Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com

يحاول ذهب - حر

'मजबूत आईटी ढांचा सबके लिए जरूरी'

October 31, 2025

|

Business Standard - Hindi

देश की अग्रणी एआई सीआरएम प्लेटफॉर्म सेल्सफोर्स इंडिया की चेयरपर्सन और सीईओ व पूर्व बैंकर अरुंधती भट्टाचार्य ने बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समिट 2025 में निवेदिता मुखर्जी के साथ बातचीत की। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पहली महिला चेयरपर्सन रहीं भट्टाचार्य ने बताया कि एक मजबूत आईटी व्यवस्था सभी संगठनों के लिए महत्त्वपूर्ण है। संपादित अंशः

'मजबूत आईटी ढांचा सबके लिए जरूरी'

सेल्सफोर्स में आए अब आपको 5 साल हो गए हैं, स्टेट बैंक से आने के बाद आप तकनीक की दुनिया को किस तरह से देखती हैं?

जब मैं बैंक में थी, तब भी मुझे एक विश्वास था और अब भी है कि अगर कोई संकठन आईटी को गंभीरता से नहीं लेता तो एक निश्चित समय के बाद उसका टिके रहना मुश्किल है। यह मायने नहीं रखता कि आपकी किराना की दुकान है या आप एचआर, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग या सेवा क्षेत्र में हैं। मजबूत आईटी व्यवस्था सभी संगठनों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। अब हम एजेंटिक एआई के साथ काम कर रहे हैं। पिछले 13 महीनों में हमने लंबी दूरी तय की है और एजेंटिक उद्यमों की घोषणा कर रहे हैं। तकनीक की दुनिया में भी बदलाव की गति अभूतपूर्व है।

स्टेट बैंक की दुनिया से तकनीक की गति तक बदलाव कैसा रहा?

स्टेट बैंक एक अच्छी चीज सिखाता है कि आप सीखते हुए नेतृत्व कैसे कर सकती हैं। आपका नियमित स्थानांतरण होता है, विभिन्न जगहों पर, विभिन्न पदों पर, समुदायों में और टीमों के साथ आपको काम करने का मौका मिलता है। मैं अक्सर कहा करती थी कि स्टेट बैंक में मेरे जैसी महिला के लिए नियम सरल है- जिस क्षण मुझे अपने बाल काटने के लिए एक अच्छा व्यक्ति मिल जाता है और कोई ऐसा व्यक्ति जो मेरी साड़ी के लिए एक उचित ब्लाउज सिलता है, मुझे पता चल जाता है कि स्थानांतरित होने का समय आ गया है! यह आपको खुद से सीखने की क्षमता देता है, और इससे बहुत मदद मिली। एक अगुआ के रूप में आपको मूल्यवर्धन करना शुरू कर देना चाहिए, जब आप काम शुरू करते हैं। यह तब मुश्किल होता है, जब आप अलग फील्ड में आते हैं। लेकिन स्टेट बैंक ने हमें यह सिखाया। बैंकर के रूप में 40 साल काम करने के बाद लगभग 5 पीढ़ी छोटी उम्र के लोगों के साथ काम करने में इस बदलाव ने मेरा बहुत साथ दिया।

المزيد من القصص من Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

गुलशन ग्रुप बनाएगा ताज ब्रांड होटल और आवास

रियल एस्टेट क्षेत्र के दिग्गज गुलशन ग्रुप ने आज इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के साथ मिलकर नोएडा में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से ताज-ब्रांडेड होटल और आवास के लिए समझौता किया।

time to read

1 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

उड़ानों में 60 फीसदी सीट पर अतिरिक्त शुल्क नहीं

नागर विमानन मंत्रालय ने आज विमानन कंपनियों से कहा कि वे हर उड़ान में कम से कम 60 फीसदी सीटों को अतिरिक्त शुल्क से अलग रखे और यह सुनिश्चित करें कि एक ही पीएनआर वाले यात्रियों को आसपास ही बिठाया जाए।

time to read

1 min

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की बढ़ती जरूरत

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियां भले ही गले नहीं उतर रही हों मगर भारत को उनसे सबक लेकर तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के प्रयास में जुट जाना चाहिए।

time to read

5 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

यह बाजारों से निराश होने का समय नहीं

पश्चिम एशिया की लड़ाई के बीच बाजारों में अनिश्चितता के माहौल में जियो ब्लैकरॉक एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी ऋषि कोहली ने नई दिल्ली में पुनीत वाधवा को दिए साक्षात्कार में बताया कि मौजूदा बाजार गिरावट रूस-यूक्रेन चरण से मिलती-जुलती है, न कि कोविड के दौर से।

time to read

2 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

एमएनएस इंडिया की आंध्र परियोजना अगले हफ्ते शुरू

इस महीने की 23 तारीख को लगभग डेढ़ दशक बाद भारत नए एकीकृत इस्पात संयंत्र के शिलान्यास का गवाह बनेगा।

time to read

2 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

चिली व पेरू के लिए दोहरा जीआई टैग कायम

दिल्ली उच्च न्यायालय के खंडपीठ ने व्यवस्था दी कि पेरू और चिली दोनों दोनों देशों के प्रसिद्ध अंगूर आधारित पेय 'पिस्को' पर दावा कर सकते हैं, बशर्ते उपभोक्ताओं को इसके मूल के बारे में अनुमान लगाने के लिए न छोड़ा जाए।

time to read

1 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

बैंक धोखाधड़ी में जोखिम नियंत्रण की कमजोरियां

हाल ही में एक निजी क्षेत्र के बैंक में हुई 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला महज अखबार की सुर्खी भर नहीं है।

time to read

4 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

छोटी पनबिजली परियोजनाओं के लिए 2,585 करोड़ रु की योजना

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को छोटी पनबिजली परियोजनाओं के लिए एक योजना को मंजूरी दी है।

time to read

1 min

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

घरेलू सोलर इंगट और वेफर्स का इस्तेमाल हुआ अनिवार्य

सरकार ने बुधवार को एडवांस्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स ऐंड मैन्युफैक्चरर्स (एएलएमएम) योजना का विस्तार करते हुए इसमें अब सोलर इंगट और वेफर्स को भी शामिल किया है।

time to read

1 mins

March 19, 2026

Business Standard - Hindi

रुपया 92.64 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर

डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव बना हुआ है और आज यह गिरकर 92.64 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर आ गया।

time to read

1 mins

March 19, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size