Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr
The Perfect Holiday Gift Gift Now

News

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अस्तित्व में द्वैत नहीं!

भारतीय दर्शन का जन्म ऋग्वेद के उदय होने के पहले हो गया था। पूर्वज पहले ही जान गये थे कि सृष्टि में दो नहीं है। उपनिषद में ऋषि कहते हैं कि यह ब्रह्म हमारे सामने है। ब्रह्म पीछे है, ब्रह्म दायें है, ब्रह्मा हमारे बायें है, ब्रह्म ऊपर है, ब्रह्म भीतर है। ब्रह्म ही सब कुछ है, हम ब्रह्म ही हैं, फिर दो नहीं रह जाते।

1 min  |

March-2022
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

2024 की राह हुई आसान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पांच वर्षों में कानून व्यवस्था का राज स्थापित किया । वही दंगे, भ्रष्टाचार, परीक्षा में धांधली जैसी बड़ी चुनौतियों से भी निपटा है। कोरोना महामारी के समय भी मुख्यमंत्री योगी का सक्रिय रहना और पूरे प्रदेश का दौरा करना भी इन चुनावों में काम आया है क्योंकि जनता के जहन पर इसका असर मौजूद था। उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम सही साबित हो गया है कि भाजपा एक मजबूत पार्टी बन चुकी है।

1 min  |

March-2022

DASTAKTIMES

परफेक्ट 10-एजाज पटेल

रेड-बॉल क्रिकेट में एजाज़ ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों को अपना मुरीद बना लिया लेकिन इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल साबित हुआ।

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

नव्य एवं भव्य काशी

काशी अब अपने पुराधिपति के नव-प्रांगण के कायाकल्प को लेकर रोमांचित और आह्लादित है और ऐसा हो भी क्यों न, शताब्दियों बाद इस विशाल प्रांगण में सूर्य की किरणें खुलकर अम्खेलियां कर रहीं हैं, स्वर्णिम आभा बिखेर रही है। मंदिर के स्वर्ण शिखर को छूकर विश्वनाथ धाम में निखरती किरणें ऐसा एहसास करा रही हैं मानो इस पावन पर्व पर स्वर्ग से उतरे नक्षत्र और देवी-देवता देवाधिदेव महादेव को नमन कर उनके दरबार में बैठ रहे हों। काशीवासियों का शिवत्व अपने चरम पर है। विश्वनाथ धाम की विशाल प्राचीर से जुड़े प्रवेश द्वार उस युग का आभास कराते हैं जब काशी पर आक्रांताओं की कुदृष्टि नहीं पड़ी थी। आदिकाल से गौरवमयी चिर चैतन्य काशी ने अपने भव्य इतिहास की सीढ़ियों पर पहला कदम रख एक और इतिहास रच दिया है। सर्वव्यापी शिव के धाम के दिव्य स्वरूप ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाने वाली बाबा दरबार की भव्यता को जीवंत कर, मूर्त रूप देकर काशीवासियों के मन की वीणा के तारों को कुछ इस तरह झंकृत किया है कि उससे निकला राग शताब्दियों तक गूंजता रहेगा।

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मोदी के मास्टर स्ट्रोक से खेतों की ओर लौटे किसान विपक्ष को किया चारों खाने चित्त

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया था और कई किसान इस हिंसा कांड में मारे जा चुके थे, अब तक तकरीबन 700 किसानों की मौत हो चुकी है। किसान आन्दोलन की आड़ में विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ा। विपक्षी दलों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली है उसमें वह अपने पैर कमी भी पीछे नहीं घसीटेंगे। लेकिन मोदी ने मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए एक झटके में विपक्ष का चारों खाने चित्त कर दिया। समझने की बात यह है कि मोदी सरकार द्वारा पारित किये गए तीन कृषि कानून थे क्या और उनमें क्या कहा गया था हालांकि कृषि कानूनों की થે वापसी निश्चित तौर पर आंदोलनकारी किसानों की बड़ी जीत है, जिन्होंने सरकार को बैकफुट पर आने को मजबूर कर दिया।

1 min  |

December 2021

DASTAKTIMES

देवभूमि में जीत का शंखनाद

देश की सियासत में पिछले सात वर्षों से जिस तरह मोदी के नाम का डंका बज रहा है, उत्तराखण्ड में भी लगातार उसकी गूंज सुनाई दे रही है। चुनाव दर चुनाव जीत दर्ज करती आ रही भाजपा के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि मोदी फैक्टर के साथ। युवा धामी कार्ड ने माहौल बदल दिया है और इसकी खलबली कांग्रेस खेमे में साफ देखने को मिल रही है। पार्टी चाह कर भी इसका तोड़ नहीं निकाल पा रही है। नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था और तब से उत्तराखण्ड में भी भाजपा अविजित स्थिति में है। वर्ष 2014 में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत के साथ इसकी शुरुआत हुई, जबकि वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में 70 में से 57 सीटें हासिल कर भाजपा ने कदम आगे बढ़ाए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर पांचों सीटें भाजपा की झोली में। इन सभी चुनावों में मोदी ही भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा रहे। कांग्रेस के लिए यही चिंता का सबसे बड़ा सबब है कि लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक उसका मुकाबला हमेशा मोदी से ही होता आया है। इस बार मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस मुख्यमंत्री बदले जाने को बड़ा मुद्दा बनाने में लगी थी। लेकिन, मुख्यमंत्री धामी जिस तरह से काम कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली की विरोधी भी तारीफ करने में पीछे नहीं हैं, उससे कांग्रेस की रही सही उम्मीदें भी चकनाचूर हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर डाला। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी तूफानी बैटिंग करते नजर आए। उत्तर प्रदेश से पांच रुपये अधिक गन्ने की कीमत कर दी। यही नहीं अगला कदम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का उठा दिया। ऐसे में ऐन मौके पर कांग्रेस की पूरी चुनावी रणनीति की हवा निकल गई।

1 min  |

December 2021

DASTAKTIMES

देशी गर्ल, विदेशी प्रोमोशन

फिल्म की दुनिया

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चीन का पाकिस्तान को 'तुगरिल' का तोहफा,भारतीय नौसेना भी तैयार

पाकिस्तान और भारतीय नौसेनाओं के बीच बहुत बड़ा अन्तर है। दुनिया भर की सेनाओं की ताकत का विश्लेषण करने वाली ग्लोबल फायर इंडेक्स वेबसाइट के अनुसार भारत के पास वर्तमान में 285 युद्धपोत हैं। कुछ ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास वर्तमान में 17 पनडुब्बियां हैं। इनमें 16 डीजल से और एक परमाणु ऊर्जा द्वारा संचालित है। जबकि पाकिस्तान के पास डीजल से चलने वाली नौ पनडुब्बियां हैं। फ्रिगेट की तुलना की जाये तो भारत को पाकिस्तान पर बढ़त हासिल है। लेकिन, अगर चीन के लिहाज से देखें तो स्थिति काफी अलग है।

1 min  |

December 2021

DASTAKTIMES

सौन्दर्य सृजन कला का मूल कर्म

शरीर इन्द्रिय मन आत्मा के संयोग को आयु कहते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि आयु में शरीर और आत्मा दोनों सम्मिलित हैं। मन और इन्द्रिय तो शरीर का भाग है ही लेकिन आत्मा को अधिकांश विद्वान अलग मानते हैं। अजर अमर बताते हैं। चरक संहिता में सबको द्रव्य कहा है। यहाँ 9 द्रव्य कहे गये हैं। पहला आकाश है। दूसरा वायु, तीसरा अग्नि है। चौथा जल, पाँचवा पृथ्वी, छठवां आत्मा है, सातवां मन है, आठवां काल है और नौवां दिशा। आत्मा को महाभारत के गीता वाले अंश में अजर, अमर, अविनाशी कहा गया है।

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

कबिरा खड़ा बाजार में -बिन खर्ची सब सून

कर्णधार हरियाणा लोक सेवा आयोग के डिप्टी सक्रेटरी, अनिल नागर को स्टेट विजिलेन्स द्वारा 18 नवंबर, 2021 को गिरफ्तार कर नागर तथा उसके सह-आरोपियों से 3.5 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि बरामद करने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिसम्बर को सेवा से बर्खास्त दिया है। परंतु प्रदेश की विपक्षी पार्टियां केवल डिाटी सेक्रेटरी को बर्खास्त करने भर से संतुा नहीं हैं और गहन जांच की मांग कर रही हैं ताकि अन्य बड़ी मछलियों की संलिप्तता भी उजागर हो सके ।

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अलविदा जनरल

जनरल बिपिन रावत कई महत्वपूर्ण रणनीतिक आपरेशन का हिस्सा रहे। बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट करने के दौरान बतौर थलसेनाध्यक्ष उन्होंने रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। याद हो कि कश्मीर के पुलवामा में एक हमले में केंद्रीय सुरक्षा बल के 40 जवानों की शहादत के बाद भारतीय सैन्य बलों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर बालाकोट में आतंकी कैपों को नेस्तनाबूत किया था। इस आपरेशन के समय जनरल रावत दिल्ली में साउथ ब्लाक के अपने आफिस से कमान संभाल रहे थे। इसके अलावा 2015 में देश की पूर्वोत्तर सीमा से लगे पड़ोसी देश म्यांमार में भी आंतकरोधी आपरेशन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्हें पूर्वोत्तर में उग्रवाद को नियंत्रित करने के लिए भी जाना जाता है।

1 min  |

December 2021

DASTAKTIMES

अब पंजाब में 'ये मुफ्त-वो मुफ्त'

दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल ने वादा किया है कि इंजीनियरिंग, मेडिकल, रेलवे, आईएएस या किसी भी अन्य परीक्षा के लिए कोचिंग की पूरी फीस पंजाब में सरकार बनने पर सरकार वहन करेगी। सीएम केजरीवाल ने बच्चों की शिक्षा के मामले में अन्य कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अगर कोई एससी समुदाय का बच्चा उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश पढ़ने जाना चाहेगा तो उसका खर्च भी सरकार उठाएगी। महिलाओं को भी 1000 प्रतिमाह देने का वादा करके केजरीवाल ने बड़ा दांव चला है

1 min  |

December 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

प्रकृति का तांडव

देश के हर राज्य में बरसात से त्रासदियां हो रही हैं। इस विनाशकारी प्रकृति के कहर से जनमानस खौफजदा है। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक गांव से लेकर शहरों तक आपदा प्रबंधन कमेटियां गठित करनी चाहिए जिसमें डाक्टर नर्स व अन्य प्रशिक्षित स्टाफ रखना चाहिए ताकि त्वरित कारवाई करके लोगों को मौत के मुंह से बचा सके। अक्सर देखा गया है कि जब तक आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल पर पहुचती हैं।

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

सांस्कृतिक प्रेरणा देता उत्तर प्रदेश

श्री राम अखिल लोकदायक विश्रामा है। मर्यादा पुरुषोत्तम । वाल्मीकि की रामायण शील और आचार-विचार की दिव्यता का महाकाव्य है। रामकथा का प्रस्थान बिन्दु लोकमंगल है। वाल्मीकि शुरुआत में ही जिज्ञासा करते हैं। को-अस्मिन साम्प्रतं लोके गुणवान - इस लोक में श्रेष्ट गुणवान और शक्ति सम्पन्न कौन है?

1 min  |

November 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

फिर कमल खिलाने की तैयारी

केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व क्षमता तथा विशेषकर उप में योगी और उत्तराखण्ड में धामी की कार्यशैली के बल पर सत्ता में वापसी का तानाबाना बुन रही है। हालांकि शेष अन्य तीन राज्यों पर भी भाजपा की पैनी नजर है। लेकिन उत्तराखण्ड में जिस तरह मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी की गयी और उसके बाद उन्होंने युवा उत्तराखण्ड को कम समय में अपनी युवा सोच के जरिए संभाला और संवारा, उससे भाजपा की सत्ता में वापसी की उम्मीदें परवान चढ़ी हैं।

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

स्वीमिंग पूल में इंजॉय करती नजर आईं रकुलप्रीत

पूल में डुबकी लगा रही थी रकुल

1 min  |

November 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

चुनावी बिगुल फूंक गए मोदी

केन्द्र सरकार ने देश के आठ तीर्थों को रोपवे लिंक से जोड़ने की पहल की है। जिसमें उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-गौरीकुंड से केदारनाथ मन्दिर, चमोली जिले में गोविंदघाट-घांघरिया से हेमकुंड साहिब और नैनीताल में रानीबाग से हनुमान मंदिर रोपवे लिंक शामिल हैं।

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

जैकलीन ने शुरू की फिल्म रामसेतु की शूटिंग

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से आगामी फिल्म रामसेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल ऊटी में चल रही है। इसकी जानकारी खुद जैकलीन ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ चाय के बागान में नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को साइड से क्लिक गया है, जिसके कारण दोनों ही कलाकारों का चेहरा सामने से नजर नहीं आ रहा। वहीं इस तस्वीर में अक्षय कुमार लम्बे बालों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा-मेरे पसंदीदा ऊटी में टीम रामसेतु के साथ सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रकृति अपने आप में सर्वश्रेष्ठ है।

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

कांग्रेस का खेल बिगाड़ेंगे कैप्टन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नए राजनीतिक दल के नाम की घोषणा कर दी। सिंह की पार्टी का नाम है-पंजाब लोक कांवोस। साथ ही कैटन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया।

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

प्रियंकाका प्रण महिलाओं का रण

कांग्रेस के आधी आबादी वाले दांव से सपा-बसपा और भाजपा की बेचैनी बढ़ सकती है। भाजपा को खासकर महिलाओं के मुद्दे पर ज्यादा ध्यान देना होगा, उसे बारबार महिलाओं को यह बताना होगा कि कांवोस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निश्चित ही बड़ा दांव चला हो,लेकिन बीजेपी ने भी महिलाओं के लिए कम काम नहीं किया है, जिसमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, शौचालय से लेकर अन्य कई योजनाएं शामिल हैं जो महिलाओं को समर्पित हैं।

1 min  |

November 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ऐतिहासिक पलों की साक्षी बनी रामनगरी

राम मन्दिर निर्माण कार्य तेजी से जारी रहने के बीच जहां दुनिया भर के रामभक्त इसके पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरे मोर्चे पर योगी सरकार अयोध्या को विकास और धार्मिक पर्यटन का नया हब बनाने की दिशा में काम रही है। रामनगरी को आध्यात्मिक सिटी के रुप में एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

1 min  |

November 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

'लंदन में पहली दीवाली'

कादम्बरी मेहरा की अतीत की अनुगूंज से.....

1 min  |

November 2021

DASTAKTIMES

दादी इंदिरा के नक्शे कदम पर चल रहीं प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य दलों की तुलना में थोड़ा ज्यादा प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को किसी तरह लड़ाई में लाने में जुटी प्रियंका अच्छी तरह जानती हैं कि कमजोर संगठन के कारण उनके लिए यह उतना आसान नहीं हैं। ऐसे में मुद्दों को तलाशना और उसे लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना मददगार साबित हो सकता है

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

ड्रग्स का जाल- अब शाहरुख का दुलारा बना समीर वानखेडे का शिकार

एनसीबी को आर्यन के पास से कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था। उसे सिर्फ वाट्सएप चैट्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान को भी बड़ा झटका लगा है।

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हत्यारी बनती खाकी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। मामले में बातचीत के बहाने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पीड़ित परिवार पर मुकदमा न दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस व प्रशासन की बेहद किरकिरी हुई।

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बदलाव के 4.5 साल

पिछले साढ़े चार सालों में कोई भी आरोप नहीं लगा सकता है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में कोई लेनदेन हुआ हो। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को देश में रुकावट पैदा करने वाला प्रदेश समझा जाता था। आज नेकनीयत और ईमानदार नेतृत्व का नतीजा है कि प्रदेश, देश की बड़ी योजनाओं का नेतृत्व कर रहा है।

1 min  |

October 2021

DASTAKTIMES

यूं ही नहीं हुई 'अब्बाजान' 'चचाजान' की एंट्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है। भाजपा इसीलिए लगातार सपा पर मुस्लिम तुष्किरण का आरोप लगाकर उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति अपना रही है। मुख्यमंत्री से लेकर दूसरे भाजपा नेता भी अक्सर पूछते रहे हैं कि अखिलेश यादव को अब्बाजन शब्द में क्या आपत्तिजनक लगता है। भगवा खेमे का आरोप है कि सपा मुस्लिम वोट तो चाहती है। लेकिन, अब्बाजन शब्द से उसे समस्या है।

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

उत्तराखंड के बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण से जुड़ी एक और नई उपलब्धि

पारंपरिक प्रोडक्ट्स का उत्पादन किया जाता रहा है। अब उत्तराखंड सरकार ने ऐसे कृषि भूमि के आकार में वृद्धि करने पर प्रतिबद्धता जाहिर की है जिस पर राज्य के पारंपरिक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

महंत की मौत आत्महत्या या साजिश

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के रहस्य में सबसे अहम कमरे में मिला उनका सुसाइड नोट है। इसके हस्ताक्षर, राइटिंग, कई जगह कटिंग, तारीखों में बदलाव को लेकर तमाम सवाल खड़े होते रहे हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में इतना साफ हुआ है कि सुसाइड नोट पर जो हस्ताक्षर हैं वह नरेंद्र गिरि के ही हैं। हालांकि सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। हस्ताक्षर के अलावा सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की रिपोर्ट अभी साफ नहीं है।

1 min  |

October 2021
DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मुख्यमंत्रीधामी का शानदार शतक 100 दिन में 330 उपलब्धियां का रिकॉर्ड

ताबतड़तोड़ फैसले करके जनता का दिल जीतने वाले मुख्यमंत्री धामी की कार्यकुशलता से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व में भी मुरीद हो गया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी प्रशंसा कर उन्हें युवा ऊर्जावान और उत्साहित बताते हुए अपना मित्र तक बताया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें अन्तिम ओवर में मैच जिताने का माद्दा रखने वाले धाकड़ बल्लेबा बता चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखण्ड दौरे के दौरान धामी सरकार के कार्य से बेहद सन्तुष्ट नजर आए। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री धामी के ऊर्जावान नेतृत्व में सरकार ने काफी बेहतर काम किया है। 100 दिन के कार्यकाल का एक एक पल जनता को समर्पित रहा है। इन सौ दिनों में हमने जनता के हित में 330 से अधिक फैसले किए हैं।

1 min  |

October 2021
Holiday offer front
Holiday offer back