يحاول ذهب - حر

सरकारी मदद की खाद मांग रहा बुरहानपुर का केला

November 24, 2025

|

Business Standard - Hindi

मध्य प्रदेश का बुरहानपुर सदियों से सूती कपड़े का बड़ा उत्पादन केंद्र रहा है। मगर पिछले कुछ साल से इस जिले ने केले की खेती में भी अपनी पहचान बनाई है। अब यह देश का प्रमुख केला उत्पादक जिला बन गया है और केले की खेती से उसके उद्योगों तक की नई पहचान यह हासिल कर रहा है।

- रामवीर सिंह गुर्जर

सरकारी मदद की खाद मांग रहा बुरहानपुर का केला

बुरहानपुर में केले से कई उत्पाद बनने लगे हैं, जिनमें केले के चिप्स प्रमुख हैं। खाने-पीने के व्यंजनों के अलावा केला घड़ी, बैग, चटाई, टोपी, राखी, चाबी के छल्ले, दीये और झाडू आदि बनाने में भी काम आता है। इतना ही नहीं, बुरहानपुर में केले से सैनिटरी नैपकिन, जैविक खाद, प्लाईवुड, कपड़ा और जैव ईंधन भी बन रहे हैं। मगर पिछले कुछ समय से किसानों को केले के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे चिंतित उद्यमी कहते हैं कि सरकार मदद करेगी तो बुरहानपुर में केले का बड़ा उद्योग खड़ा हो सकता है।

बुरहानपुर में केले की खेती की शुरुआत 1960 के दशक में मानी जाती है। अब यह जिला न केवल मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा केला उत्पादक जिला है, बल्कि देश के प्रमुख केला उत्पादक जिलों में भी शुमार है। मध्य प्रदेश के केले की कुल खेती में बुरहानपुर जिले की हिस्सेदारी करीब 72 फीसदी है। बुरहानपुर जिले के केला किसान जावेद शेख ने बताया कि केले की खेती हर साल बढ़ रही है क्योंकि यहां का केला अच्छा माना जाता है। किसानों को भी पिछले कुछ साल में केले के अच्छे दाम मिले हैं, इसलिए खेती में उनकी दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। केला किसान अतुल पाटिल कहते हैं कि बुरहानपुर का केला अच्छी गुणवत्ता वाला और लंबा होता है। साथ ही बुरहानपुर के केले में मिठास भी अधिक रहती है। इसलिए इसकी मांग बढ़ने के साथ यहां केले की खेती खूब होने लगी और पिछले 5-6 साल में केले का रकबा बहुत तेजी से बढ़ा।

सरकारी आंकड़े भी बुरहानपुर में केले की खेती बढ़ने की बात कहते हैं। मध्य प्रदेश के बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2024 में मध्य प्रदेश में 25,589 हेक्टेयर रकबे में केले की खेती की गई और इससे 17.91 लाख टन केला उत्पादन हुआ। इससे पहले 2019 में 20,522 हेक्टेयर में 14.36 लाख टन केला हुआ था। जाहिर है कि पिछले 6 साल में बुरहानपुर में केले की खेती करीब 25 फीसदी बढ़ गई है। इस दौरान केले का उत्पादन भी उतना ही (25 फीसदी) बढ़ा है। बुरहानपुर में केले की खेती करने वाले किसानों की संख्या 18,000 से 20,000 के बीच है।

المزيد من القصص من Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो

बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन

देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।

time to read

1 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

वोडा को 10 साल की राहत

एजीआर बकाये पर सरकार से मदद

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव

शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।

time to read

4 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार

इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

इक्विटी फंडों में निवेश घटा

निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट

time to read

2 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम

सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Business Standard - Hindi

बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार

बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।

time to read

3 mins

January 10, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size