Versuchen GOLD - Frei
डेयरी पशुओं का चुनाव
Modern Kheti - Hindi
|November 01, 2023
पशुपालकों का एक सवाल होता है कि वह डेयरी फार्म के लिए गाय रखें या भैंस ताकि वह साल भर दूध उत्पादन कर सकें तथा दूध की गुणवत्ता भी बनी रहे व उसे दूध का अच्छा मूल्य भी मिल सके। इसके लिए जरूरी है कि हम दोनों प्रकार के पशुओं के गुणों को जानें।
1. दूध की मात्रा: मुर्रा भैंस भारत वर्ष के हरियाणा, पंजाब, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के भागों में बहुतायत में पाली जाती है। इसकी दुग्ध उत्पादन क्षमता एक ब्यांत में 3000 लीटर है। इस नस्ल की लगभग 3 प्रतिशत भैंसें तो 3500 लीटर से भी अधिक दूध देती हैं। संकर नस्ल की गाय 3500-7000 लीटर तक दूध दे देती है। देशी नस्ल की गाय 1500-2000 लीटर तक दूध देती है। भैंस के दूध में चिकनाई की मात्रा 7 प्रतिशत से अधिक होती है जिससे दूध का अधिक मूल्य मिलता है, जबकि गाय के दूध में चिकनाई की मात्रा 3-5 प्रतिशत तक ही होती है जिससे उसका भैंस के दूध के मुकाबले कुछ कम मूल्य मिलता है।
2. प्रजनन समय: यह देखा गया है कि भैंसें अधिकतर अगस्त से जनवरी महीने के बीच गर्भाधारण करती हैं तथा अगस्त से दिसम्बर की अवधि में ब्याती हैं जबकि गाय गर्मी के मौसम में गर्भ धारण करती है। गर्मी का भैंसों के प्रजनन काल पर विपरीत असर पड़ता है। वर्षा ऋतु के बाद जब इन्हें हरा चारा उचित मात्रा में मिलता है साथ ही वातावरण का तापक्रम भी कम होने लगता है तब ये प्रजनन में आती है।
3. व्यस्कता: भैंसें 2.5 से 3 साल की आयु में व्यस्क हो जाती हैं परन्तु यदि शुरू से ही कटियों का पालन-पोषण अच्छी तरह से हो तो 2 साल की उम्र में यह प्रजनन योग्य हो जाती है। संकर गाय 16-20 महीने की उम्र में व्यस्क होती है वहीं देशी गाय 2.5 से 3 साल की उम्र में प्रजनन योग्य हो जाती है।
ब्याने के बाद मदकाल में आने की अवधि: पशु आहार, उचित रखरखाव एवं सांड का संसर्ग मदकाल में आने की अवधि को प्रभावित करते हैं। भैंसें ब्याने के 130 से 150 दिन बाद मदकाल में आ जाती है परंतु आदर्श अवधि 90 दिन है। भैंसों में यह अवधि इसके ऋतुकालिक होने के कारण प्रभावित होती है। यदि भैंस वर्षा या ग्रीष्म ऋतु में ब्याती हैं तो मदकाल में आने की अवधि बढ़ जाती है जबकि जाड़ों में ब्याने वाली भैंस 80 से 100 दिन बाद ही मदकाल में आ जाती है। गायों में यह अवधि 40-60 दिन की होती है। परन्तु यह 60-90 दिन की भी हो सकती है।
Diese Geschichte stammt aus der November 01, 2023-Ausgabe von Modern Kheti - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Modern Kheti - Hindi
Modern Kheti - Hindi
फिक्की ग्रांट थॉर्नटन ने 2030 तक उच्च मूल्य वाली बागवानी | के विकास के लिए तीन चरणों वाला रोडमैप दिया
उद्योग चैंबर फिक्की और सलाहकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन भारत ने देश में वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र के विकास का एक रोडमैप प्रस्तुत किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
यूरोप और कनाडा में विस्तार की तैयारी में खेतीबडी
पुणे स्थित एग्रीटेक कंपनी खेतीबडी (KhetiBuddy) के संस्थापक विनय नायर का कहना है कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली ज्यादातर कंपनियों के पास खेती का अनुभव नहीं होता है और जिन्हें खेती का अनुभव है, उन्हें टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धान की सीधी बिजाई - समग्र सिफारिशें
डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) से तात्पर्य नर्सरी से रोपाई के स्थान पर सीधे खेत में बोए गए बीजों से चावल की फसल स्थापित करने की प्रक्रिया से है।
3 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
फलों में सूक्ष्म तत्व जिंक की कमी
मिट्टी में अनेक सूक्ष्म तत्वों की कमी पायी गयी है जिसके कारण फलोत्पादन एवं गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाई पड़ते हैं।
4 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पशुओं के लिए संतुलित आहार - पेलेट बनाम मैश
पेलेट आहार आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। इसमें अनाज, प्रोटीन स्रोत, खनिज और विटामिन को दबाकर छोटे-छोटे दानों के रूप में बनाया जाता है।
2 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पश्चिम एशिया संकट और भारत के कृषि व्यापार की मुश्किलें
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बारे में आमतौर पर तेल और उर्वरकों के दृष्टिकोण से चर्चा होती है।
5 mins
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
माइक्रोबायोम आधारित आलू की खेती के लिए हाइफार्म और श्री बायो एस्थेटिक्स में साझेदारी
हाइफन फूड्स की कृषि व्यवसाय इकाई और भारत में आलू बीज गुणन और प्रसंस्करण मूल्य श्रृंखला में अग्रणी कंपनी हाइफार्म ने श्री बायो एस्थेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
धर्म क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसड
धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
पीएयू ने दालों के भंडारण के दौरान सुरक्षा किट की तकनीक के प्रसार के लिए की संधि
पीएयू ने बीते दिनों लुधियाना स्थित फर्म ओरगो लाईफ प्लस के साथ भंडारण के दौरान दालों की सुरक्षा किट तकनीक के व्यापारीकरण की संधि की।
1 min
1st May 2026
Modern Kheti - Hindi
बकरी का दूध : प्राकृतिक स्वास्थ्य उपचार
दुनिया की कुल वार्षिक दूध आपूर्ति का लगभग 2% बकरियों से ही उत्पादन होता है। हालांकि, मानवता के पोषण और आर्थिक कल्याण के लिए उनका वैश्विक योगदान जबरदस्त है।
2 mins
1st May 2026
Translate
Change font size
