يحاول ذهب - حر

शहर में नया कोतवाल

January 11, 2026

|

Jansatta

अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति की ओर से मोनरो सिद्धांत की घोषणा के दो सौ वर्ष बाद, और इसकी शक्ति एवं प्रभावशीलता पर व्यापक संदेह के बावजूद वहां के 47वें राष्ट्रपति ने इस सिद्धांत का आह्वान किया। मुझे लगता है कि वर्तमान परिस्थितियों की कल्पना 1823 में भी नहीं की गई थी।

राष्ट्रपति जेम्स मोनरो के नाम पर बनाए गए इस सिद्धांत ने यूरोपीय शक्तियों को अमेरिकी महाद्वीप में नव स्वतंत्र राष्ट्रों के मामलों में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी थी। दो जनवरी, 2026 की रात को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सिद्धांत के हर बुनियादी नियम का उल्लंघन किया। उन्होंने अमेरिका की सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करते हुए एक संप्रभु देश पर आक्रमण किया, वहां निर्वाचित राष्ट्रपति को बंदी बनाया और उन्हें न्यूयार्क की एक आपराधिक अदालत में मुकदमे के लिए ले गए। यह मोनरो सिद्धांत का एक आश्चर्यजनक विस्तार था। किसी भी विदेशी शक्ति ने वेनेजुएला के मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया था। वेनेजुएला की जनता ने निकोलस मादुरो को राष्ट्रपति चुना था, हालांकि चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मादुरो ने भले ही अलोकतांत्रिक और सत्तावादी रुख अपना लिया हो, लेकिन ऐसा करने वाले वे पहले निर्वाचित शासक नहीं हैं।

वर्चस्ववादी राष्ट्रपति

इस नए सिद्धांत को बुश-ट्रंप सिद्धांत कहना उचित होगा। इसका सबसे करीबी उदाहरण पनामा में अमेरिकी हस्तक्षेप (1989) था। राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने पनामा पर आक्रमण किया, वहां की सेना को हराया, राष्ट्रपति नोरिएगा को वेटिकन दूतावास में शरण लेने के लिए मजबूर किया और अंततः उन्हें आत्मसमर्पण करने पर विवश किया। अमेरिका का घोषित लक्ष्य पनामा में सत्ता परिवर्तन था। इस सैन्य कार्रवाई के साथ अमेरिका इस क्षेत्र का नया सरदार बन गया।

المزيد من القصص من Jansatta

Jansatta

पुणे ग्रैंड टूर साइकिल में दिखेगा इतिहास, धरोहर व सांस्कृतिक विरासत का संगम

पांच दिनों तक चलने वाली पुणे की पहली ग्रैंड टूर साइकिल रेस (पुणे ग्रैंड टूर) 19 जनवरी से शुरू होगी।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta

कोहली शतक से चूके, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

तेज गेंदबाज हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज व प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए

time to read

1 mins

January 12, 2026

Jansatta

सोफी डिवाइन शतक से चूकीं, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

महिला प्रीमियर लीग में रविवार को गुजराज टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta

Jansatta

दिल्ली में शीतलहर, कई स्थानों पर पारा तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे

मौसम विभाग ने कहा, दो दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना

time to read

2 mins

January 12, 2026

Jansatta

शुभेंदु के काफिले पर हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रपट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम मेदिनीपुर में पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए कथित हमले को लेकर उनके कार्यालय से रपट तलब की है।

time to read

1 mins

January 12, 2026

Jansatta

सोमनाथ पुनर्निर्माण का विरोध करने वाले अब भी सक्रिय, उन्हें हराना है

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

time to read

3 mins

January 12, 2026

Jansatta

भारत की वित्तीय मदद से तैयार पहला 'बेली ब्रिज' यातायात के लिए खोला गया

चक्रवात प्रभावित श्रीलंका में भारत की वित्तीय मदद से तैयार पहला 'बेली ब्रिज' रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta

बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र के नहीं होगी सड़क की खुदाई

वसूला जाएगा पुनर्स्थापना शुल्क, शहरी विकास विभाग विकसित करेगा आनलाइन प्रणाली

time to read

1 mins

January 12, 2026

Jansatta

चांसलर मर्ज का भारत दौरा आज से, रक्षा साझेदारी पर रहेगा जोर

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की दो दिन की भारत यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है।

time to read

1 min

January 12, 2026

Jansatta

जेएनयू : अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर विद्यार्थी परिषद ने उठाए सवाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में अपने कार्यकर्ताओं पर की जा रही चयनात्मक कार्रवाई को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

time to read

1 min

January 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size