मॉर्निंग वॉक से सुधरेगी रिश्ते की सेहत
Rupayan
|January 10, 2025
सुबह ताजगी से भरी होती है। जानकार कहते हैं कि मॉर्निंग वॉक से सिर्फ सेहत ही अच्छी नहीं रहती, बल्कि अगर कोई अनबन है तो सुबह की सैर आपके रिश्ते की सेहत को भी सुधार सकती है।
सुबह जल्दी जागकर मॉर्निंग वॉक पर जाने की सलाह हर घर में हर व्यक्ति को मिली होगी। शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां सेहतमंद बनने के लिए यह सलाह नहीं दी गई हो ! लेकिन सिर्फ यही एक वजह नहीं है कि मॉर्निंग वॉक पर जाने को कहा जाता है। सुबह जल्दी उठने की आदत से दिन के कुछ घंटे बढ़ जाते हैं, जिससे आपके कई काम आसान हो सकते हैं। इसके अलावा यदि रिश्तों की मजबूती के नजरिये से सुबह की सैर को देखा जाए तो उसके नतीजे भी सकारात्मक होते हैं। सीधी-सी बात है कि भागमभाग भरी इस जिंदगी में जो पति-पत्नी साथ में मॉर्निंग वॉक करते हैं, वे कहीं ज्यादा सुखी और सफल वैवाहिक जीवन बिता सकते हैं।
- हैप्पी हार्मोन की सैर
'ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्यूनिटी हेल्थ जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, जो कपल 10 सेकंड तक एकदूसरे को गले लगाते हैं, उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है। एक-दूसरे से दिल की बात करने से एडेनोसाइन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं। हेल्दी रिलेशनशिप से प्रॉडक्टिविटी बढ़ती है, साथ ही जिंदगी को कामयाब बनाने के लिए प्रेरणा मिलती है। 'हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू' में छपे एक सर्वे में भी यह बात साबित हुई कि जो पति-पत्नी अपने रिश्ते से खुश होते हैं, उन्हें तरक्की जल्दी मिलती है। आप भी अपने रिश्ते में ताजगी को बरकरार रखने के लिए पार्टनर के साथ मॉर्निंग वॉक पर जा सकती हैं या घर में रहकर साथ में एक्सरसाइज कर सकती हैं। कई शोध बताते हैं कि सुबह की सैर हैप्पी हार्मोन का स्राव बढ़ाती है। मॉर्निंग वॉक पर जाने से सेहत बेहतर होती है और आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है।
Diese Geschichte stammt aus der January 10, 2025-Ausgabe von Rupayan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size

