يحاول ذهب - حر
खिलाड़ी नहीं, ब्रांड कहिए हुजूर!
May 12, 2025
|Outlook Hindi
खेल मैदान तक सीमित नहीं रहा, अब ब्रांडों की स्पॉन्सरशिप और सोशल मीडिया से भी आगे पैसा उगाने की फटाफट मशीन बन चुकी है
अब खेल सिर्फ मैदान पर नहीं खेले जाते । खिलाड़ी अब मैदान से बाहर भी चमक रहे हैं- कभी विज्ञापन, कभी सोशल मीडिया में, तो कभी करोड़ों की लीग में । जिस तेजी से खेल बदला है, उतनी ही तेजी से बदली है खिलाड़ियों की पहचान और कमाई की कहानी। पहले खिलाड़ी केवल खेल के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे सेलिब्रिटी हैं। पहले उनके लिए केवल नौकरी और पुरस्कार ही आय का स्रोत थे, अब विज्ञापन और लीग प्रमुख हैं। पहले खेल स्थानीय था, अब यह वैश्विक उद्योग बन चुका है। इसमें सबसे बड़ा योगदान उनके चाहने वालों का है। पहले प्रशंसक सीमित थे, अब सोशल मीडिया ने उन्हें विस्तार दिया है। पिछले कुछ दशकों में खेल उद्योग नाटकीय रूप से बदला है। अब इसमें मार्केटिंग, ब्रांड वैल्यू, खिलाड़ियों की आय के स्रोत जैसे पहलू भी शामिल हैं। आज के दौर में भारतीय खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी और नीरज चोपड़ा न केवल अपने खेल के लिए, बल्कि ब्रांड वैल्यू और कमाई के लिए भी चर्चित हैं। अब आइपीएल में नए-नए खिलाड़ियों की आमद की चर्चाएं भी उनकी अचानक कमाई और गरीबी से अमीरी की दास्तान बन गई है।
यकीनन हमारे देश में अस्सी के दशक तक खेल की दुनिया मैदान तक सीमित थी। क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती जैसे खेल लोकप्रिय थे, लेकिन उनका व्यावसायिक पहलू सीमित था। तब क्रिकेट की चर्चाएं भी शहरी और अभिजात वर्ग तक ही सीमित थीं। हॉकी बच्चे-बच्चे तक में लोकप्रिय थी। कुश्ती, फुटबॉल के सितारों की चर्चा खूब होती थी। लेकिन खिलाड़ियों की कमाई की चर्चाएं विरले ही होती थीं और उनके निजी जीवन की बातें भी न के बराबर थीं । चर्चाएं सिर्फ उनकी खेल महारत तक ही केंद्रीत थीं।
هذه القصة من طبعة May 12, 2025 من Outlook Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Outlook Hindi
Outlook Hindi
कविता सियासत के मायने
पारिवारिक विवाद और पिता से मतभेद के बीच कविता राजनीति में पैर जमाने को तत्पर
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
परदादा की विरासत
ऋषि कपूर की मौजूदगी ने परदे पर मुहब्बत की नई परिभाषा गढ़ी, जिसने चॉकलेटी हीरो की सीमा से बाहर निकल कर नायिकाओं के साथ प्यार को परदे पर भी कमाई का साधन बना दिया
8 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
सन्नाटा क्यों है भाई?
टूर्नामेंट शुरू होने में दो महीने से भी कम समय लेकिन भारत के मीडिया अधिकार की बोली अभी तक नहीं लगी, जबकि 2022 में यह टूर्नामेंट 40 अरब मिनट देखा गया था
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
छोटे शहर लाइव
ऑरेंज इकोनॉमी महानगरों से आगे छोटे शहरों में ज्यादा दिलचस्पी पैदा कर रही और खूब कमाई कर रही
6 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
अभिशप्त अस्तित्व कथा
यथास्थिति को भी रंग बदलते देखा है...।
3 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साइबर सुरक्षा उपाय
सबके लिए इंटरनेट की सुलभता और व्यापक पहुंच ने मानव जीवन को तीव्रगामी और आधुनिक बनाया है, वहीं दूसरी ओर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी तमाम चिंताएं भी बढ़ाई हैं।
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
हैट्रिक का दमखम
भाजपा गठजोड़ की लगातार तीसरी बड़ी जीत से हिमंता और मजबूत, पार्टी की पूर्वोत्तर में राजनैतिक पकड़ के लिए अहम
5 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
जब कैमरा बोला करता था...
रघु राय का कैमरा बोलता था।
4 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
रंगास्वामी लौटे
राजनीति के उस्ताद खिलाड़ी को दोबारा गद्दी, कांग्रेस के साथ इंडिया ब्लॉक की उलझन उसे ले डूबी
2 mins
May 25, 2026
Outlook Hindi
साहस कथा की हीरा
आज जब हमें एप्स्टीन फाइल में बच्चियों और किशोरियों के यौन-उत्पीड़न की जानकारियां विचलित कर रही हैं, तब रुचिरा गुप्ता के उपन्यास को पढ़ना और भी जरूरी हो जाता है।
2 mins
May 25, 2026
Listen
Translate
Change font size
