Versuchen GOLD - Frei

ये पल भर का तमाशा है!

Rupayan

|

December 08, 2023

क्या आप भी सोशल मीडिया के जरिये प्रसिद्ध होने का सपना देख रही हैं? दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए मशहूर होने का ख्वाब देखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन इसके लिए खतरनाक कदम उठाना पूरी तरह गलत है। कहीं आप भी तो इसकी लत का शिकार नहीं हो रही हैं?

- आकांक्षा शर्मा

ये पल भर का तमाशा है!

  • एक अध्ययन के अनुसार भारत में करीब 8 करोड़ लोग प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर हैं, मगर वास्तव में केवल 1.5 लाख लोग ही इससे कमाई कर पा रहे हैं।

वह पूरे दिन सिर्फ रील बनाती रहती है और घर पर कोई ध्यान ही नहीं देती। सारा दिन अजीबोगरीब कपड़े पहनकर सुबह से ही वीडियो बनाने में लग जाती है। न किसी से मिलती और न ही किसी से बात करती। यहां तक कि मुझसे भी बात नहीं करती है और कुछ कह दो तो लड़ने लगती है। अब हमने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। यह है इंदौर में रह रहे एक दंपति की कहानी। दंपति के पास बेशुमार दौलत है, दोनों पढ़े-लिखे परिवार से हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फेम यानी ख्याति पाने की चाहत और अपनों से बढ़ती दूरी से आज उनका घर टूटने के कगार पर है। 

इंदौर का ही एक और केस सामने आया, जिसमें एक छात्र ने रील बनाने के चक्कर में फांसी लगा ली। ऐसा ही एक अन्य केस सामने आया, जहां एक श्रमिक परिवार की बहू रील बनाने के लिए फांसी का सीन शूट कर रही थी, लेकिन उसी दौरान उसके पैरों के नीचे रखी ईंट फिसल गई और वह अपनी जान गंवा बैठी। ये तो केवल कुछ ही घटनाएं हैं, यदि हम सिर्फ इंदौर की ही बात करें तो परिवार न्यायालय में घरेलू कलह के आठ हजार केस लंबित हैं, जिनमें से 40 फीसदी केस इसी तरह के हैं। 

होड़ या नकल, ये ऐसे शब्द हैं, जिनको सुनकर दुनिया का लगभग हर व्यक्ति नाक सिकोड़ लेता है और 'मैं तो कभी किसी से होड़ नहीं करता', इसी बात का दावा करता है। इसके विपरीत जाने कितने ही ऐसे लोग हैं, जो होड़ करने की वजह से खुद को और अपने घर को बर्बाद कर चुके हैं। कभी अपने अमीर सर्कल में जगह बनाने के लिए जेब से अधिक खर्च करना, कभी जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में नशीली दवा का सेवन करना तो कहीं दूसरे को दिखाने के लिए बच्चों को क्षमता से अधिक महंगे स्कूल में पढ़ाना। ये सब ऐसी आम आदतें हैं, जिनको हम खुद समझ नहीं पाते और झूठी शान की होड़ की खातिर रेस में शामिल हो जाते हैं। दरअसल, जुनून और होड़ में एक बारीक-सा अंतर है, जिसे बहुत से लोग समझ नहीं पाते और दिखावे के फेर में अपना सुकून खो बैठते हैं। 

WEITERE GESCHICHTEN VON Rupayan

Rupayan

Rupayan

समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

time to read

4 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?

किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल

पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हर कमरे की अलग जरूरत

घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

तोहफे की कीमत और आपकी नीयत

तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?

time to read

5 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

हाइड्रा फेशियल का निखार

निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।

time to read

2 mins

March 21, 2025

Rupayan

Rupayan

आप, कपड़े और होली के रंग

होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?

क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?

time to read

2 mins

March 14, 2025

Rupayan

Rupayan

शिशु पर न आए कोई आंच

आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।

time to read

5 mins

March 14, 2025

Translate

Share

-
+

Change font size