يحاول ذهب - حر
दूषित पेयजल से गहराता संकट
January 14, 2026
|Jansatta
देश में जल आपूर्ति अवसंरचना की जर्जर स्थिति और गुणवत्ता परीक्षण की कमजोर व्यवस्था ने शहरी और ग्रामीण जीवन के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल दिया है। इंदौर की त्रासदी एक चेतावनी है कि व्यवस्था में अब सुधार की नितांत आवश्यकता है।
जल प्रदूषण आज मनुष्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। यह प्रबंधन में लापरवाही बरतने का भी नतीजा है। जल के संरक्षण और उसकी स्वच्छता को लेकर योजना बनाने तथा उसे क्रियान्वित करने में गंभीरता एवं कुशलता का अभाव रहता है। घर-घर जल पहुंचाने की योजना जरूर अच्छी है। मगर इसी के साथ नदियों की सफाई और जल आपूर्ति करने करने वाली पाइपलाइनों की समय-समय पर जांच की जाती, तो समस्या गंभीर नहीं होती। इंदौर में दूषित पेयजल के सेवन से हुई लोगों की मौत ने एक बार फिर यह उजागर कर दिया है कि भारत का जल संकट केवल मात्रा का नहीं, बल्कि गुणवत्ता, निगरानी और शासन की गंभीर विफलताओं का परिणाम है। यह घटना किसी एक शहर या राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस अदृश्य संकट का प्रतीक है, जो देश के लगभग हर शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्र में अलग-अलग रूपों में मौजूद है। जल, जिसे जीवन का आधार माना जाता है, जब वही जीवन के लिए ही घातक बन जाए, तब यह प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि संस्थागत असफलता का संकेत है।
संयुक्त राष्ट्र की विश्व जल रपट 2024 के अनुसार, विश्व की लगभग 2.2 अरब आबादी को आज भी सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं है। भारत, जहां विश्व की अठारह फीसद जनसंख्या निवास करती है और जहां मीठे जल संसाधनों का मात्र चार फीसद हिस्सा उपलब्ध है, वह इस वैश्विक जल संकट के केंद्र में है। मगर इंदौर की घटना स्पष्ट करती है कि चुनौती केवल जल की उपलब्धता तक सीमित नहीं, बल्कि यह सवाल भी उतना ही अहम है कि जो जल उपलब्ध कराया जा रहा है, वह कितना सुरक्षित और उपयोग के योग्य है। घरों तक पहुंचाए जा रहे जल की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी का अभाव अब भी बन हुआ है, जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है।
هذه القصة من طبعة January 14, 2026 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta
दिल्ली को हराकर विदर्भ सेमीफाइनल में पहुंचा
यश राठौड़ और अथर्व तायडे ने खेली अर्धशतकीय पारी, कर्नाटक से होगा मुकाबला
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
'डिजिटल अरेस्ट' मामले में केंद्र सख्त
गृह मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय समिति बनाई
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
दूषित पेयजल से गहराता संकट
देश में जल आपूर्ति अवसंरचना की जर्जर स्थिति और गुणवत्ता परीक्षण की कमजोर व्यवस्था ने शहरी और ग्रामीण जीवन के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल दिया है। इंदौर की त्रासदी एक चेतावनी है कि व्यवस्था में अब सुधार की नितांत आवश्यकता है।
5 mins
January 14, 2026
Jansatta
असम और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी नौ अमृत भारत ट्रेन
भारतीय रेल असम और पश्चिम बंगाल से देश के विभिन्न भागों को जोड़ने के लिए नौ अमृत भारत रेलगाड़ियों का संचालन जल्द शुरू करेगी।
1 min
January 14, 2026
Jansatta
बिगड़ते पर्यावरण के बीच प्रवासी पक्षियों ने राह बदली, देरी से पहुंच रहे
बिगड़ते पर्यावरण के चलते प्रवासी पक्षियों ने अपनी राह बदल दी है। उन्होंने केवल राह ही नहीं बदली बल्कि अपने आगमन के समय और तिथि में भी परिवर्तन किया है। इस बार विदेश से प्रवासी पक्षी जलवायु परिवर्तन के कारण एक पखवाड़े की देरी से उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में पहुंचे।
2 mins
January 14, 2026
Jansatta
ईरान में अशांति से भारतीय बासमती चावल का निर्यात हुआ प्रभावित
उद्योग संगठन ने कहा
3 mins
January 14, 2026
Jansatta
ट्रंप की धमकी, ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% शुल्क
भारत, चीन और यूएई पर पड़ सकता है असर
2 mins
January 14, 2026
Jansatta
आशा किरण आश्रय गृह का होगा कायाकल्प, खर्च होंगे 2.66 करोड़
दिल्ली सरकार ने रोहिणी, सेक्टर-1 स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग और विक्षिप्त लोगों के लिए बनाए गए आशा किरण आश्रय गृह के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और इसके कायाकल्प के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है।
1 mins
January 14, 2026
Jansatta
जलभराव से मिलेगी निजात, 64 करोड़ से बनेगा नांगलोई-नजफगढ़ रोड
राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने
1 min
January 14, 2026
Jansatta
पतंगबाजी के लिए छतों को किराए पर लेने की परंपरा
पुराने अहमदाबाद शहर में जीवंत हो उठता है उत्तरायण पर्व| छत ऐसे मंच बन जाती हैं जहां यादें रची जाती हैं
2 mins
January 14, 2026
Listen
Translate
Change font size
