يحاول ذهب - حر
नाजुक त्रिकोण की लहरें
June 23, 2025
|Outlook Hindi
सीमा पर चीन के साथ तनाव जारी और उसकी रणनीतिक पहल से म्यांमार और बांग्लादेश सहित दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के त्रिकोण की राजनैतिक अनिश्चितता से सीमा पर चुनौतियां बढ़ीं
इस साल 27 फरवरी को मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक दिलचस्प राजनैतिक घटनाक्रम हुआ। बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा से लगे देश के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के मुख्यमंत्री ललदुहोमा की मौजूदगी में म्यांमार के दो कबायली विद्रोही गुटों ने विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए। चिनलैंड काउंसिल (सीसी) कई वर्षों से पश्चिमी म्यांमार के चिन राज्य में सक्रिय है। फिर इंटरिम चिन नेशनल कंसल्टेटिव काउंसिल (आइसीएनसीसी) 2021 में बनी, जो ज्यादातर सीसी के टूटे हुए गुटों का छतरी समूह है। ये दोनों समूह म्यांमार के सैन्य जुंटा के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो फरवरी 2021 में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज है।
मुख्यमंत्री ललदुहोमा ने सीसी और आइसीएनसीसी के साथ विलय को सुगम बनाने में अपनी भूमिका को म्यांमार के सैन्य जुंटा के खिलाफ चिन लोगों के संघर्ष में मदद को अपने मिशन का हिस्सा बताया। विलय के बाद अब नाम चिन नेशनल काउंसिल (सीएनसी) रखा गया है।
असल में मिजोरम के मिजो, पड़ोसी मणिपुर के कुकी, म्यांमार के चिन और आस-पास के राज्यों के चिन और बांग्लादेश के चटगांव पहाड़ी इलाकों के बॉम एक ही जातीय समूह से जुड़े हैं। उन्हें सामूहिक रूप से 'जो' समुदाय कहा जाता है। 'जो' लोग अंतरराष्ट्रीय और राज्य सीमाओं में बंटे हुए हैं, लेकिन उनमें जातीय एका है।
फिर भी, म्यांमार के कबायली विद्रोही समूहों को एकजुट करने के लिए किसी भारतीय मुख्यमंत्री की कोशिश अहम घटनाक्रम था। वजह यह कि भारत ने फरवरी 2021 के तख्तापलट के बाद से म्यांमार के मामले में दोहरा रुख बनाए रखा है। भारत ने जुंटा सरकार को औपचारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए आधिकारिक संबंध जारी रखा है। नई दिल्ली में एक सेमिनार में लोकतंत्र समर्थक विपक्षी खेमे के लोगों की मेजबानी भी की गई थी।
अपना पालाः बिम्सटेक में जुंटा जनरल मिन आंग के साथ मोदी, शी के साथ यूनुस (दाएं)
هذه القصة من طبعة June 23, 2025 من Outlook Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Outlook Hindi
Outlook Hindi
शिवपुरी
खुद पधारे थे शिव - वह जमाना बीत गया, जब इसे सिपरी नाम से जाना जाता था। मध्य प्रदेश की यह ऐतिहासिक नगरी अब शिवपुरी नाम से जानी जाती है।
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
गूगल उस्ताद के शागिर्द
बस किसी शब्द, मीम या किसी चैलेंज के आने की देर रहती हैं, उसके बाद की पूरी जिम्मेदारी सर्च इंजन की होती है, जो है हर मर्ज की दवा
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
परीक्षा तो बाकी
वैभव यकीनन प्रतिभा संपन्न है लेकिन उसकी असली परीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों में होनी है। उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जमाने में भारी प्रशंसा और आकांक्षाओं के दबाव में वह नहीं आएगा और अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखेगा
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नए हिंसक दौर के मायने
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद फैली हिंसा और अशांति की आड़ में कट्टरपंथी ताकतें भारत विरोध को हवा देकर आसन्न चुनावों को बेमानी बनाने और अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में
6 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दोहन की कानूनी परिभाषा
केंद्र की 2019 की नई खनन नीति के मुताबिक अत्यधिक खनिज दोहन के लिए अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा की मंजूरी से उठे कई सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
खोज का ट्रेंड
गूगल सर्च की तरह देश के लिए भी यह साल यादगार रहा। इस साल खेलों के प्रति अलग तरह का उत्साह दिखा, आइपीएल से लेकर महिला क्रिकेट तक।
4 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
नैतिकता और नियमों के बीच
केरल के एक सरकारी अस्पताल ने अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था में छिपी नैतिक दुविधा के बीच एक नेपाली युवती की जान बचाई
3 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
हिंदी की दीवार में यह खिड़की बनी रहेगी
विनोद कुमार शुक्ल नहीं रहे, यह वाक्य बीते कुछ दिनों से कुछ इस सघनता से गूंज रहा है कि हिंदी साहित्य में उनकी उपस्थिति हर ओर महसूस की जा रही है।
8 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
दहलते हुए बदली दुनिया
सदी का पच्चीसवां बरस दुनिया को ऐसे बदल गया कि पुराने राजनैतिक-आर्थिक समीकरण बेमानी हो गए, अलबत्ता, कुछ नई बयारें बहीं, अर्थव्यवस्था से लेकर खेल के मैदान तक में कुछ उम्मीद के बिरवे फूटे, जो 2026 में आशा लेकर पहुंचेंगे
10 mins
January 19, 2026
Outlook Hindi
'वैभव' खोज
एक खिलाड़ी, जिसे लोगों ने गूगल पर इतनी बार खोजा कि वह सबसे ज्यादा 'सर्च' किया जाने वाला भारतीय बन गया
4 mins
January 19, 2026
Listen
Translate
Change font size
