारों लोग ऐसे हैं जो कि दीपावली की अंधेरी रात में टोने-टोटके कर खुशियों को पाने की कोशिश करते हैं। एक तरफ जहां लोग मंगल आरती गाकर लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर रहे होते हैं वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोग टोने-टोटकों के जरिये दूसरों की खुशियों को छीनकर अपने लिए खुशियां तलाशने का प्रयास कर रहे होते हैं। आखिर क्या कारण है कि पूर्जा-अर्चना और रोशनी के इस पर्व पर तथाकथित पढ़े-लिखे लोग टोने-टोटके करने में जुटे रहते हैं। कारण जानने से पहले यह जानें कि दीपावली के समय में ही टोने-टोटके करने वालों की तादाद क्यों बढ़ जाती हैं?

टोने-टोटके दीपावली के समय ही क्यों?

ज्योतिषाचार्य कोलाचार्य जगदीशानंद तीर्थ के अनुसार 'वैसे तो लोग अपनी जरूरतानुसार कार्य सिद्धि के लिए टोने-टोटके करते रहते हैं लेकिन होली-दीपावली के समय ऐसे लोगों की तादाद बढ़ जाती है। आम शब्दों में समझाया जाए तो इन दिनों में चंद्रमा और सूर्य की शक्ति कम हो जाती है यानी अंधेरी कार्तिक रातों में बुरी शक्तियां जागृत हो जाती हैं और तंत्र-मंत्र के जो विशेष देवी-देवता होते हैं वो भी जागृत हो जाते हैं। इसलिए इन दिनों तंत्र-मंत्र के जरिये व्यक्ति की कार्य सिद्धि बहुत जल्दी हो जाती है। यह समय निकल जाने के बाद टोने-टोटके थोड़ा देर से प्रभावी होते हैं।'

Diese Geschichte stammt aus der October 2022-Ausgabe von Sadhana Path.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der October 2022-Ausgabe von Sadhana Path.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS SADHANA PATHAlle anzeigen
टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स
Sadhana Path

टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट्स

कई ऐसी टेक्नोलॉजी हैं जिनके बारे में हम ये अच्छी तरह से जानते हैं कि यह हमारी सेहत से खिलवाड़ कर रही हैं लेकिन फिर भी इस बात को नजरअंदाज करते हुए हम उसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।

time-read
4 Minuten  |
May 2024
मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'
Sadhana Path

मिथिलांचल की प्राचीन धरोहर है 'मधुबनी पेटिंग'

मिथिलांचल न केवल अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है, बल्कि यह जगह कला और साहित्य से भी समृद्ध है। एक तरफ हैं विद्यापति तो दूसरी तरफ हैं। विश्व प्रसिद्ध चित्रकला 'मधुबनी पेंटिंग'। इसकी खूबसूरती इसी में है कि यह आपको मिथिलांचल की लोक-परंपरा से अवगत कराती है।

time-read
3 Minuten  |
May 2024
कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?
Sadhana Path

कैसे बढ़ाएं धन-संपत्ति?

वास्तु शास्त्र तथा फेंगशुई दो ऐसी प्राचीन विधाएं हैं जिनके माध्यम से न केवल सुख-शान्ति को बढ़ाया जा सकता है बल्कि धन संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है।

time-read
3 Minuten  |
May 2024
जिएं जिंदगी 60 के बाद भी
Sadhana Path

जिएं जिंदगी 60 के बाद भी

जब पूरी जिंदगी एक स्वाभिमान और रौब के साथ जीते हुए गुजारी हो तो जीवन-संध्या में क्यों किसी पर इस तरह से निर्भर हो जाएं कि बुढ़ापा बेबसी में बदल जाए। जब तक जिएं, जिंदगी से भरपूर रहिए।

time-read
4 Minuten  |
May 2024
टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई
Sadhana Path

टिक टिक करती घड़ी की सुई किसने बनाई

हाथ में बंधी हो या दीवार पर टंगी जब तक घड़ी चलती रहती है हमें समय का पता चलता रहता है लेकिन जैसे ही इसकी सुई रुक जाती है तो ऐसा लगता है कि मानो समय थम सा गया हो। क्या कभी सोचा है कि आरिवर घड़ी का आविष्कार कैसे हुआ और किसने किया? चलिए जानते हैं।

time-read
6 Minuten  |
May 2024
धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल
Sadhana Path

धार्मिक ग्रंथ रामायण से सीखें प्रबंधन कौशल

प्रबंधन कौशल यानी मैनेजमेंट न केवल कार्यस्थल में अपितु घर में भी चाहिए होता है। तभी आप जीवन में तरक्की कर पाते हैं। यदि आप मैनेजमेंट में जरा भी कमजोर हैं तो बाल्मिकी रामायण को जरूर पढ़ें। निश्चितरूप से यह ग्रंथ आपका निर्देश करने में सहायक होगा।

time-read
4 Minuten  |
May 2024
बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं
Sadhana Path

बालों को गर्मी और धूप के नुकसान से बचाएं

गर्मी के मौसम में सूरज की पराबैंगनी किरणों से बालों को नुकसान पहुंचता है और बालों में रुरवापन बढ़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप गर्मी के मौसम में भी बालों को सुंदर और रेशमी बनाये रख सकते हैं।

time-read
2 Minuten  |
May 2024
अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं
Sadhana Path

अपने खाने को पौष्टिक कैसे बनाएं

भोजन में सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता भी होनी चाहिए। ऐसा करना बहुत मुश्किल नहीं है बस कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जाने, कैसे -

time-read
4 Minuten  |
May 2024
प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में
Sadhana Path

प्रतिदिन 10 चीजों के सेवन से डायबिटीज रहे नियंत्रण में

मिठास ज़बान के लिए तो अच्छी चीज़ है, मगर स्वास्थ्य के लिए नहीं। सो, कैसे बचें शुगर के पेशेंट, यानी डायबिटिक होने से, आइए, जानें-

time-read
3 Minuten  |
May 2024
कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से
Sadhana Path

कैसे बचाएं अपने शिशु को घर के वायु प्रदूषण से

पढ़ने में अजीब लग रहा है न कि वायु प्रदूषण और घर के भीतर, लेकिन ये सच है कि हमारे बच्चे प्रदूषण की चपेट से आज घर के भीतर भी नहीं बच पाते हैं। इसी विषय में कुछ उपयोगी जानकारी-

time-read
5 Minuten  |
May 2024