يحاول ذهب - حر
अबकी बार एनडीए सरकार
June 2024
|DASTAKTIMES
भाजपा ने 'राम' नाम के सहारे यूपी ही नहीं देश फतह करने के मंसूबे पाल रखे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूपी में भाजपा मात्र 33 सीटों पर सिमट गयी। यूपी में भाजपा और एनडीए को सबसे ज्यादा नुकसान विपक्ष के इण्डिया गठबंधन ने पहुंचाया। यहां 2019 में एक सीट जीतने वाली कांग्रेस ने इस बार छह सीटों पर जीत का परचम लहराया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर चौंका दिया।
भले ही भारतीय जनता पार्टी ने स्वयं के लिए जो लक्ष्य इन लोकसभा चुनावों के लिए निर्धारित किया था, वह पूरा न हुआ हो लेकिन एनडीए सरकार बनाने के जादुई आंकड़े को आसानी से पार कर गया, जिसके बाद लगातार तीसरी बार केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा-2024 के लिए 400 सीटों के पार का लक्ष्य रखा था। इनमें से अकेले 370 का लक्ष्य भाजपा ने स्वयं के लिए रखा था, जबकि शेष अपने सहयोगी दलों के लिए। हालांकि केन्द्र में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा ही काफी था, लेकिन संभव है भाजपा को यह अहसास रहा होगा कि दस साल के उसके शासन के बाद थोड़ी-बहुत सत्ताविरोधी लहर तो होगी ही। ऐसे में कार्यकर्ता हताश न हों और विपक्ष 400 पार के नैरेटिव की तोड़ निकालने में ही अपना समय जाया कर दे। लेकिन हर बार अपना कहा या अपना सोचा होता नहीं है। चुनाव परिणाम आये तो भाजपा अकेले अपने दम पर बहुमत के आंकड़े से 32 सीट पीछे रह गयी यानि उसे मात्र 240 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालांकि भाजपा नीत जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए के कुछ सहयोगी दलों ने बेहतर प्रदर्शन कर गठबंधन को बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए उसे 292 तक ले गए। इसमें प्रमुख योगदान चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने 16 तो नितीश कुमार जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें हासिल कर दिया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2014 में भी सरकार एनडीए की ही बनी थी लेकिन चूंकि भाजपा ने अकेले अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को पार किया था, इसलिए वह मोदी और भाजपा सरकार ही कहलायी। यही क्रम 2019 में भी जारी रहा। 2019 में भी भाजपा ने 303 सीटें हासिल की थी। दरअसल, भाजपा को उत्तर प्रदेश से बहुत उम्मीदें थीं। इसकी वजह यह है कि 80 सीटों पर इस राज्य में भाजपा ने 2014 और 2019 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। चुनावों से पहले राजनीतिक पंडित यह अनुमान लगा रहे थे कि 2024 भी भाजपा यूपी से कम से कम 60 सीटें तो जीतकर जरूर लायेगी। इसके पीछे वजह यह थी प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में ही अयोध्या में राम मंदिर बना और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी प्रधानमंत्री के करकमलों से हुई। भाजपा ने 'राम' नाम के सहारे यूपी ही नहीं देश फतह करने के मंसूबे पाल रखे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूपी में भाजपा मात्र 33 सीटों पर सिमट गयी। ध्यान देने वाली
هذه القصة من طبعة June 2024 من DASTAKTIMES.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من DASTAKTIMES
DASTAKTIMES
क्या रंग लाएगा योगी का विकास मॉडल
अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
8 mins
January 2026
DASTAKTIMES
हेमंत का मास्टर स्ट्रोक झारखंड में 'पेसा' को मंजूरी
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड कैबिनेट ने पेसा (PESA) नियमावली को मंजूरी दे दी है।
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
खिड़की जो बंद हो गई!
दीवार में एक खिड़की रहती थी। वह जागती आंखों में सपने बुनती थी।
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
अब तक हजारों शिकायतें निस्तारित
यह बेहद सूझबूझ वाला अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस नए प्रयोग का मकसद शासन-प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाना है ताकि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
एक सदी औरतों के नाम
इसे ऐतिहासिक घटना के रुप में क्यों न देखें हम
5 mins
January 2026
DASTAKTIMES
गांव-गांव चली धामी सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के द्वार 'अभियान से लिखा जा रहा सुशासन का नया अध्याय
6 mins
January 2026
DASTAKTIMES
मासूम तानाशाह
किम जू ऐ की कुमसुसान समाधि स्थल की पहली सार्वजनिक यात्रा ने संकेत दिए कि वह उत्तर कोरिया की बन सकती हैं अगली उत्तराधिकारी
10 mins
January 2026
DASTAKTIMES
पर्वतीय विकास और चारधाम कनेक्टिविटी का नया अध्याय
उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, अपनी आध्यात्मिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और सामरिक महत्व के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है।
7 mins
January 2026
DASTAKTIMES
बिहार के लिए नबीन के मायने
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की 23 दिसंबर की पहली बिहार यात्रा औपचारिक रूप से सम्मान समारोह के रूप में प्रस्तुत की गई। लेकिन राजनीतिक तौर पर यह एक सोचा-समझा कदम था जिसका मकसद उनकी सोच, संगठन की प्राथमिकताओं, नेतृत्व शैली और राजनीतिक मिज़ाज को दिखाना था। पटना हवाई अड्डे से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक, जहां सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, हर दृश्य संतुलित था, उत्सव था, लेकिन शोर-शराबा नहीं, प्रमुखता थी, लेकिन आत्मप्रदर्शन नहीं।
2 mins
January 2026
DASTAKTIMES
राम कृपा नासहिं सब रोगा
प्रत्येक मानव के भीतर परमात्मा की अखण्ड सत्ता विद्यमान है और वही सारी शक्ति, आनन्द, ज्ञान और प्रेम का स्रोत है। भोजन से शक्ति, धन से सुख, पुस्तकों से ज्ञान और सम्बन्धियों से अपनत्व मानना ही इस सत्ता का निरादर एवं पाप है जिसका परिणाम रोग, वियोग, मलिनता और आवागमन है। श्रीमानस में दुःख को पाप का परिणाम कहा गया है।
2 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

