Versuchen GOLD - Frei
एक साथ इतने सारे काम?
Rupayan
|June 28, 2024
महिलाओं की आदत होती है कि वे एक साथ कई काम करना चाहती हैं, ताकि कुछ देर बैठकर आराम कर सकें। लेकिन यह संभव नहीं हो पाता। एक काम खत्म होने के बाद दूसरा सामने आ जाता है और फिर तीसरा। इस कारण वे एक साथ कई काम करने लगती हैं, लेकिन एक साथ कई काम करने की यह आदत कई बार उन्हें परेशानी में भी डाल देती है।
सुबह के छह बजे थे। बच्चे सोए हुए थे, पति भी गहरी नींद में थे। नींद तो वैसे मिसेज वर्मा को भी आ रही थी, लेकिन उन्हें उठना ही था। नहीं तो नाश्ता और ऑफिस के लिए लंच नहीं बन पाएगा। धोने के लिए मशीन में कपड़े भी डालने थे। बच्चे की यूनिफॉर्म पर इस्त्री करनी थी। मिसेज वर्मा के लिए सुबह छह-साढ़े छह से लेकर आठ बजे तक घर एक युद्ध क्षेत्र बना रहता है। इस युद्ध क्षेत्र में विभिन्न कामों के साथ प्रतिदिन वह अकेली लड़ती हैं, जिनमें उन्हें जीतना होता है, क्योंकि हारने का कोई विकल्प नहीं है।
वैसे मिसेज वर्मा अकेली नहीं हैं, जिन्हें एक समय में कई-कई काम एक साथ करने पड़ते हैं। शहरी मध्य वर्ग की कामकाजी महिलाएं रोजाना ही एक साथ कई काम करती हैं, जिसको मल्टीटास्किंग कहा जाता है। आप किसी भी महिला से पूछ लीजिए, जवाब मिलेगा, "यह तो मेरा रोज का काम है। इससे बचने का कोई विकल्प नहीं है।" पुरुष भी मल्टीटास्किंग होते हैं, लेकिन महिलाओं पर समय से ऑफिस पहुंचने के साथ ही पति और बच्चों को सही समय पर ऑफिस तथा स्कूल भेजने का अतिरिक्त दबाव होता है। यह दबाव एक समय के बाद बढ़ता जाता है और धीरेधीरे इतना बढ़ जाता है कि महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सेहत को भी प्रभावित करने लगता है।
आज की तेज-रफ्तार दुनिया में एक समय पर कई-कई काम करना सामान्य हो गया है, खासकर उन महिलाओं के लिए, जो कई जिम्मेदारियों को संभालती हैं। चाहे वे कामकाजी महिलाएं हों या गृहिणियां। घरेलू कार्यों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने का दबाव अक्सर महिलाओं को मल्टीटास्किंग की ओर ले जाता है। पहली नजर में यह कई-कई कार्यों को एक साथ संभालने का एक बेहतर तरीका लगता है, लेकिन शोध बताते हैं कि मल्टीटास्किंग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते हैं। यदि आप भी मल्टीटास्किंग हैं। तो इसके अच्छे-बुरे प्रभावों और उन्हें व्यवस्थित करने के तरीकों को जान लेना जरूरी है।
क्या यह एक विशेषता है? Diese Geschichte stammt aus der June 28, 2024-Ausgabe von Rupayan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
