Versuchen GOLD - Frei
आप थर्ड-हैंड स्मोकिंग का शिकार तो नहीं?
Rupayan
|February 16, 2024
स्मोकिंग और सेकंड हैंड स्मोकिंग के नुकसान तो आप जानती ही होंगी, लेकिन क्या आप थर्ड-हैंड स्मोकिंग के बारे में जानती हैं? यह हमारे शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाती है, खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को।
स्मोकिंग हर मायने में हमारे शरीर को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है। फर्स्ट-हैंड स्मोकिंग यानी धूम्रपान करने वाला व्यक्ति और सेकंड हैंड यानी सांस के माध्यम सिगरेट के धुएं को अंदर लेने वाला व्यक्ति। ये दोनों ही निकोटिन और अन्य जहरीले केमिकल्स को सांस के जरिए शरीर के अंदर ले लेते हैं, जो हृदय संबंधी समस्याओं, स्ट्रोक और फेफड़ों के कैंसर की वजह बन सकते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि थर्ड-हैंड स्मोकिंग भी उतनी ही ज्यादा नुकसानदायक है, जितनी कि ये दोनों। धूम्रपान बंद करने के बाद भी थर्ड-हैंड धुआं कई महीनों तक वातावरण में बना रह सकता है। ऐसे में आपको थर्ड-हैंड स्मोकिंग के बारे में जानना जरूरी है, ताकि आप यह समझ सकें कि अनजाने में कहीं आप भी तो थर्ड-हैंड स्मोकिंग का शिकार नहीं हो रही हैं?
क्या है थर्ड हैंड स्मोकिंग
थर्ड-हैंड स्मोकिंग के नुकसान को जानने से पहले इसके बारे में जान लेना जरूरी है। जब कोई स्मोकिंग करता है तो सिगरेट का धुआं उसके अंदर प्रवेश करता है। इसे फर्स्ट-हैंड स्मोकिंग कहा जाता है। अगर उस जगह कोई व्यक्ति भी मौजूद है तो सिगरेट का धुआं उसके अंदर भी प्रवेश करता है, जिसे सेकंड हैंड स्मोकिंग कहा जाता है। लेकिन सिगरेट से निकलने वाला धुआं और अन्य हानिकारक केमिकल्स आस-पास की जगहों एवं चीजों पर चिपक जाते हैं। यही नहीं, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के हाथों तथा कपड़ों आदि के माध्यम से भी हानिकारक तत्व दूसरे व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं और उन्हें भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि वे धूम्रपान नहीं करते हैं। इसे ही थर्डहैंड स्मोकिंग कहा जाता है। यह कई माध्यमों से आपको प्रभावित कर सकता है। मसलन, प्रभावित चीजों और कपड़ों को छूने तथा ऐसे स्थानों पर सांस लेने से भी आप इसके संपर्क में आ सकती हैं। थर्ड-हैंड स्मोक अगर इनडोर वायु प्रदूषण के साथ मिल जाए तो यह अत्यधिक खतरनाक हो सकता है।
थर्ड-हैंड स्मोक अगर इनडोर वायु प्रदूषण के साथ मिल जाए तो यह अत्यधिक खतरनाक हो सकता है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए।
Diese Geschichte stammt aus der February 16, 2024-Ausgabe von Rupayan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Listen
Translate
Change font size
