Facebook Pixel लग्नानुसार ज्योतिष के महत्त्वपूर्ण सूत्र | Jyotish Sagar - religious-spiritual - Læs denne artikel på Magzter.com

Prøv GOLD - Gratis

लग्नानुसार ज्योतिष के महत्त्वपूर्ण सूत्र

Jyotish Sagar

|

January 2024

मिथुन लग्न के जातकों को भाग्य में कमी का अनुभव होता है। बुध एवं शुक्र का सम्बन्ध सर्वाधिक शुभ फलदायक होता है। गुरु एवं शुक्र की युति दशम भाव में राजयोग के फल प्रदान करती है।

लग्नानुसार ज्योतिष के महत्त्वपूर्ण सूत्र

ज्योतिष में कोई ग्रह सभी जन्मपत्रिकाओं में एक समान फल देने वाला नहीं बताया गया है। ग्रह की शुभाशुभता और उसका कारकत्व भावेश पर आधारित होता है। ग्रह जिस भाव का स्वामी होता है, उसके अनुरूप मुख्य रूप से फल देने वाला बनता इस तरह हम ग्रहों की शुभाशुभता लग्न के अनुरूप निर्धारित कर सकते हैं। प्रस्तुत आलेख में विभिन्न लग्नों से सम्बन्धित ऐसे ही कतिपय सूत्र दिए जा रहे हैं, जो कि ज्योतिष के शिक्षार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

मेष लग्न

मेष लग्न में सूर्य सदैव शुभ माना गया है। इस लग्न के लिए गुरु भाग्येश होने से शुभ फलदायक है। मंगल यद्यपि अष्टमेश है, परन्तु लग्नेश होने के कारण उसे अष्टम का दोष नहीं लगता। बुध, शुक्र एवं शनि अशुभ होते हैं। शुक्र यद्यपि मारकेश है, परन्तु इसकी तुलना में बुध एवं शनि अधिक अशुभ फलदायक होते हैं। सूर्य एवं चन्द्रमा का सम्बन्ध राजयोगकारक होता है, किन्तु उसमें स्थिरता नहीं होती। गुरु–शनि का योग यद्यपि शुभ नहीं कहा गया है, परन्तु व्यवहार में इसे शुभ फल देता हुआ देखा गया है। मंगल एवं गुरु की चतुर्थ भाव में उपस्थिति धन-सम्पत्तिकारक होती है। भाग्योन्नतिकारक वर्ष 16, 22, 28 एवं 36 होते हैं। इस लग्न के व्यक्तियों का सिंह, तुला एवं धनु लग्न वाले व्यक्तियों से प्रेम, विवाह एवं मित्रता का सम्बन्ध सफल होता है।

वृषभ लग्न

वृषभ लग्न में शनि सर्वाधिक शुभ ग्रह है। केन्द्रेशत्रिकोणेश होकर वह योगकारक है और उसका शुक्र के साथ सम्बन्ध राजयोग बनाता है। वृषभ लग्न में बुध भी प्राय: शुभ फलदायक होता है, परन्तु वह मारकेश भी माना जाता है। बुध की तुलना में मंगल प्रबल मारक होता है। लग्न, सप्तम या अष्टम भाव में स्थित मंगल अग्नि, आग्नेयास्त्र अथवा दुर्घटना में मृत्यु की आशंका उत्पन्न करता है। गुरु सामान्यत: शुभ नहीं होता। सूर्य एवं चन्द्रमा त्रिकोणेश के साथ सम्बन्ध बनाकर प्राय: शुभ हो जाते हैं। शुक्र यद्यपि त्रिकेश है, परन्तु वह अशुभ नहीं होता। भाग्योदयकारक वर्ष 25, 28, 36 एवं 42 होते हैं। कन्या, वृश्चिक एवं मकर राशि वालों से प्रेम विवाह एवं मित्रता प्राय: सफल होती है।

मिथुन लग्न

FLERE HISTORIER FRA Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Translate

Share

-
+

Change font size