Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com
استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة

يحاول ذهب - حر

21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड के नाम होगा

July - 2025

|

DASTAKTIMES

देवभूमि उत्तराखंड अपने आप में असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। यहां की मेहनतकश जनता में यह सामर्थ्य है कि वह अपने प्रयासों से राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सके। इसी जनशक्ति की कोशिशों से सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, जिसमें राज्य विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री रहते चार साल पूरे हो गए। इन चार साल की चुनौतियों, संघर्ष और उससे निबटने के लिए गए कड़े निर्णयों के बारे में एक आलेख खुद पुष्कर सिंह धामी की कलम से।

- पुष्कर सिंह धामी की कलम से

21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड के नाम होगा

देवभूमि उत्तराखंड सदैव राष्ट्रवाद भावना से ओत-प्रोत रहा है। देश एवं हिमालय की सुरक्षा में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रोमांच का अनुभव कराती है, तो हिमालय सरीखी चुनौतियां दायित्व बोध कराती रहती हैं। प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में जब चार वर्ष का अपना कार्यकाल पूर्ण कर रहा हूं तो '21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक है', प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्पयुक्त प्रेरक उद्बोधन मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित है। 25 वां वर्ष पूरा करने की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड अपने इसी कालखंड में जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। चार वर्ष की अवधि में एक ऐसी मजबूत आधारशिला रखने का प्रयास किया गया है, जो आने वाले वर्षों में विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। राज्य की ज़िम्मेदारी संभालते ही सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश के युवाओं के वे सपने थे, जिन्हें बढ़ती बेरोजगारी, नकल माफिया चकनाचूर करने पर तुले थे। भर्ती परीक्षाओं में नकल ने युवाओं को इस कदर हतोत्साहित किया कि व्यवस्था पर दोबारा विश्वास बहाली आवश्यक हो गया था। मुझे खुशी है कि उत्तराखंड ने देश का सबसे सख्त नकल रोकने का कानून बनाया। भर्ती परीक्षाओं में शुचिता सुनिश्चित की गई। युवाओं से किए गए वायदे पर जब नज़र डालता हूं तो संतोष होता है कि चार वर्ष में 23 हजार से अधिक युवाओं को सिर्फ सरकारी क्षेत्रों में नियुक्ति प्रदान की गई है।

المزيد من القصص من DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल

अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

time to read

8 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

खिड़की जो बंद हो गई!

दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित

यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

एक सदी औरतों के नाम

इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम

time to read

5 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

गांव-गांव चली धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय

time to read

6 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

मासूम तानाशाह

किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी

time to read

10 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।

time to read

7 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

बिहार के लिए नबीन के मायने

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।

time to read

2 mins

January 2026

DASTAKTIMES

DASTAKTIMES

राम कृपा नासहिं सब रोगा

प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।

time to read

2 mins

January 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size