يحاول ذهب - حر
नशे के खिलाफ देश की जंग लड़ रहा है पंजाब
January 12, 2025
|Aaj Samaaj
मुख्यमंत्री ने नशे की रोकथाम के लिए विशेष एन.डी.पी.एस अदालतें स्थापित करने हेतु अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की
-
- नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नशे की रोकथाम के लिए विशेष एन. डी. पी. एस अदालतें स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की। नशा तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेते हुए, मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अपील की कि पंजाब को विशेष एन. डी. पी. एस अदालतें स्थापित करने और सरकारी वकीलों के साथ-साथ अन्य सहायक स्टाफ की भर्ती के लिए 10 वर्षों तक एकमुश्त 600 करोड़ रुपये (60 करोड़ रुपये प्रति वर्ष) की वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी, 2025 तक सत्र अदालतों में सुनवाई के लिए 35,000 एन.डी.पी.एस मामले लंबित हैं। वर्तमान निपटान दर के अनुसार, औसतन एक सत्र अदालत को नए जुड़ने वाले मामलों को छोड़कर लंबित मामलों की सुनवाई पूरी करने में 7 साल लगते हैं। पांच साल बाद यह औसत निपटान समय 7 साल से बढ़कर 11 साल हो जाएगा (35,000 लंबित मामलों से बढ़कर 55,000 लंबित मामले)।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों में लंबित पड़े मामलों के निपटारे के लिए पंजाब में 79 विशेष एन.डी.पी.एस अदालतें स्थापित करने की आवश्यकता है और इन विशेष एन.डी.पी.एस अदालतों के लिए 79 सरकारी वकीलों सहित सहायक स्टाफ की नियुक्ति करनी होगी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपील की कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए नेशनल फंड फॉर ड्रग एब्यूज (एन.डी.पी.एस एक्ट अध्याय7ए) के तहत फंडिंग की सख्त जरूरत है। इसमें छह सीमावर्ती जिलों के लिए लाइव निगरानी प्रणाली, जेलों के लिए 5जी जैमिंग उपकरण, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक संसाधन, जेलों में नशा मुक्ति केंद्र, जेलों में एआई निगरानी प्रणाली, नशा तस्करों के लिए विशेष जेल और सभी 28 जिलों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के लिए सहायता शामिल है।
هذه القصة من طبعة January 12, 2025 من Aaj Samaaj.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Aaj Samaaj
Aaj Samaaj
साइक्लोन 'दितवाह' से तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
1 min
December 01, 2025
Aaj Samaaj
आंद्रे रसेल ने आईपीएल से सन्यास लिया
नई दिल्ली। आंद्रे रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
1 mins
December 01, 2025
Aaj Samaaj
अमेरिका में बर्थडे पार्टी में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है।
1 min
December 01, 2025
Aaj Samaaj
पंजाब सीएम भगवंत मान जापान का करेंगे दौरा, 10 दिन का रहेगा टूर, उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़। पंजाब सीएम भगवंत मान अब जापान का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा कल से शुरू होगा। इस दौरान वह 10 दिन के लिए वहां रुकेंगे। इस दौरान वह पंजाब सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली इंडस्ट्रियल समिट के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए निमंत्रण देंगे।
1 min
December 01, 2025
Aaj Samaaj
निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाएगी सेबी की चेक सुविधा
मुंबई। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए एक पारदर्शी और मजबूत और फेयर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाने के सेबी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।
1 min
December 01, 2025
Aaj Samaaj
आईएसआई से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक खतरनाक टेरर मॉड्यूल का पदार्फाश करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
1 min
December 01, 2025
Aaj Samaaj
विक्रम मजीठिया के करीबी हरप्रीत गुलाटी अदालत में पेश
आय से अधिक संपत्ति में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
2 mins
December 01, 2025
Aaj Samaaj
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में फिफ्टी, 32 गेंद में शतक जड़ा
अभिषेक शर्मा ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 148 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
1 mins
December 01, 2025
Aaj Samaaj
मोहाली नगर निगम का हिस्सा बने सारे नए सेक्टर-चप्पड़चिड़ी
· पंजाब सरकार ने वार्डबंदी का नोटिफिकेशन जारी किया, निगम चुनाव की तैयारी
3 mins
December 01, 2025
Aaj Samaaj
मोहन भागवत भारतीय भाषाओं व मातृभाषाओं के घटते इस्तेमाल पर चिंतित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को भारतीय भाषाओं और मातृभाषाओं के घटते इस्तेमाल पर चिंता जताई।
1 mins
December 01, 2025
Listen
Translate
Change font size

