NIROG DARPAN - January - March 2020Add to Favorites

NIROG DARPAN - January - March 2020Add to Favorites

Subscribe to NIROG DARPAN

This magazine has been discontinued on Magzter and you'll not be able to subscribe to it. However, you can purchase the back issues of this magazine.

Geschenk NIROG DARPAN

In dieser Angelegenheit

In This Addition Al About Attaining Human Well-Being Through Good Food, Healthy Habits, Wellness, Health Care, Beauty Care, Personal Hygiene, Fitness & Lifestyle. It Also Deals About Physical And Mental Well Being Of Humankind.

नेगेटिविटी दूर करने के लिए ज़रूर पालिए पेट एनिमल्स

मेंटल डिसऑर्डर के कारण बहुत सारे हो सकते हैं। क्योंकि आज की दुनिया में हर व्यक्ति परेशान है। एक छोटी-सी परेशानी ही कब मानसिक समस्या में बदल जाती है पता नहीं चलता। पॉजिटिव एनर्जी के लिए आप क्या कर सकते हैं ये बहुत ज़रूरी है। क्या आपके घर में पेट एनिमल है? अगर आपका जवाब हां है तो आप स्ट्रेस जैसी परेशानी से कोसों दूर होंगे। जी हां घर में किसी पालतू पशु का होना बहुत अच्छा होता है। इससे न सिर्फ आपकी फिटनेस बनी रहती है बल्कि आपके जीवन में जो लोनलीनेस है वो भी खत्म होती है। पेट कोई भी हो वो अपने मालिक के प्रति लॉयल होते हैं। शायद इंसान भी आपका इतना अच्छा साथ नहीं निभा सकते जितना पेट निभाते हैं। उनके साथ आपका एक अलग ही तरह का अटैचमेंट हो जाता है। तो अगर आप भी अपने घर में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो एक पेट जरूर पालिए...

नेगेटिविटी दूर करने के लिए ज़रूर पालिए पेट एनिमल्स

1 min

मानवीय मूल्यों की शिक्षा

मानवीय मूल्य वे हैं, जो सम्पूर्ण मानव जाति ही नहीं, बल्कि समस्त प्राणी समुदाय की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं की सन्तुष्टि करते हैं। मूल्य मानव-जीवन को आर्दश बनाने के प्रयासों के लिये दीप स्तम्भ का कार्य करते हैं। सभ्यता और संस्कृति का जीवन मूल्यों से संबंध अनुलोम है, जीवन-मूल्य जितने उच्च होंगे, सभ्यता और संस्कृति भी उतनी ही महान् होगी। आज हम अपनी सभ्यता तथा संस्कृति से दूर हो गये हैं, कारण हमारे जीवन-मूल्यों का पतन होता जा रहा है...

मानवीय मूल्यों की शिक्षा

1 min

अजवाइन के इन फायदों को शायद आप नहीं जानते होंगे

हेल्दी फूड के बारे में सोचा जाए तो इसकी एक लंबी-चौड़ी लिस्ट है। कुछ के बारे में आप जानते होंगे, लेकिन फिर भी बहुत-सी चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में आप जानते नहीं होंगे। क्या आप अजवाइन के बारे में जानते हैं? अगर सच में अजवाइन बेनिफिट्स के बारे में आपको पता चलेगा तो आप चौंक जाएंगे। साधारण-सी समझी जाने वाली अजवाइन आपको इतने सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी दे सकती है। इसलिए इसके बारे में जानना वाकई बहुत ज़रूरी है। अजवाइन की मदद से एक्ने की समस्या भी आसानी से दूर की जा सकती है। यही नहीं डायबिटीज़ हो या फिर टीथ प्रॉब्लम्स हो, अजवायन सभी में फायदा करती है। स्ट्रेस को दूर करने में भी अजवाइन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा ऑर्थराइटिस के मरीजों के लिए तो ये रामबाण औषधि है। आइए इसके अन्य लाभ से आपको परिचित करवाएं...

अजवाइन के इन फायदों को शायद आप नहीं जानते होंगे

1 min

ड्राई कफ को कहिये बाय-बाय इन होम रेमेडीज़ से

सेल्फ केयर पर आप जितना ज़्यादा ध्यान देंगे आपका स्वास्थ्य उतना अच्छा रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको अलर्ट रहना पड़ेगा। अलर्ट से मतलब कोई जंग नहीं लड़ना है बस अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। वैसे आप कितनी भी कोशिश क्यों न कर लें साधारण सर्दी-खांसी तो आपको हो ही जाती है। मौसम का बदलना भी सर्दी-जुकाम का कारण हो सकता है। कारण कोई भी क्यों न हो लेकिन आपको इससे परेशानी तो होती ही है। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब आपकी खांसी ड्राई कफ में बदल जाती है। आप भी इस समस्या से बहुत परेशान हो चुके हैं तो होम रेमेडीज़ फॉर ड्राई कफ ज़रूर ट्राय कीजिये। इसमें आप काली मिर्च के अलावा तुलसी का प्रयोग भी कर सकते हैं। शहद के अलावा लहसुन भी आपके जिद्दी कफ को दूर करने में मदद करता है। आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं...

ड्राई कफ को कहिये बाय-बाय इन होम रेमेडीज़ से

1 min

कॉपलीट बॉडी वर्कआउट के लिए अपनाइए स्विमिंग को

स्पोर्ट्स एंड फिटनेस में जिन एक्सरसाइज़ को शामिल किया जाता है वह हमेशा काम आती हैं। कहने का अर्थ है कि आप उन्हें कभी भी करें आपको फायदा ही होगा। अब जैसे आप स्विमिंग को ही ले लीजिए। इतनी कारगर एक्सरसाइज़ है ये वेट लॉस के लिए। आप भी इसे करके अपना काफी वजन कम कर सकते हैं। इसे कार्डियो एक्सरसाइज़ेज़ में ही शामिल किया जाता है। इसमें होने वाला बैकस्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक थोड़े कठिन होते हैं, लेकिन होते काम के हैं। इसके अलावा ब्रैस्टस्ट्रोक भी स्विमिंग का ही एक हिस्सा है। ये सभी स्टाइल एक कम्पलीट बॉडी वर्कआउट होते हैं। हो सकता है शुरूआत में आपको थोड़ी समस्या आए। पर धीरे-धीरे सब ठीक होता जाता है। आइए आपको इससे जुड़े कुछ और फायदों के बारे में बताया जाए...

कॉपलीट बॉडी वर्कआउट के लिए अपनाइए स्विमिंग को

1 min

प्रीमैच्योर बेबीः क्या ज़रूरी है पेरेंट्स के लिए जानना ?

ऐसा कहा जाता है कि हर गर्भावस्था अलग होती है और डिलीवरी भी। ज़रूरी नहीं कि जो परिस्थिति एक महिला के साथ उसकी गर्भावस्था में हो वह अन्य महिलाओं के साथ भी हो। ऐसा ही एक प्रश्न जुड़ा हुआ है प्रीमैच्योर बेबी के बारे में। जी हां समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे प्रीमैच्योर बेबी कहलाते हैं। ऐसे बच्चों के जन्म लेने का कोई एक कारण नहीं होता। प्रीमैच्योर बेबी का अर्थ होता है अपरिपक्व। मतलब जिसके परिपक्व होने में अभी बहुत समय है, लेकिन फिर भी किसी विशेष कारण से वह वक्त से पहले ही जन्म ले चुका है। ऐसे बच्चों की विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है। क्योंकि ये बच्चे बहुत कमजोर होते हैं। इन बच्चों में इन्फेक्शन की संभावना भी बहुत होती है। जन्म के दौरान इनका लो बॉडी टेम्प्रेचर होता है। क्योंकि इन बच्चों में पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा इनमें जन्म के साथ ही हार्ट प्रॉब्लम्स की आशंका भी होती है। इन बच्चों में अक्सर जन्म के समय ब्रीदिंग प्रॉब्लम्स भी हो जाती है। इसके भी अनेक कारण हो सकते हैं। कभी-कभी किसी विशेष कारण से भी असामान्य प्रसूति करवाना पड़ सकती है। इस दौरान भी अपरिपक्व बच्चे के जन्म लेने की संभावना बनती है। आइये जानते हैं कि ऐसे बच्चों का जन्म और किन कारणों से हो सकता है और आपको इस दौरान क्या सावधानियां रखना चाहिए?

प्रीमैच्योर बेबीः क्या ज़रूरी है पेरेंट्स के लिए जानना ?

1 min

अब स्पाइस की मदद से कीजिये वेट लॉस

डाइट में छोटे-छोटे बदलाव आपके लिए बहुत काम के होते हैं। इसे समझना हम सबके लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन क्योंकि लोग इस बारे में जानते नहीं हैं, तो वो एक ही तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। इससे वेट लॉस में बहुत अधिक समस्या आती है। अच्छा चलिए इसे छोड़िये लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्पाइस मतलब मसालों से भी आप वेट लॉस कर सकते हैं? जी हां आपके किचन के ही कुछ मसाले वज़न कम करने में मददगार होते हैं। जैसे रेड चिली और ब्लैक पेपर आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अतिरिक्त कार्डमम और सिनेमन भी आपके वजन को कम करने में सहायक होते हैं...

अब स्पाइस की मदद से कीजिये वेट लॉस

1 min

किताब पढ़ने के फ़ायदे जानकर हो जायेंगे आप हैरान!

आप सेल्फ केयर का कितना ध्यान रखते हैं। क्या सच में रखते हैं? अगर नहीं रखते तो रखना चाहिए। सेहतमंद जीवन के लिए तो आपको कुछ कायदों को मानना ही चाहिए। अब अगर हम यह कहें कि किताब पढ़ने वाले ज़्यादा जीते हैं तो। अरे यह क्या? आप तो किताबों की ओर दौड़ पड़े। ऐसे नहीं पहले पूरी बात तो सुन लीजिये। किताबें तो वैसे भी आपकी लाइफ कोच होती हैं। किसी भी तरह की किताबें चाहे वह नॉवेल हो पढ़ने के अनेक फायदे हैं। आइये इन्हें हम जानते हैं...

किताब पढ़ने के फ़ायदे जानकर हो जायेंगे आप हैरान!

1 min

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल बन न जाये इनफर्टिलिटी का कारण?

सेल्फ केयर के लिए आप कुछ चीजों पर तो ध्यान देते हैं पर कुछ पर बिलकुल नहीं। लेकिन आपको हर उस बात पर गौर करना चाहिए जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जैसे आपकी कुछ आदतें। अब आप खुद देखिये कि इनफर्टिलिटी की समस्या इन दिनों कितनी बढ़ती जा रही है। चाहे महिला हो या पुरूष सभी में सामान रूप से ये स्थिति देखी जा रही है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? हर इनफर्टिलिटी का कारण तो नहीं, लेकिन फिर भी मोबाइल इनफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण हो सकता है। क्योंकि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के कारण अनेक तरह की समस्याएं महिलाओं और पुरूषों को हो सकती हैं। लेकिन इस बारे में जानकारी न होने के कारण लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। इसका खमियाज़ा एक बड़ी समस्या के रूप में उठाना पड़ता है। पुरुषों में इस कारण स्पर्म काउंट प्रभावित होते हैं। वहीं महिलाओं में ओव्यूलेशन में भी परेशानी आती है। इस कारण गर्भधारण करने में भी बहुत समस्याएं होती हैं। आइये इस विषय में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं...

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल बन न जाये इनफर्टिलिटी का कारण?

1 min

बढ़ता पॉल्यूशन कम कर रहा है आपकी जिंदगी

सेल्फ केयर को छोड़कर आप हर उस चीज़ को जानना चाहते हैं जो आपके फ़ायदे से जुड़ी है। अब भला ये बताइए कि आपको अपने आप से ही क्या दुश्मनी है? अपनी सेहत का ख्याल व्यक्ति को खुद रखना पड़ता है। लेकिन कई बार हम इतने ज़्यादा मजबूर हो जाते हैं कि चाहते हुए भी सेहत से समझौता करना पड़ता है। फिर हम इस सबमें बढ़ते हुए पॉल्यूशन को कैसे भूल सकते हैं? जी हां आजकल प्रदूषण इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन बना हुआ है। इसके कारण लोग न जाने कितनी सारी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसमें श्वसन रोग से लेकर एलर्जी और कैंसर जैसे भयानक रोग बढ़ रहे हैं। हेल्थ प्रॉब्लम्स के ज़्यादा होने का एक कारण कहीं न कहीं प्रदूषण ही है। एक तो वैसे ही हमारी लाइफस्टाइल बहुत बदल गई है। उस पर हर जगह से शुद्धता जैसे खत्म ही होती जा रही है। इसका शिकार न केवल बच्चे और बुजुर्ग, बल्कि अधिक संख्या में युवा भी हो रहे हैं। लोगों में इम्युनिटी कम होती जा रही है। अब प्रश्न ये है कि ऐसा क्या करें जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही इस प्रदूषित वातावरण में खुद को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए इस बारे में और जानकारी लेते हैं...

बढ़ता पॉल्यूशन कम कर रहा है आपकी जिंदगी

1 min

विटामिन्स बढ़ाए त्वचा की रंगत

यूं तो हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स का अपना अपना महत्व है, सभी विटामिन्स शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक हैं। परंतु हमारी त्वचा के लिए विटामिन्स की प्रमुख भूमिका है। इन विटामिन्स को सैलिसिलिक एसिड, बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड और बीएचए भी कहते हैं। ये ऑयली स्किन और पिम्पल्स वाली स्किन के लिए बेहद असरदार होते हैं। जो लोग अपने भोजन को पौष्टिक बनाकर इन चीज़ों का प्रयोग करते हैं उनकी त्वचा भी खूबसूरत बनी सकती है। और जो लोग इन चीज़ों को शामिल नहीं करते, उनकी त्वचा में भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। आइये आप सभी को विस्तार से विटामिन्स से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया जाये...

विटामिन्स बढ़ाए त्वचा की रंगत

1 min

ब्रेकफास्ट न करना दिमाग को भी कर सकता है बीमार

शरीर के लिए आप पौष्टिक खाना खा सकते हैं, लेकिन ब्रेन हेल्थ के लिए क्या करेंगे? ये प्रश्न आपके मन में भी आता ही होगा। वैसे आप जो भी खाते हैं उन सबका असर आपके पूरे शरीर पर होता है। ऐसे ही ब्रेकफास्ट आपके शरीर के साथ ब्रेन फंक्शन में भी सहायक होता है। सुबह आप जो हेल्दी फूड खाते हैं वो बॉडी को एनर्जी देने के साथ ब्रेन को भी एनर्जी देता है। क्योंकि आपके द्वारा खाई गई हर चीज़ नर्वस सिस्टम को भी पोषित करती है। आप तो जानते ही हैं कि ब्रेकफास्ट आपके लिए कितना ज़रूरी है। जो लोग नियमित रूप से अपना नाश्ता लेते हैं, वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज़्यादा स्वस्थ रहते हैं। क्योंकि नाश्ता आपके दिन की सबसे अहम खुराक है। अब ये जानना जरूरी है कि वो ब्रेन फूड क्या होना चाहिए जो आपको हेल्दी रखे? चलिए देर नहीं करते, आपको इस बारे में जानकारी देते हैं...

ब्रेकफास्ट न करना दिमाग को भी कर सकता है बीमार

1 min

किडनी प्रॉब्लम्स को दूर रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

किडनी हेल्थ हर इंसान के लिए बहुत मायने रखती है। क्योंकि इस पर किसी भी तरह की समस्या का होना आपके जीवन के लिए भी खतरा बन सकता है। लोगों में बढ़ती किडनी प्रॉब्लम्स एक बड़ी परेशानी है। इसमें कुछ बुरी आदतें जैसे स्मोकिंग और अल्कोहल भी जिम्मेदार हो सकती हैं। किडनी हेल्थ को बनाने के लिए आपको कुछ छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे। इससे न केवल आपकी किडनी अच्छे से काम करेंगी बल्कि आपको अन्य लाभ भी होंगे। क्या आप जानते हैं कि यूरिन को रोकना भी आपको किडनी से जुड़ी बीमारी का शिकार बना सकता है। आजकल किडनी फेलियर से होने वाली मृत्यु की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। ये वाकई एक चिंता का विषय है। किडनी से संबंधित बीमारियां किसी भी व्यक्ति, वर्ग को अपना शिकार बना सकती हैं। इसलिए सभी के लिए ज़रूरी है कि वो अपने स्वास्थ्य की देखभाल अच्छे से करें। कुछ छोटे-छोटे प्रयास करके आप अपनी किडनी के साथ स्वास्थ्य का ध्यान भी रख सकते हैं...

किडनी प्रॉब्लम्स को दूर रखने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

1 min

बच्चा जब हठ करे

हठ शब्द की चर्चा होते ही सबसे पहले हमारे जहन में बच्चों का ख्याल आता है। बाल हठ तो बाल हठ है। इसे पूरा करना कभी-कभी तो सुई के छेद से हाथी गुजारने जैसा हो जाता है। लेकिन बहुत बार हद या ज़िद की स्थिति इतनी अधिक बढ़ जाती है कि परिवार में तनाव बढ़ता जाता है। यदि आप सही समय पर ध्यान नहीं देते हैं तो फिर जिद्दी बच्चे को संभालना और मुश्किल हो जाता है...

बच्चा जब हठ करे

1 min

हंसिए और स्वस्थ रहिए

जीवन के लिए हास्य नितांत आवश्यक है, पर आज जब संसार प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है, भौतिक सुखों की | उपलब्धि में मानव अपनी अमूल्य हंसी खो बैठा है। इस तेज़ दौड़ में हम कहीं अपनों से ही पीछे न रह जाएं, यह भय हमे हर-पल कचोटता रहता है। भाई-चारे, सहानुभूति, सहृदयता,मानवीय संवेदना एवं स्नेह-प्रेम के नितांत अभाव ने आज केवल पारस्परिक ईर्ष्या, द्वेष, जलन को ही प्रोत्साहन दिया है। इस अंधी दौड़ में प्रथम आने की व्यस्तता ने हमारे मुंह से | हंसी छीन ली है। आज हमारे पास इतना समय है कि हम दो घड़ी हंस लें-हंसा लें। परंतु यदि सच पूछा जाए, तो मनुष्य | और जानवर में अंतर ही क्या है, सिवाय इसके कि मनुष्य हंस सकता है परंतु जानवर हंस नहीं सकता। अर्थात् हंसना मानवता का गुण है और न हंसना आपको मानवता से कुछ दूर कर देता है...

हंसिए और स्वस्थ रहिए

1 min

ज्योतिषीय तरीके, जो बनायेंगे आपके एग्ज़ाम रिज़ल्ट को और भी बेहतरीन

एस्ट्रोलॉजी आपके पूरे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे अनके समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। जैसे हम एग्जाम रिजल्ट की बात ही करें। जी हां रिजल्ट आने के पहले बच्चों के साथ माता-पिता को भी चिंता रहती है। क्योंकि कई बच्चों का मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगता, कुछ को तो परीक्षा का भय घेरे रहता है। जिसकी वजह से उनका एग्जाम रिजल्ट अच्छा नहीं होता। इसके लिए सरस्वती यंत्र और गणेश पूजा से बहुत लाभ मिलता है। ज्योतिष किस प्रकार पढ़ाई में आपकी सहायता कर सकता है? आइये जानते हैं...

ज्योतिषीय तरीके, जो बनायेंगे आपके एग्ज़ाम रिज़ल्ट को और भी बेहतरीन

1 min

Lesen Sie alle Geschichten von NIROG DARPAN

NIROG DARPAN Magazine Description:

VerlagAV Media Serivces

KategorieHealth

SpracheHindi

HäufigkeitQuarterly

Nirog Darpan is a national Health Magazine. Dedicated for Physical, Mental, Emotional, Spiritual Well-Being & Focuses exclusively on Health, Fitness, Wellness, Beauty, Ayurveda, Naturopathy, Homeopathy, Exercise, Nutrition, Yoga, Meditation & Hospitality among other things. This Magazine provides the latest information on how to maintain a Healthy & Wholesome Lifestyle, for Today's Men & Women. Nirog Darpan is packaged in such a way that keeps in mind the reader's benefit in day-to-day life.

  • cancel anytimeJederzeit kündigen [ Keine Verpflichtungen ]
  • digital onlyNur digital
MAGZTER IN DER PRESSE:Alle anzeigen