يحاول ذهب - حر
कार्बी आंगलोंग के लोगों का डर
December 27, 2025
|Aaj Samaaj
तमाम आधुनिकता के बावजूद लोगों में अब भी जड़ से जुड़े रहने की ललक दिखाई दे रही है।
-
असम के कार्बी आंगलोंग के लोगों को इसी बात का डर सता रहा है कि कहीं उन्हें बाहरी लोग बेदखल न कर दें।बेदखल संस्कृति, सभ्यता और परंपरा से। आरोप है कि गैर-आदिवासी लोगों के दशकों से कथित कब्जे के कारण वे अपने जमीन पर जनसांख्यिकी, राजनीतिक और आर्थिक नियंत्रण खो रहे हैं। हाल ही में हुई हिंसा का तात्कालिक कारण विलेज ग्रेजिंग रिजर्व (वीजीआर) और प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (पीजीआर) की जमीन से कथित कब्जा करने वालों को हटाने की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। ये इलाके असल में जानवरों के चरने के लिए तय थे और आदिवासियों की रोजी-रोटी के लिए कानूनी तौर पर सुरक्षित थे। कहा जा रहा है कि 7184 एकड़ से ज्यादा जमीन पर गैर-आदिवासी (बिहार-यूपी के लोग) ने गैर-कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है, जो छठी अनुसूची वाले इलाकों में लागू आदिवासी जमीन सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन है। कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग के मूल निवासी अपने जमीन के अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा अशांति पश्चिम कार्बी आंगलोंग में है। सुरक्षित आदिवासी जमीन पर कथित कब्जे के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक रूप ले लिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस की गोली लगने से और दूसरा जिंदा जल गया। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) तुलीराम रोंगहांग के घर में आग लगा दी और खेरोनी में एक बड़े मार्केट कॉम्प्लेक्स में आगजनी की गई। बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, असम सरकार ने कार्बी आंगलोंग पहाड़ी इलाके में निषेधाज्ञा लगा दी और इंटरनेट सर्विस को अनिश्चित समय के लिए रोक दिया। बताते हैं कि कार्बी आंगलोंग छठी अनुसूची के तहत स्वायत्त पहाड़ी जिला है, जिसे स्थानीय जनजातियों की जमीन, संस्कृति और पहचान की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद को औपचारिक रूप से 1952 में बनाया गया था, जिससे यह असम की पहली पूरी तरह से ऑटोनॉमस काउंसिल बन गई। 1951 के बाद कार्बी आंगलोंग में बसे लोगों को जमीन के मालिकाना हक नहीं मिलते। हालांकि, पहाड़ों में प्रवास दशकों तक जारी रहा, जिसकी शुरूआत एंग्लो-कुकी युद्ध (1917-1919) के बाद बेघर हुए कुकी लोगों के बसने से हुई और 1960 के दशक से बिहार और यूपी से खेती करने वाले लोग
هذه القصة من طبعة December 27, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर बैन
बांग्लादेश सरकार ने देश में क्ढछ के प्रसारण पर बैन लगा दिया है।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
रोड्रिग्ज ने मेरी बात नहीं मानी तो मादूरो से भी बुरा हाल होगा : ट्रंप
ट्रंप ने वेनेजुएला पर दूसरे हमले का अल्टीमेटम दिया
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
2026 में भारत की घरेलू खपत देगी अर्थव्यवस्था को सहारा
भारत की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2026 के दौरान 'खपत' में मजबूती बने रहने की उम्मीद है।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
सीएम की अध्यक्षता में सूरजकुण्ड में होगी प्री बजट कंसल्टेशन मीटिंगः डीसी
उद्योग और स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ करेंगे प्री बजट चर्चा
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
2025 में 82 उद्घोषित अपराधी अरेस्ट, 'नो प्लेस टू हाइड' की रणनीति सफल
द्वारका जिला पुलिस की पीओ/जेल बेल सेल ने 2025 में लगातार और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उद्धोषित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
दिल्ली सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही, प्रशासन की निष्क्रियता बड़ी चुनौतियों में शामिल : उपराज्यपाल
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने प्रशासन में मौजूद लोगों की निष्क्रियता और नकारात्मकता जैसी विरासत में मिली समस्याओं का सामना करने के बावजूद पिछले 10 महीने में जनकल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं।
1 min
January 06, 2026
Aaj Samaaj
नागरिक को बिना वित्तीय बोझ प्रत्येक नागरिक को बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों: बलबीर
चंडीगढ़।
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
श्रेयस विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैच में करेंगे मुंबई की कप्तानी
मुंबई।
1 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया
· मनरेगा के मूल स्वरूप से कोई समझौता नहीं होगा, सरकार को इसे बदलने नहीं देंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
2 mins
January 06, 2026
Aaj Samaaj
रिपोर्ट : पंजाब को टीबी मुक्त बनाने के लिए बढ़ा दी गई है टेस्टिंग
चंडीगढ़।
2 mins
January 06, 2026
Listen
Translate
Change font size
