يحاول ذهب - حر
गर्दिश में 'आवारा'
January 18, 2026
|Jansatta Lucknow
ज कपूर की फिल्म 'आवारा' का गीत, 'आवारा हूं, या गर्दिश में हूं, आसमान का तारा हूं' ने सड़कों की जिंदगी को एक रुमानियत दी थी।
-
भारतीय शहरों में यह रुमानियत सड़कों पर कुत्तों को लेकर भी उमड़ी। आवारा कुत्तों को खिलाने व उनकी देखभाल करने का एक बड़ा तबका तैयार हुआ। जल्द ही यह रुमानियत खौफ में बदल गई, जब आवारा कुत्तों के काटने से लोगों की जान पर बन आई। क्या बच्चे और बड़े, सभी आवारा कुत्तों के काटने के शिकार हुए। भारत में बढ़ते
भारत में कम से कम छह करोड़ आवारा कुत्ते हैं। हालांकि, साल 2019 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ऐसे कुत्तों की संख्या 1.53 करोड़ है। सर्वेक्षणों में अकेले दिल्ली में लगभग 10 लाख कुत्ते पाए गए। इसी से संबंधित एक और तथ्य यह है कि वैश्विक स्तर पर रेबीज से होने वाली मौत में से एक तिहाई से अधिक भारत में होती हैं।
ज्यादातर पश्चिमी देशों के विपरीत, भारतीय संस्कृति और कानून कुत्तों को मारने पर रोक लगाते हैं। इसके बजाय, कुत्तों को पकड़ा जाता है, उनका बंध्याकरण किया जाता है, उन्हें टीका लगाया जाता है और सबसे अहम यह है कि उन्हें उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ दिया जाता है।
अगस्त 2025 में हालात बदल गए। कई बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ कर आश्रय स्थलों या पशुशालाओं में रखने का संक्षिप्त आदेश दिया और दशकों में पहली बार सड़कों को कुत्तों से मुक्त करने का वादा किया। हालांकि यह आदेश अव्यावहारिक था। लाखों कुत्तों के लिए आश्रय स्थल होना असंभव है। इसका पशु अधिकार समूहों की ओर से तीखा विरोध हुआ। दो दिन के भीतर, अदालत ने अपना फैसला पलट दिया और लंबे समय से चली आ रही बंध्याकरण नीति को बहाल कर दिया।
बाद के फैसलों ने इस विषय पर ध्यान केंद्रित किया है। नवंबर 2025 में अदालत ने देश भर के स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक परिवहन क्षेत्रों से कुत्तों को हटाने का आदेश दिया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगाया और उन्हें दूर रखने के लिए बाड़ लगाने को प्रोत्साहित किया।
هذه القصة من طبعة January 18, 2026 من Jansatta Lucknow.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
यूरोपीय संघ ने निर्यात लाभ छूट को रोका, भारत से कारोबार पर असर संभावित
यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक जनवरी, 2026 से भारत और दो अन्य देशों को सामान्यीकृत तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) के तहत कुछ क्षेत्रों को दिए गए विशेष निर्यात लाभ को स्थगित कर दिया है।
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
निर्वाचन आयोग का नया एप 'ईसीआइनेट' जारी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने भ्रामक सूचनाओं से मुकाबले का हथियार बताया
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
तमिलनाडु में राजग की बैठक, प्रधानमंत्री आज करेंगे चुनावी शंखनाद
तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अन्नाद्रमुक नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की चली लंबी बैठकों के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे।
2 mins
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
तिलोत्तमा 10 मीटर एअर राइफल महिला ट्रायल में शीर्ष स्थान पर
शानदार फार्म में चल रही निशानेबाज तिलोत्तमा सेन ने गुरुवार को राष्ट्रीय ट्रायल में महिलाओं की 10 मीटर एअर राइफल स्पर्धा के टी वन फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
गोल्फ संघ को सरकार व अदालतों का समर्थन प्राप्त है : बिभूति भूषण
भारतीय गोल्फ संघ (आइजीयू) के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बिभूति भूषण ने गुरुवार को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया।
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
फिल्मों की कहानी और निर्देशन में भारी बदलाव
भारतीय फिल्म उद्योग ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।
2 mins
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
सरफराज व सिद्धेश के शतक, मुंबई के चार विकेट पर 332 रन
सरफराज खान और सिद्धेश लाड के शानदार शतकों की बदौलत तालिका में शीर्ष पर चल रही मुंबई ने गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ अपने रणजी ट्राफी मुकाबले के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 332 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
सिंधु और लक्ष्य इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने गुरुवार को सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
1 min
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
वक्त बनाम विवेक
तेजी से फैलते उपभोक्तावादी तंत्र के बीच 'फास्ट-कामर्स' यानी तुरंत सामान हासिल करना या उसकी आपूर्ति करने का तंत्र एक ऐसी आक्रामक व्यवस्था बनकर उभरा है, जो सुविधा के नाम पर समाज की संवेदनात्मक परतों, बाजार की स्वाभाविक लय और अर्थव्यवस्था की स्थायी संरचनाओं को भीतर ही भीतर क्षीण कर रहा है।
3 mins
January 23, 2026
Jansatta Lucknow
दायित्व का बोझ और शिक्षक की गरिमा
किसी भी राष्ट्र में शिक्षक की गरिमा का क्षरण उस समाज की आत्मबोधहीनता का संकेत होता है। शिक्षक की उपेक्षा किसी एक वर्ग का अपमान नहीं, बल्कि वह उस विचार की उपेक्षा होती है कि ज्ञान, विवेक और प्रश्न पूछने की क्षमता किसी समाज के लिए कितनी आवश्यक है।
5 mins
January 23, 2026
Listen
Translate
Change font size

