يحاول ذهب - حر
नवजात को प्रदूषण से बचाएं बनाएं सुरक्षित 'एयर बबल'
December 2025
|Grehlakshmi
बढ़ते वायु प्रदूषण ने आज नवजात शिशुओं की पहली सांस तक को असुरक्षित बना दिया है। नाजुक फेफड़ों वाले ये छोटे बच्चे धूल, धुएं और जहरीले कणों के बीच जीने को मजबूर हैं। माता-पिता के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती है- अपने बच्चे को इस अदृश्य खतरे से बचाना।
देश की हवा में बढ़ते जहरीले कण आज नवजात शिशुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। जन्म लेते ही जिन बच्चों को पहली सांस में शुद्ध हवा मिलनी चाहिए, वे धुएं, धूल और पी.एम. 2.5 जैसे सूक्ष्म विषैले कणों को अपने नाजुक फेफड़ों में भरने को मजबूर हैं। नवजात शिशुओं की सांस नलियां बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए प्रदूषण का हर कण उन पर कई गुना ज्यादा असर डालता है। इसी कारण तेज सांस, खांसी, सीने में जकड़न और संक्रमण का खतरा इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ता प्रदूषण हमारी आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर गहरा और दीर्घकालिक असर छोड़ रहा है।
अक्सर हम यह नहीं समझ पाते कि रोजाना होने वाली थकान, खांसी, आंखों में जलन, सांस फूलना या सिरदर्द की असली वजह हवा में बढ़ा प्रदूषण है। इस प्रदूषण का सबसे गंभीर असर उन पर पड़ रहा है जो हमारी दुनिया में आए ही अभी हैं। जन्म के समय उन्हें जो पहली सांस मिलनी चाहिए वह शुद्ध हवा होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से आज उनकी पहली ही सांस प्रदूषित हवा में जा रही है। दिल्ली का हाल तो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। एयर क्वालिटी इतनी खराब है कि एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर तक कह चुके हैं- 'दिल्ली की हवा में रहना सुरक्षित नहीं है।' विकास के नाम पर ऊंची-ऊंची इमारतें तो बन रही हैं, लेकिन उनमें रहने वाले लोग रोज अपने फेफड़ों में जहर भरने पर मजबूर हैं। पर्यावरण दिन-ब-दिन दम तोड़ रहा है और इंसानी जिंदगी मुश्किल होती जा रही है।
कमजोर प्रतिरोधक क्षमता पर हमला
नवजात शिशु का इम्यून सिस्टम बहुत संवेदनशील होता है। उनका शरीर बाहरी वातावरण के खिलाफ लड़ने के लिए अभी तैयार नहीं होता। ऐसे में जब प्रदूषण का स्तर 'सीवियर' श्रेणी में पहुंच जाता है, तो यह बच्चों के लिए कई गुना खतरनाक साबित होता है।
हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया उन्हें सबसे जल्दी प्रभावित करते हैं।
هذه القصة من طبعة December 2025 من Grehlakshmi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Grehlakshmi
Grehlakshmi
12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग
साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर
पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें
जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
4 mins
December 2025
Grehlakshmi
जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक
जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया
होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना
क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर
त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो
अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।
1 mins
December 2025
Grehlakshmi
घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती
सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
